मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया 27 जनवरी को करेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ

खेलो एमपी यूथ गेम्स मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया 27 जनवरी को करेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक कैलाश खेर टीटी नगर स्टेडियम में देंगे प्रस्तुति भोपाल  सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को प्रेस से चर्चा में बताया कि 27 जनवरी 2026 को शाम 6:30 बजे भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में खेलो एमपी यूथ गेम्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इसका शुभारंभ करेंगे।…

Read More

ऑस्ट्रेलियन ओपन में स्वियातेक का जलवा बरकरार, लगातार 24वें मेजर के तीसरे दौर में पहुंचीं

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियन ओपन में वर्ल्ड नंबर 2 इगा स्वियातेक ने मैरी बुजकोवा के खिलाफ 6-2, 6-3 से सीधे सेटों में जीत हासिल करते हुए लगातार 24वें ग्रैंड स्लैम के तीसरे राउंड में जगह बनाई। सोमवार को स्वियातेक 2006–12 के दौरान स्वेतलाना कुजनेत्सोवा (26) के बाद लगातार 25 ग्रैंड स्लैम में दूसरे दौर में पहुंचने वाली पहली महिला बनीं। वह अब ओपन एरा में किसी भी दशक के पहले 24 मेजर्स में तीसरे दौर में पहुंचने वाली एकमात्र महिला हैं। वह पिछली बार यूएस ओपन 2019 के दौरान दूसरे दौर…

Read More

आतंकियों की 26-26 साजिश, दिल्ली से अयोध्या तक बड़े मंदिरों पर अलर्ट

नई दिल्ली दिल्ली समेत कई शहरों को गणतंत्र दिवस से पहले दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है। पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई जैश-ए-मोहम्मद के साथ ‘कोड 26-26’ के नाम से आतंकी वारदात को अंजाम देने में जुटी है। इस खुफिया इनपुट के बाद देश के कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियों ने इस साजिश का पता चलने के बाद दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया है। इस खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पहली बार…

Read More

26 जनवरी को ग्राम सभा में होगा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित जानकारी का वाचन : खाद्य मंत्री राजपूत

मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम 26 जनवरी को ग्राम सभा में होगा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित जानकारी का वाचन : खाद्य मंत्री राजपूत भोपाल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 अंतर्गत सम्मिलित पात्र हितग्राहियों को राशन सामग्री के प्रति जागरूक करने तथा राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरुकता कार्यक्रम' प्रारंभ किया गया है। इसमें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली…

Read More

पेंच जल विद्युत गृह ने मॉक ड्रिल में दिया महाराष्ट्र के तीन ताप विद्युत गृहों को बैकअप

पेंच जल विद्युत गृह ने मॉक ड्रिल में दिया महाराष्ट्र के तीन ताप विद्युत गृहों को बैकअप भोपाल  मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने पेंच जल विद्युत गृह तोतलाडोह के माध्यम से उच्च स्तरीय अभियान्त्रिकी दक्षता, समन्वय एवं परिचालन तत्परता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कम्पनी (MahaTransco) के साथ गत दिवस सफलतापूर्वक ब्लैक स्टार्ट मॉक ड्रिल की। यह अभ्यास विशिष्ट आपातकालीन परिस्थितियों या राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड के आंशिक अथवा पूर्ण विफल होने की स्थिति में विद्युत प्रणाली की त्वरित बहाली एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने…

Read More

बारनवापारा अभयारण्य में वर्षों बाद फिर दिखी दुर्लभ वन्यजीव झलक

  रायपुर.   दुर्लभ ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन-पिजन,बर्ड सर्वे के दौरान हुई विशेष फोटोग्राफी बारनवापारा अभयारण्य से पक्षी प्रेमियों और पर्यावरणविदों के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। हाल ही में अभ्यारण्य में आयोजित बर्ड सर्वे के दौरान दुर्लभ 'ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन-पिजन' (ट्रेरॉन बाइसिंक्टस) की उपस्थिति दर्ज की गई है।              ऐतिहासिक रूप से इस पक्षी की उपस्थिति बारनवापारा में पहले भी दर्ज की गई थी, जब वर्ष 2015-16 में विख्यात पक्षी विशेषज्ञ ए.एम.के. भरोस ने इसे देखा था। उसके बाद से यह प्रजाति यहाँ से…

Read More

सुजल ग्राम संवाद के तृतीय चरण में ग्राम पंचायत साल्हेभाट ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

रायपुर. सुजल ग्राम संवाद के तृतीय चरण में ग्राम पंचायत साल्हेभाट ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व जल जीवन मिशन जल जीवन मिशन जल जीवन मिशन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित सुजल ग्राम संवाद के तृतीय चरण में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत साल्हेभाट ने प्रतिनिधित्व किया। वी सी के माध्यम से आयोजित इस संवाद में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादर एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव तथा…

Read More

बेटियों के साथ खिलवाड़ सहन नहीं: योगी आदित्यनाथ

एक योगी, संत या संन्यासी के लिए राष्ट्र व धर्म से बढ़कर कुछ नहीं होता धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर कर रहे कई कालनेमि, सावधान रहने की जरूरत   कहा, अगले एक हजार साल तक पूरे विश्व में बजेगा भारत और सनातन धर्म का डंका एक दिन में जितने श्रद्धालु हमारे यहां आस्था की डुबकी लगाते हैं, उतनी कई देशों की जनसंख्या भी नहीं धार्मिक, आध्यात्मिक व राजनीतिक नेतृत्व ऐसे हाथों में होना चाहिए, जो देश को नई दिशा दे सकें सनातन–राष्ट्र–समाज को बताया एक-दूसरे का पूरक,…

Read More

इंडोनेशिया मास्टर्स में भारत का जलवा, पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

जकार्ता पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने गुरुवार को अपने-अपने मुकाबलों में आसान जीत के साथ इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की लाइन केरफेल्ड को 21-19, 21-18 से हराया। यह मुकाबला करीब 43 मिनट तक चला। वहीं, पेरिस ओलंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन ने हांगकांग के जेसन गुनावान को 21-10, 21-11 से मात दी। यह मुकाबला आधे घंटे से ज्यादा चला। यह सिंधु की लाइन केरफेल्ड के खिलाफ 7 मैचों में छठी जीत थी। उन्हें केरफेल्ड…

Read More

जैसलमेर के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट पर लगेगा पर्यटक टैक्स, गोल्फ कार्ट की मिलेगी सुविधा

जोधपुर/जैसलमेर. नगर परिषद जैसलमेर क्षेत्र में अब पर्यटक वाहनों से यात्रीकर वसूल किया जाएगा। स्वायत शासन विभाग ने नगर परिषद को अधिकृत किया है। इसके लिए बाड़मेर रोड और जोधपुर रोड पर दो टोल नाके स्थापित किए जाएंगे। वसूली से होने वाली आय शहर विकास कार्यों में खर्च की जाएगी। स्वायत शासन विभाग ने विभिन्न वाहनों पर वसूली की दरें निर्धारित की हैं। 35 सीटर बस से 200 रुपए, 25 सीटर बस से 150 रुपए, बड़ी कारों से 100 रुपए, पर्यटक टैक्सी कार या जीप से 50 रुपए तथा अन्य…

Read More

बाल हित में राज्यपाल का सहयोग, कोपलवाणी चाइल्ड वेलफेयर आर्गेनाइजेशन को 2 लाख रुपये का अनुदान

रायपुर. सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल : राज्यपाल  डेका ने कोपलवाणी चाइल्ड वेलफेयर आर्गेनाइजेशन को दिया 2 लाख रूपए का निजी अनुदान राज्यपाल  रमेन डेका ने सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत अपने पिता स्वर्गीय  सुरेन्द्र डेका की स्मृति में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित कोपलवाणी चाइल्ड वेलफेयर आर्गेनाइजेशन को 2 लाख रूपए का निजी अनुदान प्रदान किया  है। इस अनुदान से संस्था में सुरेन्द्र डेका पुरस्कार की स्थापना की जाएगी। इस राशि के माध्यम से प्रतिवर्ष संस्था के दो उत्कृष्ट बच्चों को स्वर्गीय  सुरेन्द्र डेका के जन्मदिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया…

Read More

सहभागितापूर्ण शासन में उत्कृष्टता के लिए 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के युवा लीडर्स होंगे सम्मानित

रायपुर.  छत्तीसगढ़ के लिए बड़े गौरव के क्षण में, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), कोसमबुड़ा ने अपनी तरह की पहली ‘मॉडल यूथ ग्राम सभा’ (MYGS) प्रतियोगिता में राष्ट्रीय विजेता बनकर उभरने का गौरव प्राप्त किया है। पंचायती राज मंत्रालय आगामी 28 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ की इस विजेता टीम को औपचारिक रूप से सम्मानित करेगा। छत्तीसगढ़ की जनजातीय शिक्षा प्रणाली की बड़ी जीत देश भर के 800 से अधिक स्कूलों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए, ईएमआरएस कोसमबुड़ा के छात्रों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राडा ऑटो एक्सपो–2026 का किया शुभारंभ

रायपुर . मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के  राम बिजनेस पार्क में रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित राडा ऑटो एक्सपो-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री   साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर क्षेत्र में निरंतर विकास के लिए प्रयासरत है। राज्य में आम नागरिकों की परचेसिंग पावर बढ़ी है, जिसके चलते बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लोगों से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।     मुख्यमंत्री   साय ने…

Read More

3100 किमी प्रतिदिन चलती है अवध असम एक्सप्रेस, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ तक 9 राज्यों से गुजरती है ट्रेन

जयपुर/लालगढ़. भारतीय रेलवे कमाल है। भारतीय रेलवे की अनोखी ट्रेन की एक रोचक बात जानकार आप हैरान रह जाएंगे। यह अनोखी ट्रेन एक नाम, एक नम्बर से देश में एक साथ 3 जगह नजर आती है। भारतीय रेलवे की यह अजूबा ट्रेन कुल 88 स्टेशनों और 9 राज्यों की दूरी तय करती हुई अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचती है। इस ट्रेन का नाम जानने के लिए आप में उत्सुकता जग गई होगी। जीहां, यह अवध असम एक्सप्रेस (15909/15910) ट्रेन है। यह ट्रेन राजस्थान के लालगढ़ से चलकर असम के डिब्रूगढ़…

Read More

मामा गोविंदा के बयान पर भांजे कृष्णा अभिषेक का पलटवार, बोले– ‘बेइज्जती का आरोप गलत’

मुंबई एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने निजी मुद्दों को दुनिया के सामने लाकर रख दिया है। सुनीता ने गोविंदा पर आरोप लगाया है कि उनका किसी और महिला के साथ संबंध है। हाल ही में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो गोविंदा ने पलटवार करते हुए अपने भांजे कृष्णा अभिषेक का नाम भी इसमें घसीट लिया। उन्होंने कहा, 'अगर आप कृष्णा के टीवी शो के फैन हैं, तो आप देखेंगे कि लेखक अक्सर उनसे ऐसी बातें कहलवाते हैं जिनसे मुझे अपमानित…

Read More