बर्लिन जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हजारों घरों में बिजली गुल हो गई है। ग्रिड पर हमले के बाद दक्षिण-पश्चिम बर्लिन में हजारों घरों के साथ-साथ सुपरमार्केट, दुकानें, रेस्टोरेंट और दूसरे बिजनेस क्षेत्रों में बिजली ना होने की वजह से अंधेरा छा गया। हालांकि, बिजली मरम्मत का काम जारी है, लेकिन कई इलाकों में तमाम घर बिना बिजली के ही रहे। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जर्मन राजधानी के कुछ हिस्से लगातार चौथे दिन अंधेरे में रहे। स्ट्रोमनेट्ज बर्लिन ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे तक, निकोलासी, जेहलेंडोर्फ,…
Read MoreDay: January 7, 2026
एम.पी. ट्रांसको की नई डिजिटल पहल: पेंशनर्स को अब मिलेगा ऑनलाइन पेंशन स्लिप
पेंशनर्स के लिए एम.पी. ट्रांसको की एक और डिजिटल पहल पेंशनर्स को अब वेबसाइट पर मिलेगी पेंशन स्लिप भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) ने अपने पेंशनर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और महत्वपूर्ण डिजिटल पहल की है। कंपनी की आईटी सेल एवं पेंशन विभाग की संयुक्त टीम के प्रयासों से अब एम.पी. ट्रांसको के तकरीबन 4500 पेंशनर्स, चाहे वो किसी भी बैंक से पेंशन प्राप्त करते हों, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी पेंशन स्लिप ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। एम.पी. ट्रांसको के मुख्य…
Read MorePM मोदी बंगाल दौरे पर, 17 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे देश की पहली Sleeper Vande Bharat को
मालदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री राज्य को रेलवे से जुड़ी कई अहम प्रोजेक्ट और नई ट्रेनों की सौगात देंगे. 17 जनवरी: मालदा से स्लीपर वंदे भारत को हरी झंडी दौरे के पहले दिन, 17 जनवरी को प्रधानमंत्री मालदा से देश की नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. इस मौके पर दो अहम ट्रेन सेवाओं की शुरुआत होगी. एक ट्रेन गुवाहाटी के लिए रवाना होगी. दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन हावड़ा के लिए…
Read Moreसीएम योगी के आदेश से यूपी में मकान मालिक और किरायेदारों को मिली बड़ी राहत
लखनऊ यूपी में लोगों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे मकान मालिक, किरायेदार और पारिवारिक संपत्ति विवादों से जूझ रहे लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे. योगी सरकार ने किराया रजिस्ट्रेशन और पैतृक संपत्ति के बंटवारे से जुड़े नियमों को न सिर्फ सरल बनाया है, बल्कि उन्हें बेहद सस्ता भी कर दिया है. सरकार का दावा है कि इस एक निर्णय से जहां आम लोगों का समय और पैसा बचेगा, वहीं पारदर्शिता बढ़ेगी और लंबे समय से चले आ रहे विवादों में…
Read Moreमहाराष्ट्र में कांग्रेस-बीजेपी गठबंधन टूटने के कुछ घंटे बाद हुआ एक्शन, किरकिरी के बाद राजनीतिक हलचल
मुंबई महाराष्ट्र के अंबरनाथ नगर परिषद में हुआ बीजेपी-कांग्रेस का गठबंधन कुछ ही वक्त में टूट गया है. बुधवार को इससे जुड़ी खबर सामने आई थी, जिसके बाद दोनों ही पार्टियों की किरकिरी हो रही थी. अब कांग्रेस ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. दूसरी तरफ सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इसपर आपत्ति जताई थी. बता दें कि अंबरनाथ नगर परिषद में एकनाथ शिंदे की पार्टी का खेल बिगाड़ने के लिए दोनों दल साथ आए थे. लेकिन ये समीकरण ज्यादा नहीं टिक पाया.अब कांग्रेस ने अंबरनाथ के ब्लॉक अध्यक्ष…
Read Moreसात विकेट गिरे, फिर भी भारत का दमदार प्रदर्शन; तीसरे वनडे में 300+ स्कोर
नई दिल्ली यूथ ओडीआई सीरीज में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला बुधवार को बेनोनी में खेला जा रहा है। भारत ने तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा। वैभव 74 गेंद में 127 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 10 छक्के लगाए। वैभव और आरोन के बीच पहले विकेट के लिए 154 गेंद में 227 रन की साझेदारी हुई। आरोन जॉर्ज 106 गेंद में 118 रन बनाकर…
Read Moreमध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नव नियुक्त सहायक अभियंता व केमिस्ट का प्रशिक्षण शुरू
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नव नियुक्त सहायक अभियंता व केमिस्ट का प्रशिक्षण शुरू भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) के नवनियुक्त 16 सहायक अभियंताओं (प्लांट) व केमिस्ट के प्रथम बैच का का 6 सप्ताह का प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) नागपुर में प्रारंभ हुआ। छह सप्ताह के प्रशिक्षण में सहायक अभियंताओं को थर्मल व हाइड्रो पॉवर प्लांट के ऑपरेशन व मेंटेनेंस का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अभियंताओं को दो सप्ताह का विशेष सुपर-क्रिटिकल सिम्युलेटर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। केमिस्ट को प्रशिक्षण के अंतर्गत जल रसायन,कोल टेस्टिंग, पर्यावरण…
Read Moreवैभव सूर्यवंशी ही नहीं, आरोन जॉर्ज ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा शतक, पहली बार हासिल किया बड़ा मुकाम
नई दिल्ली भारत की अंडर-19 टीम के ओपनर आरोन जॉर्ज का बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे मैच में बल्ला रजा। कप्तान वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, आरोन ने भी बेनोनी के विलोमूर पार्क में शतक ठोका। आरोन ने 106 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 118 रनों की पारी खेली। 19 वर्षीय बल्लेबाज ने लिस्ट ए क्रिकेट में पहली बार सेंचुरी जड़ने का कारनामा अंजाम दिया। वह सीरीज के शुरुआती दो मैचों में सस्ते में पवेलियन लौटे थे। उन्होंने पहले मुकाबले में 5 और दूसरे मैच…
Read Moreचोट से उबर रहे शाहीन अफरीदी पर सलमान आगा का बयान, विश्व कप खेलने को लेकर दिया बड़ा अपडेट
इस्लामाबाद पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने उम्मीद जताई है कि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट से उबरकर अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। अफरीदी पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अहम खिलाड़ी हैं तथा भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कप्तान सलमान अली आगा ने दांबुला में पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि वह विश्व कप के लिए फिट हो जाएंगे, लेकिन…
Read Moreसुकमा में 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख का इनाम पाने वाले 13 माओवादियों समेत सात महिलाएं शामिल
सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 13 पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम था। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुकमा पुलिस की ओर से ‘‘पूना मार्गेम’’ पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान संचालित किया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर तथा पुलिस के बढ़ते प्रभाव से 26 नक्सलियों ने आत्मसमपर्ण किया है। इन 26 नक्सलियों में सात महिलाएं हैं। इन सभी ने सामान्य जीवन में लौटने…
Read Moreचांदी के दाम में 8000 रुपये की गिरावट, एक दिन पहले था रिकॉर्ड हाई
नई दिल्ली. चांदी की कीमत तो जैसे रोलर कोस्टर पर सवार है. एक दिन पहले तक रिकॉर्ड कीमत पर पहुंच चुकी चांदी ने बुधवार के कारोबार में बड़ी गिरावट दिखाई. मल्टीकमोडिट एक्सचेंज पर आज चांदी का वायदा भाव करीब 8 हजार रुपये टूट गया. एक दिन पहले ही चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास दिख रही थी, जो आज बड़ी गिरावट के साथ 2.52 लाख रुपये के आसपास पहुंच गई. चांदी में यह गिरावट ग्लोबल मार्केट में बढ़ रहे दबाव की वजह से दिखी है. मल्टी…
Read MoreMP कैबिनेट हुई हाईटेक, CM मोहन यादव ने मंत्रियों को दिए टैबलेट; 1960 से अब तक के रिकॉर्ड अब डिजिटल
भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए अपने कैबिनेट के सभी सदस्यों को टैबलेट बांटे. इस कदम का मकसद सिस्टम को पेपरलेस बनाना और समय बचाना है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को टैबलेट दिए गए. CM यादव ने कहा कि कैबिनेट बैठकों से जुड़ी पूरी जानकारी इन टैबलेट के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी. कैबिनेट सदस्यों को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस पहल में…
Read Moreऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान सेना ने पेशेवर शिष्टाचार को छोड़ा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौधरी की जोकरों जैसी हरकतें
इस्लामाबाद पाकिस्तानी सेना का मीडिया विंग जोकरों जैसी हरकतें कर रहा है. पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (DG ISPR) के लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने हाल के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खालिस मदारी जैसे हरकत की. अहमद शरीफ चौधरी ने लोगों को खालिस मजा देने की गारंटी ली है. अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूं तो भारत को धमकी दे रहा था. लेकिन उसकी धमकी में धमकी का एलिमेंट कम और मसखरापन ज्यादा था. अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि, "ले आओ तुम्हें जो करना है, दाएं से आना, बाएं…
Read Moreऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: चैंपियन को मिलेगा 25 करोड़ से ज्यादा का इनाम, प्राइज मनी में तोड़ा रिकॉर्ड
मेलबर्न ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है और 18 जनवरी से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के आयोजकों ने मंगलवार को स्थानीय मुद्रा में अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि की घोषणा की, जो 2026 के लिए 111.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (75 मिलियन अमेरिकी डॉलर) निर्धारित की गई है। यह 2025 में 96.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की पुरस्कार राशि से 16 प्रतिशत…
Read Moreवैभव सूर्यवंशी का शतकीय तूफान, साउथ अफ्रीका की गेंदबाज़ी उड़ी
नई दिल्ली विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान दमदार शतक लगाया है। इंडिया अंडर-19 टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने इस सीरीज में पहली बार शतक ठोका है। वैभव अफ्रीका के खिलाफ शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले मैच में 24 गेंद में ताबड़तोड़ 68 रन बनाए थे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। तीसरे वनडे में वैभव सूर्यवंशी ने 63 गेंद में 100 रन पूरे किए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 8…
Read More
