इंदौर जाने-माने जल संरक्षणवादी राजेंद्र सिंह ने दूषित पीने के पानी से हुई मौतों को सिस्टम की बनाई हुई आपदा बताया, और आरोप लगाया कि इस त्रासदी के लिए गहरे तक फैला भ्रष्टाचार जिम्मेदार है. मैगसेसे अवॉर्ड विजेता ने चिंता जताई कि इंदौर जैसे शहर में ऐसा संकट कैसे हो सकता है, जिसे लगातार भारत का सबसे साफ शहर माना जाता है. 'वॉटरमैन ऑफ इंडिया' कहे जाने वाले राजेंद्र सिंह ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, "अगर देश के सबसे साफ शहर में ऐसी त्रासदी हो सकती है, तो इससे…
Read MoreDay: January 5, 2026
उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत से किया इनकार, जेल में ही रहेंगे
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के आरोपियों शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज कर दी है. हालांकि शीर्ष अदालत ने इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को जमानत दे दी. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट तौर पर कहा कि दिल्ली दंगों में इन दोनों आरोपियों की भूमिका अन्य से अलग थी. इस दोनों की भूमिका इस पूरे मामले के षड्यंत्र के केंद्र में दिखती है. ऐसे में इनको जमानत नहीं दी जा सकती है. सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि आदेश काफी विस्तृत है, इसलिए…
Read MoreIPL पर बांग्लादेश की रोक! T20 के लिए भारत आने से पहले ही दिखा रहा सख्ती भरा रुख
ढाका बांग्लादेश ने भारतीय खेलों के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को बयान जारी किया गया कि बांग्लादेश में IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग समेत कई स्पोर्ट्स इवेंट्स का प्रसारण नहीं किया जाएगा। खास बात है कि यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आने से इनकार किया है। ताजा आदेश के अनुसार, अधिकारियों ने IPL से जुड़े सभी ब्रॉडकास्ट, प्रमोशन, इवेंट कवरेज को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फैसला 'जनहित'…
Read Moreमकर संक्रांति 2026: सूर्य देव को अर्घ्य देने का सही विधि-विधान, इन गलतियों से बचना है जरूरी
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे ‘उत्तरायण’ की शुरुआत माना जाता है. इस दिन दान-पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान के साथ-साथ सूर्य उपासना का विधान है. पंचांग के अनुसार, साल 2026 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव को जल अर्पित करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और कष्टों का निवारण होता है. लेकिन, अर्घ्य देते समय कुछ नियमों का पालन करना…
Read MoreIndian Railways ने श्रद्धालुओं के लिए दी राहत! माघ मेले के दौरान प्रयाग स्टेशन पर रुकेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
चंदौली संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में एक तरफ जहां श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ हो रही है तो वहीं, दूसरी तरफ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है. इसी क्रम में भारतीय रेलवे द्वारा माघ मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के प्रयाग स्टेशन पर कई ट्रेनों का 02 मिनट का अस्थाई ठहराव 01 जनवरी से 20 फरवरी, 2026 तक दिए जाने का फैसला किया है. पूर्वोत्तर…
Read Moreरायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम में रेंज के पहले साइबर थाने का किया शुभारंभ
रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम में रेंज के पहले साइबर थाने का किया शुभारंभ डिजिटल अपराधों पर सख्त नियंत्रण और नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा को मिली मजबूती रायपुर कबीरधाम जिले में साइबर अपराधों के विरुद्ध निर्णायक और दूरदर्शी कदम उठाते हुए उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज पूरे राजनांदगांव रेंज एवं जिले के प्रथम साइबर थाने का शुभारंभ किया। इस थाने को कवर्धा के पुराने पुलिस लाइन में स्थापित किया गया है, इस थाने के जिले में स्थापना को जिले की कानून-व्यवस्था एवं डिजिटल…
Read Moreसाल 2026 की पहली स्मार्टफोन लॉन्चिंग, Redmi, Realme और Poco के नए मॉडल्स भारत में होंगे उपलब्ध!
नई दिल्ली नए साल की शुरुआत के साथ ही अब न्यू स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं. दरअसल, 6 जनवरी को रेडमी और रियलमी दोनों ही ब्रांड अपनी न्यू सीरीज के स्मार्टफोन अनवील करने जा रहे हैं. इसके बाद 8 जनवरी को Poco M8 लॉन्च होगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. भारत में 6 जनवरी को Redmi Note 15 की लॉन्चिंग है, जिसकी लॉन्चिंग डेट और कई फीचर्स को कंपनी खुद कंफर्म कर चुकी है. यह एक बेस वेरिएंट होगा और प्रो वेरिएंट को आने वाले दिनों…
Read Moreनक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक मोड़ पर लड़ाई, अबूझमाड़ में प्रशासनिक पहुंच बढ़ी—CM विष्णु देव साय का बयान
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की. इस दौरान उन्होंने पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास और नक्सलवाद उन्मूलन पर विस्तार से चर्चा की. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और अन्य नेताओं से मुलाकात की. मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बार-बार "डबल इंजन की सरकार" की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि अब नक्सलवाद के खिलाफ…
Read Moreसावधान! हाड़ कंपाने वाली ठंड और घना कोहरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। राजधानी नई दिल्ली में दिन का तापमान गिरा है और राजस्थान के कई हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम है। कश्मीर में भी तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात का पूर्वानुमान जताया है। IMD ने 5-6 जनवरी को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात का अनुमान जताया गया है।…
Read Moreसीएम विष्णुदेव साय दिल्ली से लौटे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने का दिया न्योता
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय CM Vishnudev Sai Delhi Visit के बाद देर रात राजधानी रायपुर लौटे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने दिल्ली प्रवास को राज्य हित में महत्वपूर्ण बताया और दौरे की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े आगामी बस्तर पंडुम…
Read More“परीक्षा पे चर्चा 2026” में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि, पालकों की भागीदारी में रहा प्रथम
रायपुर. पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा को तनावमुक्त उत्सव के रूप में मनाने की पहल “परीक्षा पे चर्चा 2026” में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ ने पालकों की भागीदारी में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब तक छत्तीसगढ़ से 25.16 लाख प्रतिभागियों ने पंजीयन किया है, जिनमें 22.75 लाख विद्यार्थी, 1.55 लाख शिक्षक और 81,533 पालक शामिल हैं। यह उपलब्धि राज्य में परीक्षा प्रबंधन, समय प्रबंधन, पालकों को अपने बच्चों को परीक्षा में अधिक अंक लाने हेतु अनावश्यक दबाव देने से…
Read Moreपरीक्षा पे चर्चा 2026’: छत्तीसगढ़ ने दिखाया रास्ता, सीएम विष्णदेव साय ने राज्य को बताया रोल मॉडल
रायपुर छत्तीसगढ़ में ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के लिए आवेदन जारी हैं. अभिभावक 11 जनवरी तक आवेदन भर सकते हैं. देश में सबसे ज्यादा आवेदन छत्तीसगढ़वासियों ने भरे हैं. अब तक 81,533 से अधिक अभिभावकों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि राज्य ने परीक्षा को तनाव नहीं, बल्कि उत्सव बनाने की सोच अपनाई है. छत्तीसगढ़ इस मामले में देश का रोल मॉडल बन गया है. सीएम साय ने कहा कि पालक अब सिर्फ अंकों के दबाव में नहीं, बल्कि बच्चों…
Read Moreधमतरी में पहली बार होगा मिलेट्स महोत्सव, छत्तीसगढ़ में दिया जा रहा पारम्परिक भोजन को बढ़ावा
धमतरी. जिले में पोषण सुरक्षा, किसान समृद्धि एवं सतत कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहली बार “मिलेट्स महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की विशेष पहल पर यह आयोजन 5 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगा। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों एवं आम नागरिकों को मिलेट्स (श्रीअन्न) की खेती, पोषण मूल्य, स्वास्थ्य लाभ एवं विपणन संभावनाओं से व्यापक रूप से अवगत कराना है। यह आयोजन जिले को…
Read Moreछत्तीसगढ़ में एसआई और प्लाटून कमांडर की हो रही भर्ती, दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक माप परीक्षण कल से
रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (गृह पुलिस विभाग) भर्ती परीक्षा 2024 के अंतर्गत अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन एवं शारीरिक माप परीक्षण की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह प्रक्रिया 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। दस्तावेज़ सत्यापन एवं शारीरिक माप परीक्षण परीक्षा जिला सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, रायपुर एवं राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में निर्धारित केंद्रों पर संपन्न होगी। अभ्यर्थियों के लिए प्रातः 07:00 बजे रिपोर्टिंग समय निर्धारित किया गया है, जबकि शारीरिक…
Read Moreखेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन, रायपुर और बिलासपुर में कल से होगा चयन ट्रायल
रायपुर. छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में राज्य की ओर से खेलने वाली टीमों के चयन के लिए ट्रायल 6 जनवरी से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में आयोजित किए जा रहे हैं। नेशनल ट्राइबल गेम्स में सात खेलों को शामिल किया गया है। इसमें भागीदारी के लिए वेट-लिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ियों का ट्रायल रायपुर में आयोजित किया गया है। वहीं तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के खिलाड़ियों के ट्रायल बिलासपुर में होंगे। इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल नम्बर…
Read More
