05 जनवरी 2026 का राशिफल: आपके लिए क्या कहती हैं सितारे?

मेष राशि- इस समय आपके अंदर काम करने की अच्छी ऊर्जा रहेगी। जो काम लंबे समय से टलते आ रहे थे, उन्हें निपटाने का मन बनेगा। आप खुद को पहले से ज्यादा एक्टिव और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। हालांकि कभी-कभी जल्दबाज़ी या गुस्सा नुकसान करा सकता है, इसलिए थोड़ा ठहरकर सोचना जरूरी है। घर के मामलों में आपकी बात मानी जाएगी, लेकिन सबको साथ लेकर चलना बेहतर रहेगा। पैसों में धीरे-धीरे सुधार होगा और सेहत भी सामान्य रहेगी, बस नींद और खान-पान का ध्यान रखें। वृषभ राशि- आप इस समय शांति…

Read More

वेनेजुएला में अमेरिका का घातक हमला, आम नागरिकों सहित 40 लोगों की मौत

न्यूयॉर्क वेनेजुएला में अमेरिका की ओर से शनिवार की सुबह किए गए घातक हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में वेनेजुएला के कई नागरिक और सैनिक भी मारे गए। इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से दी है। सिन्हुआ ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से बताया कि वेनेजुएला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह वेनेजुएला पर अमेरिकी सैनिकों के बड़े हमले में आम लोगों और सैनिकों समेत कम से कम 40 लोग मारे गए। वेनेजुएला की अंतरिम…

Read More

वेनेजुएला संकट पर भारत की चिंता, संवाद से समाधान की अपील

नई दिल्ली वेनेजुएला में अमेरिका के हमले के बाद से देश में अस्थिरता का माहौल है। इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से वेनेजुएला में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। विदेश मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए लिखा, "वेनेजुएला में हाल की घटनाएं गहरी चिंता का विषय हैं। हम बदलते हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारत वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध। हम सभी संबंधित लोगों से अपील करते हैं कि वे बातचीत…

Read More

Heavy Rain Alert: कल मूसलाधार बारिश का कहर, IMD ने कई राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

नई दिल्ली इस साल मानसून ने देशभर में जोरदार दस्तक दी और कई राज्यों में अच्छी से लेकर भारी बारिश देखने को मिली। लगातार हुई बारिश के कारण कई जगह पुराने रिकॉर्ड भी टूट गए। मानसून का औपचारिक सीजन खत्म होने के बाद भी कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला अभी जारी है, जबकि कई इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 2025 की तरह 2026 में भी बारिश सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 5…

Read More

नई दिल्ली: होटल की इमारत से कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

नई दिल्ली  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित मशहूर ली मेरिडियन होटल में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, होटल की ऊंची बिल्डिंग से एक व्यक्ति ने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की खबर मिलते ही होटल में और आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान नहीं कर…

Read More

नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द पर बवाल, 5500 छात्रों के भविष्य को लेकर अभिभावकों का सड़क पर प्रदर्शन

जयपुर नीरजा मोदी स्कूल में छात्रा की आत्महत्या के मामले के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा स्कूल की मान्यता रद्द किए जाने के फैसले के विरोध में शनिवार को जयपुर में अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ स्कूल परिसर के बाहर एकत्र हुए और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर सीबीएसई से निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों का कहना है कि सीबीएसई के इस फैसले से स्कूल में पढ़ने वाले करीब 5,500 बच्चों का भविष्य संकट में पड़ गया…

Read More

यातायात जागरूकता की मिसाल: पुलिस ने दी समझाइश, नियम मानने वालों को मुफ्त हेलमेट

बलौदाबाजार  वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने तथा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की समझाइश देने पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता मातहतों के साथ सड़क पर उतरकर जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के दौरान युवाओं को सबक के साथ यातायात नियमों का पाठ पढ़वाया और निशुल्क हेलमेट प्रदान किया और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का सम्मान किया तो चार पहिया वाहन और भारी वाहन चालकों को सीटबेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने की समझाइश दी गई. वहीं मोडिफाइड साइलेंसर को निकलवाया भी गया. इस अभियान…

Read More

टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड को करारा झटका, अनुभवी तेज गेंदबाज चोटिल

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की आगामी ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 (भारत और श्रीलंका) में भागीदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। ICC के अनुसार, 34 वर्षीय फर्ग्यूसन को पिंडली (काफ) में चोट लगी है, जिसके चलते उनका टूर्नामेंट खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। ILT20 के दौरान लगी चोट, टूर्नामेंट से बाहर फर्ग्यूसन को 21 दिसंबर को दुबई में ILT20 लीग के एक मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स की ओर से गेंदबाजी करते समय चोट लगी थी। यह मैच MI एमिरेट्स के खिलाफ खेला…

Read More

राजस्थान शिक्षा विभाग की नई पहल: कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के स्कूल बैग होंगे हल्के

जयपुर राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। बच्चों के स्कूल बैग का बढ़ता भार लंबे समय से चिंता का विषय रहा है, जिसे कम करने के लिए अब नई शिक्षा नीति के तहत महत्वपूर्ण व्यवस्था लागू की जा रही है। शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि सत्र 2026-27 से प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण दो चरणों में किया जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार, पूरे सत्र…

Read More

सोमनाथ हमारे आत्मबल, पुनर्जागरण और अविनाशी विश्वास का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह सौभाग्य का विषय है कि भगवान श्रीमहाकाल और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग हमारे प्रदेश में विद्यमान है और प्रदेश की राजधानी भोपाल में मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है। बार-बार ध्वस्त होकर भी सोमनाथ का पुनर्निर्माण यह उद्घोष है कि, शिव शाश्वत हैं, हमारी आस्था अडिग है और सनातन की चेतना अमर है। सोमनाथ हमारे आत्मबल, पुनर्जागरण और अविनाशी विश्वास का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था एवं भोपाल उत्सव मेला की सोमनाथ…

Read More

इंदौर से सीख: रायपुर में विधायक-महापौर सड़क पर उतरे, खारून को प्रदूषण मुक्त बनाने 5 घंटे चला अभियान

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को स्वच्छता और सुनियोजित विकास के मामले में इंदौर की तर्ज पर विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। रायपुर पश्चिम विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे और निगम आयुक्त विश्वदीप ने रविवार सुबह लगातार 5 घंटे फील्ड पर रहकर शहर की ड्रेनेज व्यवस्था और डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया। विधायक मूणत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसी ठोस कार्ययोजना बनाई जाए जिससे शहर के नालों का एक बूंद गंदा पानी भी खारून नदी में न मिले। निरीक्षण दल सबसे…

Read More

4000 ब्रेल पुस्तकों के साथ यूपी के पहले राज्य विवि में खुला ब्रेल पुस्तकालय

विश्वविद्यालय के ब्रेल प्रेस से प्रकाशित यूजी एवं पीजी स्तर के 54 पाठ्यक्रमों की एनईपी आधारित 4000 से अधिक शैक्षणिक ब्रेल पुस्तकें उपलब्ध ब्रेल पुस्तकों का सुव्यवस्थित पुस्तकालय स्थापित करने वाला उत्तर प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय बना लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समावेशी शिक्षा और दिव्यांग सशक्तिकरण की नीति को धरातल पर उतारते हुए डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रदेश के पहले राज्य विश्वविद्यालय स्तरीय ब्रेल पुस्तकालय अनुभाग का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति आचार्य संजय सिंह ने स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय के प्रथम तल पर…

Read More

बाड़मेर में नशे के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 12 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद

बाड़मेर राजस्थान में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बाड़मेर जिले में पुलिस ने एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए रीको एरिया में छापेमारी के दौरान 12,645 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त की हैं। इस कार्रवाई से जिले में चल रहे अवैध ड्रग नेटवर्क की गंभीरता उजागर हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस को मिली खास सूचना के आधार पर रीको पुलिस स्टेशन की टीम ने दानजी की होदी क्षेत्र में कपूरड़ी निवासी हीर सिंह के पुत्र…

Read More

बालोतरा को औद्योगिक उड़ान: पेट्रो जोन में निवेश से रोजगार के नए अवसर

बालोतरा जिले में औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में रीको की औद्योगिक भूखंड प्रत्यक्ष आवंटन योजना से उल्लेखनीय सफलता मिली है। इस योजना के तहत राजस्थान पेट्रो जोन स्थित औद्योगिक क्षेत्र बोरावास कलावा प्रथम चरण में अब तक 11 औद्योगिक भूखंडों का सफलतापूर्वक आवंटन किया जा चुका है। इससे जिले में निवेश का माहौल मजबूत हुआ है और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जगी है। इकाई प्रभारी कुलदीप दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा तीन अन्य औद्योगिक भूखंडों के लिए भी आवेदकों…

Read More

राजस्थानवासियों को बड़ी राहत: अब प्रदेश से बाहर भी मिलेगा मुफ्त इलाज, आयुष्मान आरोग्य योजना का विस्तार

जयपुर राजस्थान के लाखों परिवारों के लिए राहत की बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत अब प्रदेश के नागरिकों को राजस्थान से बाहर देश के नामी अस्पतालों में भी निःशुल्क और कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने लगी है। योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश में 7,100 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस उपचार किया जा चुका है, जबकि दूसरे राज्यों में भी 15 दिनों के भीतर करीब 350 मरीजों ने इस सुविधा का लाभ लिया है।  पिछले दो वर्षों में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत 37…

Read More