जयपुर आज भारतीय सेना दिवस पर भव्य परेड का आयोजन किया गया, जहां भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अनुशासन की झलक जयपुरवासियों को देखने को मिली. परेड में खासतौर पर भारतीय सेना के जवानों ने मार्च-पास्ट से लेकर आसमान में हेलीकॉप्टर की फ्लाई-पास्ट का भव्य प्रदर्शन किया, जिससे महला रोड पर पूरी तरह देशभक्ति का माहौल बना रहा. परेड के दौरान भारतीय सेना के भव्य हथियारों, जिनमें अर्जुन टैंक, के-9 वज्र, धनुष तोप, बीएमपी, सिलिका जैसे अत्याधुनिक हथियारों और बख्तरबंद वाहनों का प्रदर्शन किया गया. भारतीय सेना के भव्य…
Read MoreDay: January 15, 2026
आगर मालवा में नर्सरी की आड़ में एमडी ड्रग्स का कारोबार, इंदौर में दर्ज उद्योग, 145 किमी दूर फैक्ट्री में बन रहे थे ड्रग्स
आगर मालवा आगर-मालवा में शनिवार को एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। नारकोटिक्स विभाग ने छापा मारकर 31 किलो 250 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। 3 दिन की जांच में फैक्ट्री को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बाहर से यह जगह “तीर्थ हर्बल फार्म एंड नर्सरी” के नाम से संचालित हो रही थी। फैक्ट्री का एमएसएमई रजिस्ट्रेशन इंदौर में पाया गया है। 10 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स मिली अधिकारियों ने बताया…
Read Moreममता बनाम ED: क्या कलकत्ता हाई कोर्ट को बना दिया गया जंतर-मंतर? सुप्रीम कोर्ट क्यों हुआ नाराज़
नई दिल्ली पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित हस्तक्षेप का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत में पूरी तरह गरमा गया है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता हाई कोर्ट में हाल ही में हुए हंगामे पर गहरी नाराजगी जताई। जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने कहा कि यह एक बेहद गंभीर मामला है और अदालत इस पर नोटिस जारी करने का इरादा रखती है। केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिस्टर जनरल तुषार मेहता…
Read Moreभारत में लॉन्च हुई इंडिया-मेड Mercedes-Maybach GLS, 2.75 करोड़ रुपये में बड़ी कीमत कटौती
मुंबई लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz India ने भारत में बनी Maybach GLS को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस कार को 2.75 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. यह कार पहले इंपोर्ट की जाती थी और इसकी कीमत 3.17 करोड़ रुपये तक जाती थी, जोकि इंडिया मेड वर्जन से 42 लाख रुपये ज्यादा है. अब Maybach GLS भारत में बनाई जा रही है, जिससे यह अमेरिका के बाहर पहला ऐसा मार्केट बन गया है, जहां यह मॉडल स्थानीय तौर पर बनाया जा रहा है. Mercedes-Maybach…
Read Moreविजय हजारे ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल: कर्नाटक का स्कोर पहुंचा 50 के पार, करुण नायर क्रीज पर मौजूद
बेंगलुरु विजय हजारे ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल गुरुवार को कर्नाटक और विदर्भ के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। दोनों टीमों जारी टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। ग्रुप बी में विदर्भ ने सात मैच खेलते हुए पांच में जीत दर्ज की है, जबकि कर्नाटक ने इतने ही मैच खेलते हुए 6 मुकाबले जीते हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आईं है, जिसमें हर बार कर्नाटक ने बाजी मारी है। इस मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल पर भी नजरें होंगी। उन्होंने मौजूदा सत्र…
Read Moreनीतिश कुमार रेड्डी की नाकामी पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, रोहित शर्मा को लेकर भी कही अहम बात
राजकोट भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने स्वीकार किया है कि ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी मौके दिए जाने के बावजूद ‘अधिकतर कुछ खास नहीं कर पाए’। उन्होंने साथ ही कहा कि रोहित शर्मा दो विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलने के बाद भी ‘कम क्रिकेट’ खेल रहे हैं। दूसरे वनडे के लिए भारत की एकादश में एकमात्र बदलाव के तौर पर शामिल रेड्डी बल्ले या गेंद दोनों से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए जिससे मेजबान टीम बुधवार को यहां न्यूजीलैंड से सात विकेट से हार गई। मैच…
Read Moreशराब दुकान के कर्मचारी को किया किडनैप, स्कॉर्पियो में आए थे बदमाश
रायपुर. तिल्दा के अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने अचानक दुकान में घुसकर पांच कर्मचारियों को अगवा कर लिया। इस घटना के दौरान एक कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला, जबकि चार कर्मचारियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक, दुकान में काम कर रहे कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति दुकान में घुस आए और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें…
Read Moreहाईकोर्ट का आदेश: नालों में सीवेज मिलाने से रोकें, प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट में पानी की अत्यंत विषाक्तता का खुलासा
जबलपुर मप्र हाईकोर्ट में मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रिपोर्ट पेश करके चौंकाने वाला खुलासा किया है। बोर्ड का कहना है कि जबलपुर के नालों का पानी जहरीला है। इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस जहरीले पानी से पैदा की जा रहीं सब्जियां कैसी होंगी? इस रिपोर्ट पर चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने गहरी चिंता जताई है। बेंच ने अपना विस्तृत अंतरिम आदेश सुनाते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) की रिपोर्ट का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।…
Read Moreईरान की जेल से आज़ाद कराना चाहते हैं ट्रंप, दी बड़ी धमकी – 8 राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग
तेहरान ईरान में पिछले 18 दिन से जारी विरोध-प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुके हैं जिनमें अब तक 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इन मौतों के बीच अमेरिका लगातार धमकी दे रहा है कि अगर ईरान के खामेनेई शासन ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपनी सख्ती नहीं रोकी तो वो सैन्य कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेगा. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हाल ही में ट्रंप ने अगवा करवा लिया था और ऐसे में ईरान को लेकर उनकी धमकियों को हल्के में नहीं लिया जा…
Read Moreभारतीय गेंदबाजों का तूफान, अमेरिका की आधी टीम ढेर
जिम्बाब्वे भारत और अमेरिका के बीच अंडर 19 विश्व कप का पहला मुकाबला गुरुवार को बुलावायो (जिम्बाब्वे) में खेला जा रहा है। आयुष म्हात्रे के नेतृत्व वाली भारतीय टीम शानदार फॉर्म में हैं। टीम ने हाल ही में अफ्रीका को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। वहीं उससे पहले अंडर-19 एशिया कप में फाइनल तक का सफर तय किया था। भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ करेगी, जोकि कागज पर काफी कमजोर टीम नजर आ रही है।…
Read Moreओरछा में श्रद्धालुओं ने बेतवा नदी में लगाई डुबकी, रामराजा सरकार के दर्शन से मनाई मकर संक्रांति
निवाड़ी देशभर में आज यानि 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है. मध्य प्रदेश में लोग नर्मदा, शिप्रा, बेतवा नदी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. इसी क्रम में रामराजा नगरी ओरछा में भी आस्था का सैलाब उमड़ा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु बेतवा नदी में डुबकी लगाने पहुंचे. साथ ही बेतवा नदी के किनारे लगे मेले का लोग आनंद ले रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए. ओरछा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब मकर संक्रांति के अवसर पर मध्य प्रदेश…
Read Moreजन्मदिन पर मायावती का ब्राह्मण कार्ड, कहा- सरकार बनने पर मिलेगा पूरा सम्मान
लखनऊ बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर बड़ा सियासी दांव चला. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों 2025 में शीतकालीन सत्र में सपा, कांग्रेस और बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों ने बैठक की. ब्राह्मण विधायकों ने बीजेपी सरकार में उपेक्षा का मुद्दा उठाया है. इसी तरह क्षत्रिय समाज के विधायकों की बैठक हुई थी. हाल के ही दिनों में सवर्ण समाज के साथ जो कुछ हुआ है वह किसी से छिपा नहीं है. बसपा सरकार बनने पर…
Read Moreएमपी में ठंड का कहर: टेम्परेचर 5 डिग्री से नीचे, ग्वालियर-भोपाल में सर्दी का असर, मावठा गिरने की संभावना
भोपाल मध्य प्रदेश में तापमान लगातार लुढ़कता जा रहा है, जिससे ठंड की रफ्तार और तेज होती जा रही है. सुबह के वक्त घना कोहरा होने से विजिविलिटी अभी भी कम बनी हुई है. वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से मावठा गिरने की भी संभावना जताई है. ग्वालियर से भोपाल तक भीषण ठंड का दौर जारी है, जबकि जबलपुर संभाग में भी कड़ाके की ठंड की पड़ रही है. शहडोल जिले का कल्याणपुर एमपी में सबसे ज्यादा ठंडा बना…
Read Moreमकर संक्रांति पर सूर्यास्त के बाद क्या करें और क्या न करें? जानिए शुभ-अशुभ नियम
मकर संक्रांति का पर्व हर साल माघ माह में सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है. आज मकर संंक्रांति का पावन पर्व मनाया जा रहा है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं. उत्तरायण का काल देवताओं का माना जाता है, इसलिए मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान का बहुत विशेष महत्व माना गया है. इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान, पूजा-पाठ और जप-तप करने से अक्षय पुण्य प्राप्त…
Read Moreइंदौर में आबकारी विभाग ने नष्ट की 1.75 करोड़ रुपये की 2.23 लाख लीटर बीयर, तीन दिन लगे कार्रवाई में
इंदौर इंदौर जिले के सिमरोल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेमदीग्राम में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग द्वारा निर्धारित नियमों और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए विभिन्न ब्रांडों की एक्सपायर हो चुकी बीयर को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जन स्वास्थ्य की रक्षा करना और बाजार में असुरक्षित सामग्री की आपूर्ति को रोकना था। यहां स्थित माउण्ट एवरेस्ट ब्रेवरीज लिमिटेड में यह सभी विभिन्न ब्रांड्स की बीयर बनाई गई थी। लाखों लीटर बीयर और करोड़ों…
Read More
