आरक्षण के लिए धर्म परिवर्तन? CJI सख्त— बोले, यह तो नए जमाने का फ्रॉड है

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बौद्ध धर्म अपनाने वाले हिंदू अपर कास्ट युवक के अल्पसंख्यक आरक्षण की मांग करने पर कड़ी फटकार लगाई। सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने इसे नया तरीके का फ्रॉड करार दिया। अदालती सुनवाइयों को रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट बार एंड बेंच के अनुसार, निखिल कुमार पूनिया ने याचिका दायर कर अल्पसंख्यक उम्मीदवार के आधार पर एडमिशन की मांग की। इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने पूछा कि आप कौन से पूनिया हैं? आप किस अल्पसंख्यक समुदाय से हैं? सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, ''मैं…

Read More

योगी सरकार बनी अन्नदाताओं की ढाल, किसानों को 873.58 करोड़ की बड़ी राहत

लखनऊ प्रदेश के किसानों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना एक मजबूत सुरक्षा कवच बनकर उभरी है। साल 2019 से संचालित इस योजना के तहत अब तक 1 लाख 8 हजार से अधिक किसानों को आर्थिक सहायता मिल चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुरूप योजना का पूरी तरह डिजिटलीकरण किया जा रहा है, जिससे योजना के क्रियान्वयन में सरलता के साथ पारदर्शिता में भी बढ़ोतरी होगी। योजना न केवल दुर्घटना की स्थिति में किसान परिवार का…

Read More

सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से गांवों का समग्र विकास संभव: मंत्री चौहान

भोपाल . अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री   नागर सिंह चौहान ने कहा है कि गांवों का समग्र विकास सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से होता है।सड़क मार्ग बनने से विकास कार्य सीधे आमजन तक पहुंचते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। मंत्री   चौहान बुधवार को आलीराजपुर जिले के सोंडवा ब्लॉक के ग्राम चिलवट मथवाड़–धनबयडी सड़क मार्ग निर्माण कार्य के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंत्री   चौहान ने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल टॉवर स्थापित होने से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब ऑनलाइन ग्रामीणों तक पहुंच…

Read More

Aadhaar हुआ पूरी तरह डिजिटल! अब फोटो कॉपी नहीं, मोबाइल से होंगे नंबर-एड्रेस अपडेट — जानें नए App के 5 बड़े फायदे

नई दिल्ली आज आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ा बदलाव आया है। UIDAI ने नया Aadhaar App लॉन्च कर दिया है, जो पुराने mAadhaar ऐप से कहीं अधिक उपयोगी है। यह ऐप 28 जनवरी 2026 से पूरे देश में उपलब्ध हो गया है। स्क्रीन पर सिर्फ फिजिकल कार्ड देखने के बजाय, अब आप अपने मोबाइल फोन में पूरा डिजिटल Aadhaar ID रख सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब आप मोबाइल नंबर और पता जैसे डिटेल्स को भी घर बैठे अपडेट कर सकेंगे, बिना Enrollment Center का…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर से विश्वास तक: गरीबों को 4 करोड़ घर — राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण में प्रमुख संदेश

नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि सरकार ने पिछले एक दशक में गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के मकान बनाए हैं और बीते एक वर्ष में गरीबों को 32 लाख नए घर मिले हैं। मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पांच वर्षों में साढ़े 12 करोड़ नए परिवारों तक पाइप से पानी पहुंचाया गया और बीते एक वर्ष में करीब एक करोड़ नए परिवारों तक नल से जल की सुविधा पहुंची है। उन्होंने कहा कि…

Read More

स्व. रामानंद सिंह निडर और स्वाभिमानी व्यक्तित्व के प्रतीक थे: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल. उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि स्व. रामानंद सिंह निडर और स्वाभिमानी व्यक्ति थे उन्होंने गरीब, शोषित तथा पीड़ित मानवता की सेवा में अपना बलिदान दिया। वे हमेशा दूसरों के लिये जिए। उप मुख्यमंत्री   शुक्ल स्व. रामानंद सिंह की 46वीं पुण्य तिथि पर रीवा शहर के बरा बगीचे में आयोजित पुण्य तिथि समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि स्व. रामानंद सिंह ईमानदारी से कार्य करने के लिये याद रखे जायेंगे। उन्होंने कम उम्र में गरीबों की आवाज बनकर समाज में अपना स्थान बनाया था।…

Read More

अजित पवार प्लेन क्रैश से पहले के 11 काले दिन: जब विमान हादसों में देश ने खो दीं बड़ी हस्तियां

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस त्रासदी ने न केवल एक लोकप्रिय जननेता को छीन लिया, बल्कि उन दर्दनाक हादसों की कड़वी यादें भी ताजा कर दीं, जिनमें पहले भी देश ने अपने कई राजनीतिक दिग्गजों और प्रमुख हस्तियों को असमय खोया है। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पवार (66) और अन्य लोगों को ले…

Read More

अंबिकापुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर प्राप्त हुई, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी सूचना मिलते ही सरगुजा एसपी, एएसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ जिला न्यायालय परिसर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमों द्वारा पूरे न्यायालय परिसर की गहन तलाशी ली गई। इस…

Read More

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए नियुक्त रोल ऑब्जर्वर   अभिनव गुप्ता, अतिरिक्त महानिदेशक, विदेश व्यापार महानिदेशालय, नई दिल्ली ने  27 जनवरी  को बेमेतरा एवं कबीरधाम जिलों का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  गुप्ता ने बेमेतरा जिले के तहसील कार्यालय में तार्किक त्रुटियों (लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी) वाले प्रकरणों की क्लस्टर स्तर पर सुनवाई,…

Read More

UGC नियमों पर बढ़ा कानूनी घमासान, याचिका पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस याचिका को सूचीबद्ध करने की मंजूरी दे दी है। याचिकाकर्ता का कहना है कि नए नियमों के तहत सामान्य वर्ग से आने वाले छात्रों को शिकायत निवारण जैसी सुरक्षा नहीं मिलेगी। साथ ही इन्हें लागू होने से रोकने के निर्देश देने की मांग की। बुधवार को तत्काल सुनवाई के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के सामने याचिका पेश की…

Read More

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस करने जा रही हैं, जो यात्रा, संस्कृति और लोगों एवं जगहों से जुड़ी कहानियों पर आधारित होगी। अपने बेबाक और अर्थपूर्ण कहानी चयन के लिए जानी जाने वाली ऋचा इस सीरीज़ के ज़रिए एक नए क्षेत्र में कदम रख रही हैं, जहां असली अनुभवों और सांस्कृतिक खोज का मेल होगा। यह सीरीज़ बतौर क्रिएटर नॉन-फिक्शन स्पेस में ऋचा चड्ढा की…

Read More

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर कुछ महंगे तोहफे देती दिख रही हैं। हालांकि, इन गिफ्ट्स को देखकर नैनी परेशान भी दिख रही हैं और मायूस भी। भारती सिंह के इस जेश्चर को देखकर सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर दिख रहे इस वीडियो में भारती सिंह अपने दोनों बच्चों की नैनी के बर्थडे पर उन्हें कुछ कपड़े और जूलरी…

Read More

दर्जी की आड़ में देशविरोधी साजिश! गुजरात में दबोचा गया UP का फैजान, जम्मू-कश्मीर को अलग करने का प्लान

अहमदाबाद गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉवड (ATS) ने नवसारी पुलिस के साथ मिलकर एक बड़े आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। सोमवार को पुलिस ने 22 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया जो आतंकी संगठनों से प्रेरित होकर जिहाद की राह पर निकल चुका था। वह ना सिर्फ कई लोगों की हत्याओं की साजिश रच चुका था, बल्कि भारत के खिलाफ जंग छोड़ने और जम्मू-कश्मीर को अलग कर देने तक का इरादा रखता था।   आरोपी की पहचान फैजान सलमानी के रूप में हुई है, जो नवसारी के जाराकवाड इलाके…

Read More

किसी पर भरोसा नहीं — अजित पवार की मौत की जांच SC की निगरानी में हो, ममता बनर्जी ने उठाए गंभीर सवाल

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के बारामती में हुआ, जब उनका विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना ने पूरे देश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस विमान हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है। उन्होंने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए संभावित साजिश की…

Read More

T20 वर्ल्ड कप से पहले महासंग्राम: ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान, किसकी ताकत असली?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की तैयारियों को पुख्ता करने और ऑस्ट्रेलियाई टीम को उपमहाद्वीप की स्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने का मौका होगा। सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को लाहौर में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 4 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान का मजबूत पक्ष पाकिस्तानी टीम टी20 की खतरनाक टीमों में गिनी जाती है। घर में उसे हराना किसी भी टीम के लिए काफी…

Read More