आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष: आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कामकाज में फैसले तेजी से लेंगे और ज्यादातर सही साबित होंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत और एक्टिवनेस नजर आएगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में खर्च करने से बचें। परिवार का सहयोग मिलने से मन हल्का और मजबूत रहेगा। वृषभ : आज स्थिरता और आराम का दिन है। काम को धैर्य से निपटाएंगे और परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मिथुन : आज…

Read More

रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया विजयी, विराट–गिल की फिफ्टी और श्रेयस की जोरदार एंट्री

वडोदरा भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज की शानदार शुरुआत करते हुए पहला मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। रविवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स के अर्धशतकों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए। 300 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 306 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर…

Read More

मनरेगा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था— चिराग पासवान का कांग्रेस पर तीखा हमला

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने रविवार को कांग्रेस पर MGNREGA सहित सरकारी योजनाओं को लेकर डर फैलाकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। "लोगों में डर पैदा करने की राजनीति कर रही कांग्रेस" यहां पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा, "कांग्रेस और RJD जैसी पार्टियां CAA, NRC, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और VB-G RAM G जैसे कानूनों और योजनाओं के बारे में गुमराह करने वाली बातें फैलाकर लोगों में डर पैदा करने की राजनीति…

Read More

मचाडो का बयान: ट्रंप को शांति पुरस्कार देने की बात पर नोबेल संस्थान भड़का, कहा– ‘कभी नहीं!’

वाशिंगटन वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो द्वारा अपना नोबेल शांति पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देने या उनके साथ साझा करने की इच्छा पर नोबेल इंस्टिट्यूट ने सख्त शब्दों में रोक लगा दी है। नॉर्वे स्थित नोबेल इंस्टिट्यूट ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा के बाद उसे न रोका जा सकता है, न किसी और को सौंपा जा सकता है और न ही साझा किया जा सकता है। इंस्टिट्यूट ने दो टूक कहा-“फैसला अंतिम होता है और हमेशा के लिए बरकरार…

Read More

अमेरिका में खौफनाक नरसंहार: युवक ने पिता-भाई, पादरी समेत 6 की गोली मारकर हत्या, 7 साल की बच्ची भी बनी शिकार

वाशिंगटन अमेरिका के मिसिसिपी राज्य के एक ग्रामीण इलाके में 24 वर्षीय युवक ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में उसका पिता, भाई, दो रिश्तेदार, एक गिरजाघर के पादरी और पादरी के भाई शामिल हैं। आरोपी डारिका एम. मूर को शुक्रवार देर रात लगभग बारह बजे से पहले सीडरब्लफ में एक पुलिस नाके पर गिरफ्तार किया गया। इससे पहले स्थानीय, राज्य और संघीय एजेंसियों के दर्जनों अधिकारी उत्तर-पूर्वी मिसिसिपी क्षेत्र में तैनात कर दिए गए थे। मूर को सोमवार को अदालत में पेश किए…

Read More

पाकिस्तान में हिंदू किसान की हत्या, न्याय की मांग को लेकर ऐतिहासिक प्रदर्शन

पेशावर पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक जमींदार ने अपनी जमीन पर झोपड़ी बनाने के कारण 23 वर्षीय हिंदू किसान की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद हिंदू समुदाय ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किए। बदीन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कमर रजा जसकानी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात हैदराबाद से मकान मालिक सरफराज निजामानी और उसके सहयोगी जफरुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया। बदीन जिले के तलहार गांव में आश्रय के लिए निजामानी की जमीन पर एक झोपड़ी बनाने के आरोप में…

Read More

भागीरथपुरा कांड पर कांग्रेस की न्याय यात्रा, इंदौर में दिग्विजय सिंह ने उठाई न्यायिक जांच की मांग

इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद कांग्रेस ताकत दिखाने के लिए आज फिर से सड़क पर उतरी है। आज शहर में न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसमें दिग्विजय सिंह, सज्जन सिंह वर्मा मीनाक्षी नटराजन, उमंग सिंघार सहित प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से कांग्रेस विधायकों सहित अन्य बड़े नेता पहुंचे हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इंतजार में यात्रा रूकी रही। हाईकोर्ट के सिटिंग जज के द्वारा कराई जाए जांच न्याय यात्रा में शामिल दिग्विजय सिंह ने भागीरथपुरा मामले की न्यायिक जांच की…

Read More

ईरान विरोध की चिंगारी यूरोप तक पहुंची, ब्रिटेन में प्रदर्शनकारी ने दूतावास का झंडा फाड़ा

लंदन ईरान में सुलग रहा जनआक्रोश अब सीमाओं को पार कर चुका है, और दुनिया के बड़े शहरों में इसकी गूंज सुनाई देने लगी है। ईरानी प्रदर्शनों की आग अब यूरोप तक फैल गई है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक प्रदर्शनकारी ने ईरानी दूतावास की इमारत से ईरान का राष्ट्रीय ध्वज उतारकर फाड़ दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान संकट की गूंज और तेज हो गई है। यह घटना उस समय हुई जब लंदन में बड़ी संख्या में ईरानी प्रवासी, मानवाधिकार कार्यकर्ता और सरकार-विरोधी समर्थक सड़कों पर उतरकर तेहरान…

Read More

कर्टेन रेजरः यूपी एआई एंड हेल्थ इनोवेशन कॉन्फ्रेंस

देश-विदेश के विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स और नीति निर्धारक होंगे यूपी एआई हेल्थ कॉन्फ्रेंस में शामिल एआई आधारित डायग्नोस्टिक्स, टेलीमेडिसिन और स्टार्टअप इनोवेशन बनेंगे सम्मेलन के मुख्य आकर्षण केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील कुमार शर्मा, अजीत सिंह पाल, मयंकेश्वर शरण सिंह भी रहेंगे उपस्थित लखनऊ, उत्तर प्रदेश को देश में आधुनिक, सुलभ और तकनीक-सक्षम स्वास्थ्य व्यवस्था का मॉडल राज्य बनाने की दिशा में योगी सरकार एक ऐतिहासिक पहल करने जा रही है। सोमवार को लखनऊ में दो दिवसीय 'यूपी एआई एंड हेल्थ इनोवेशन कॉन्फ्रेंस'…

Read More

तेज रफ्तार बनी काल: छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर हाईवे पर ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत

छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर हाईवे पर शनिवार की दरमियानी रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार किया सेल्टोस कार और एक अज्ञात ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि सुरक्षा के लिए कार के एयरबैग तो खुले, लेकिन वे चालक की जान बचाने में नाकाम रहे। जानकारी के अनुसार, मृतक तनवीर मंसूरी (25 वर्ष), निवासी विद्यासागर रेजिडेंसी (देहात थाना), अपने दो दोस्तों के साथ सारना की…

Read More

काम का दबाव या निजी कारण? पश्चिम बंगाल में BLO की आत्महत्या, स्कूल कक्ष में मिला शव

मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) स्कूल के एक कमरे में फंदे से लटके मिले। परिवार का सीधा आरोप है कि एसआईआर के अत्यधिक कार्यभार और दोहरी जिम्मेदारियों ने उन्हें इतना तोड़ दिया कि उन्होंने अपनी जान दे दी। रानीतला पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हमीमुल इस्लाम (47 वर्ष) के रूप में हुई है। वे पैकमरी चार कृष्णपुर बॉयज प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे और खारिबोना ग्राम पंचायत के अंतर्गत पुरबा अलापुर गांव में एक मतदान केंद्र पर बीएलओ…

Read More

नव मंत्र से संवरेगा बेटियों का भविष्य : बागपत मॉडल बना महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल

डीएम बागपत की अनोखी पहल से साकार हो रहा सीएम योगी का विजन बेटियों को केवल संरक्षण नहीं, बल्कि समान अवसर और सामाजिक स्वीकृति दिलाना है उद्देश्य लखनऊ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए बागपत में शुरू की गई “नव देवियों की शक्ति” पर आधारित 9 योजनाएं चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप तैयार यह मॉडल बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित है। इसकी सबसे खास बात यह है कि जिलाधिकारी अस्मिता लाल की पहल पर इन कार्यक्रमों में प्रशासन और…

Read More

समूह सहयोग से लखपति दीदी राशोबाई बनी आत्मनिर्भर

रायपुर. जहाँ चाह वहां राह इस उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है,कोंडागांव जिले के विकासखंड फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बानगांव की रहने वाली श्रीमती राशोबाई मरकाम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत स्व सहायता समूह से जुड़कर न केवल अपने जीवन को नई दिशा दी, बल्कि आत्मनिर्भरता की मिसाल भी कायम की है। राशोबाई आज विभिन्न आजीविका गतिविधियां शुरूकर 01 लाख रूपए से अधिक की आमदनी प्राप्त कर रही हैं। जय माता दी स्व सहायता समूह की सदस्य राशोबाई स्व सहायता समूह से जुड़ने से पहले कृषि मजदूरी…

Read More

स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर वृहद आयोजन करेगी योगी सरकार

लखनऊ,  योगी सरकार स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर वृहद आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में होने वाले मुख्य आयोजन में राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड (2024-25) प्रदान करेंगे। इस दौरान खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेलो इंडिया खेलो योजना के अंतर्गत 21 करोड़ रुपये से निर्मित 5 मल्टीपर्पज हॉल (लखनऊ में दो, हरदोई, कन्नौज व सहारनपुर में एक-एक) का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री यहीं से 26 करोड़ से निर्मित होने…

Read More

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया विश्व हिंदी दिवस, बढ़ती लोकप्रियता और बताया महत्व

सूरजपुर. शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में विगत दिवस विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एन. दुबे उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदी भाषा की वैश्विक स्तर पर बढ़ती लोकप्रियता और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक हिंदी श्री बुधलाल साहू,…

Read More