चीन भारतीय ट्रैवल व्लॉगर अनंत मित्तल, जिन्हें सोशल मीडिया पर “ऑन रोड इंडियन” के नाम से जाना जाता है, ने चीन में अपने कथित हिरासत अनुभव को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। अनंत के अनुसार, 16 नवंबर को चीन के एक एयरपोर्ट पर उन्हें चीनी अधिकारियों ने रोक लिया और लगभग 15 घंटे तक हिरासत में रखा।अनंत ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में बताया कि हिरासत के दौरान कई घंटों तक उनसे कोई बातचीत नहीं की गई। उनका कहना है कि उन्हें बाथरूम जाने की अनुमति नहीं दी…
Read MoreDay: December 25, 2025
सशक्त, स्वाभिमानी व स्वावलंबी भारत बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं पीएम मोदीः रक्षा मंत्री
लखनऊ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एक दशक में देश जिन मंत्रों के साथ आगे बढ़ा है, उनमें ‘अपने महापुरुषों-विरासत पर गौरव की अनुभूति करना, उनका सम्मान व संरक्षण करना’ भी है जिसे पीएम मोदी ने दिया है। इस सोच से प्रभावित होकर राष्ट्र प्रेरणा स्थल में भारत के तीन ऐसे महापुरुषों (पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी) की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जो प्रेरणा के मूर्त स्वरूप हैं। इन्होंने आजाद भारत को सम्मान, स्वाभिमान व नई पहचान दिलाने का कार्य…
Read Moreजोमैटो-स्विगी की डिलीवरी दो दिन ठप! वर्कर्स ने देशव्यापी हड़ताल का किया ऐलान
नई दिल्ली जोमैटो, स्विगी, जेप्टो, ब्लिंकिट, अमेजन और फ्लिपकार्ट से जुड़े डिलीवरी वर्कर 25 और 31 दिसंबर को हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस प्रस्तावित आंदोलन का नेतृत्व इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) और तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) कर रहे हैं। डिलीवरी वर्करों की मांग है कि उन्हें नौकरी की गारंटी, बेहतर वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभ प्रदान किए जाएं। यह विरोध प्रदर्शन उन चिंताओं को सामने लाता है, जिनमें तेजी से बढ़ती प्लेटफॉर्म कंपनियों की कमाई…
Read Moreलिवरपूल के खिलाफ रेड कार्ड बना भारी, टॉटेनहम हॉटस्पर के कप्तान क्रिस्टियन रोमेरो पर लटक रहा है लंबा बैन
लंदन टॉटेनहम हॉटस्पर के कप्तान क्रिस्टियन रोमेरो पर लिवरपूल के खिलाफ मैच में रेड कार्ड मिलने के बाद लंबा प्रतिबंध लग सकता है। इंग्लैंड की फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने उन पर मैदान छोड़ने में देरी करने और रेफरी के प्रति “आक्रामक” रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए औपचारिक चार्ज लगाया है। पिछले शनिवार को खेले गए प्रीमियर लीग मुकाबले में टॉटेनहम को लिवरपूल के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में रोमेरो को लिवरपूल डिफेंडर इब्राहिमा कोनाटे को किक मारने के लिए दूसरा येलो कार्ड दिखाया…
Read Moreडॉ. मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व अटल जी की विरासत ने भारत को दी नई दृष्टिः मुख्यमंत्री
भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अटल जी का उद्घोष था- अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगाः सीएम योगी लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर गुरुवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और अटलजी की विरासत ने भारत को नई दृष्टि दी। आज उनके सपने साकार हैं जिसे देख हर भारतवासी प्रफुल्लित है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डा. मुखर्जी, पं. दीनदयाल व भारत रत्न अटलजी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, सुशासन की स्थापना और जनकल्याण के व्यापक दृष्टिकोण के कारण वे देशवासियों के हृदय में सदैव अमर रहेंगे। वे केवल महान राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, दूरदर्शी राजनेता और करुणा से भरे जननायक थे, जिन्होंने राजनीति को…
Read Moreक्रिसमस के दिन चर्च के बाहर बजरंग दल का हनुमान चालीसा पाठ, ‘जय श्रीराम’ और ‘हर हर महादेव’ के नारे
बरेली यूपी के बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में क्रिसमस से एक दिन पहले बुधवार शाम को बजरंग दल के सदस्यों ने सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल चर्च के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया और ‘जय श्रीराम' व ‘हर हर महादेव' के नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चर्च द्वारा आयोजित क्रिसमस महोत्सव के दौरान हिंदू धर्म और समाज को गलत और आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे हिंदू जनभावनाओं को ठेस पहुंची है। ईसाई मशीनरी मुर्दाबाद के लगाए नारे प्रदर्शन के…
Read Moreडब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिल्स की कप्तानी करेंगी जेमिमा रोड्रिग्स
मुंबई दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 2026 सत्र के लिए मेग लैनिंग की जगह बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को कप्तान बनाया है। लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली की टीम तीन बार टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंची है पर एक बार भी खिताब नहीं जीत पायी है। दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने पहले ही कहा था कि इस बार टीम की कमान किसी भारतीय खिलाड़ी को ही दी जाएगी। दिल्ली की टीम में दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी बल्लेबाज लाउरा वोलवार्ट भी शामिल हैं। वोलवार्ट की कप्तानी…
Read Moreतुलसी पूजन दिवस पर शाम को करें ये खास उपाय, जीवन में आएगा सुख-समृद्धि का संचार
देश भर में आज ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में क्रिसमस का पर्व मनाया जा रहा है. हालांकि, हिंदू धर्म में 25 दिसंबर के दिन को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस पर्व को मनाने की शुरुआत साल 2014 से हुई थी. ऐसे में आज क्रिसमस के साथ-साथ तुलसी पूजन दिवस भी मनाया जा रहा है. मान्यता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी वास करती हैं. तुलसी का पूजन करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ…
Read Moreराष्ट्र प्रेरणा स्थल विचार और सेवा का प्रतीकः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अटल जी की जन्म शताब्दी पर किया महापुरुषों को याद, परिवारवाद की राजनीति पर करारा प्रहार कहा- उत्तर प्रदेश ने विकास और सुशासन की नई पहचान बनाई, बदली सोच और छवि लखनऊ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमाओँ से युक्त राष्ट्र प्रेरणा स्थल को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल उस सोच का प्रतीक है जिसने भारत को आत्मसम्मान, एकता और सेवा का मार्ग दिखाया है। यहां स्थापित प्रतिमाएं राष्ट्र निर्माण…
Read Moreग्वालियर में अमित शाह का बयान: मोहन यादव शिवराज से भी ज्यादा ऊर्जा के साथ कर रहे हैं काम
ग्वालियर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्वालियर की धरती से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व पर बड़ी मुहर लगा दी. 'अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट' के मंच से शाह ने न केवल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के योगदान को सराहा, बल्कि सूबे के मौजूदा मुखिया मोहन यादव की कार्यशैली को अधिक ऊर्जावान बताया. अमित शाह ने कहा, ''किसी जमाने में दिग्विजय सिंह का शासन था, मध्य प्रदेश बीमारू राज्य बनकर रह गया था. शिवराज जी ने मध्य प्रदेश पर से बीमारू का टैग हटाया, वह…
Read Moreनववर्ष पर काशी विश्वनाथ मंदिर का बड़ा फैसला, VIP और स्पर्श दर्शन पर रोक
वाराणसी नए साल का उत्साह अभी से देशभर में देखने को मिल रहा है. इसी उत्साह और आस्था के चलते देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शामिल वाराणसी में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है. खासतौर पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लगातार बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. अगले आदेश तक काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन, प्रोटोकॉल के जरिए होने वाले दर्शन…
Read Moreउज्जैन में औद्योगिक बूम: फार्मा यूनिट और अडानी ग्रुप का ₹1500 करोड़ निवेश, रोजगार के अवसर बढ़े
उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल के 2 साल 13 दिसंबर को पूरे हुए. इन 2 सालों में उद्योग क्षेत्र में होने वाले इन्वेस्टमेंट को लेकर एमपीआईडीसी ने प्रेस वार्ता की. एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौर ने बताया, "उज्जैन संभाग में औद्योगिक क्रांति आई है, लगभग 38506.23 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट हुआ है. सिर्फ 17000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट उज्जैन में ही हुआ है." शहर के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने वाली है। विक्रम उद्योगपुरी में 17 हजार करोड़ रुपये की बड़ी इंडस्ट्री स्थापित होने के बाद अब उज्जैन…
Read Moreधर्मांतरण पर CM साय का बयान, विधायक पुरंदर ने मैग्नेटो मॉल विवाद पर कानून का पालन करने की दी चेतावनी
रायपुर धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ बंद और पं. धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, धर्मांतरण होना ठीक बात नहीं है। हमारा भारत धर्म निरपेक्ष्य देश है। जबरदस्ती धर्मांतरण का होना उचित नहीं है। लोगों का बहला फुसला कर धर्मांतरण नहीं होना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज छत्तीसगढ़ में 115 अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। इस पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आज अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती है। इस मौके पर छग के शहरी क्षेत्रों में 115 जगह अटल…
Read Moreपुष्कर धामी से लेकर दुष्यंत गौतम तक हड़कंप, ‘उर्मिला फाइल्स’ पर पूर्व भाजपा विधायक का बड़ा बयान — बोले, आत्महत्या कर लूंगा
हरिद्वार अंकिता भंडारी केस से जुड़े वायरल-ऑडियो पर मुकदमे का सामना कर रहे भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अब नया खुलासा किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि अभिनेत्री उर्मिला सनावर कांग्रेस के इशारे पर भाजपा नेताओं को बदनाम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के खेल में वह भाजपा नेता दुष्यंत गौतम, सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और स्वामी यतीश्वरानंद की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। अपनी बात रखते हुए वो भावुक हो गए। कहा कि…
Read More
