गाँधी टॉक्स का दमदार ट्रेलर रिलीज़, दर्शकों में उत्सुकता

मुंबई,  ज़ी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और क्यूरियस डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड, पिंक्मून मेटा स्टूडियोज तथा मूवी मिल एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनी फिल्म गांधी टॉक्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जहां आज का अधिकांश सिनेमा शोर और तमाशे से भरा हुआ है, वहीं गाँधी टॉक्स संयम और आत्मविश्वास के साथ सामने आती है। यह ट्रेलर बिना संवाद बोले बहुत कुछ कह जाता है।विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव जैसे दमदार कलाकारों से सजे इस फिल्म के ट्रेलर में आंतरिक संघर्ष और बिना शब्दों की अभिव्यक्ति की…

Read More

आईआईटी मद्रास में 3D प्रिंटिंग तकनीक का अवलोकन, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने देखी फ्यूचर-रेडी निर्माण प्रणाली

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह ने बुधवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास में 3D प्रिंटिंग आधारित भवन निर्माण तकनीक का अवलोकन किया। लोक निर्माण मंत्री  सिंह ने कहा कि 3D प्रिंटिंग तकनीक से भवन निर्माण में न सिर्फ तेजी आएगी बल्कि गुणवत्ता भी बेहतर होगी। वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले जैसे विशाल आयोजनों में जहां परिस्थितियों के अनुरूप तीव्र गति से भवन निर्माण की जरूरत होती है वहां 3D प्रिंटिंग आधारित निर्माण तकनीक बहुत कारगर सिद्ध…

Read More

अयोध्या सीट पर विनय कटियार का पहला हक: बृजभूषण बोले– मेरे खिलाफ रचा गया षड्यंत्र

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह बात एक चैनल से बातचीत के दौरान कही। पूर्व सांसद ने कहा कि उनके साथ 2023-24 में षड्यंत्र हुआ, इसलिए उन्होंने कहा था कि वह लोकसभा जाएंगे।   भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को संकेत दिया था कि वह 2029 का लोकसभा चुनाव अयोध्या सीट से लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला सही समय पर लिया…

Read More

शासकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम हुआ बेहतर, बढ़ रहा है नामांकन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युग बदले, सदियां बदलीं पर शिक्षकों का सम्मान कभी कम नहीं हुआ। शिक्षक उस दीपक के समान होते हैं, जो खुद जलकर दूसरों के जीवन को आलोकित करते हैं। शिक्षकगण सदैव सम्मानित थे, हैं और आगे भी रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इनके सद्प्रयासों से ही प्रदेश के शासकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम ऐतिहासिक रूप से बेहतर से और बेहतर हुए हैं। बच्चों के प्रवेश, शाला नामांकन दर में भी रिकार्ड वृद्धि…

Read More

भारत-EU ट्रेड डील से सस्ती होंगी वस्तुएं: सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल  भारत ने यूरोपियन यूनियन के ट्रेड डील की है। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टेरिफ वार का जवाब माना जा रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस डील पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारत व यूरोपियन यूनियन के बीच ट्रेड डील का स्वागत किया है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि इसका मध्यप्रदेश सहित देश के सभी राज्यों को भी लाभ होगा, अनेक वस्तुएं सस्ती होंगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेड डील हमारी अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगी। सीएम मोहन यादव ने…

Read More

पापा… आज जा रही”: अधूरा रह गया वादा, आख़िरी कॉल याद कर फफक पड़े फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी के पिता

मुंबई. मध्य मुंबई में प्रभादेवी के निवासी शिवकुमार ने बेटी से आखिरी बार हुई बातचीत को याद करते हुए कहा कि उसने कहा था कि पापा, मैं कल विमान में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ बारामती जाऊंगी। उन्हें वहां छोड़ने के बाद मैं नांदेड़ जाऊंगी और होटल पहुंचने के बाद आपसे बात करूंगी। महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को हादसे का शिकार हुए फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने आज उनसे बात करने का वादा किया था, और यह कहते हुए वह रो पड़े…

Read More

क्रिस गेल भी पीछे! अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाज़ी पर फिदा हुए मोहम्मद कैफ

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल से आगे निकल चुके हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर मोहम्मद कैफ ने कहा, “आमतौर पर, जो खिलाड़ी उनकी तरह खेलते हैं, वे कंसिस्टेंट नहीं होते। मैंने ऐसे कई बड़े नाम वाले खिलाड़ी देखे हैं। क्रिस गेल, जो पहले इसी तरह खेलते थे, हमेशा बड़े शॉट लगाने की कोशिश करते थे। अभिषेक…

Read More

जयपुर को मिलेगी नई मेट्रो लाइन की सौगात, JDA ने जमीन आवंटन को दी मंजूरी

जयपुर. जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने जयपुर के लिए अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है। प्रस्तावों में जयपुर में नई मेट्रो लाइन के लिए जमीन का आवंटन भी शामिल है। जेडीए की भूमि एवं संपत्ति निपटान समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति ने जयपुर मेट्रो फेज-1सी के लिए 7700 वर्ग मीटर भूमि के उपयोग को मंजूरी दी। मेट्रो फेज-1सी के अलाइनमेंट के तहत वन विभाग की जमीन का उपयोग किया जाएगा।वन विभाग को बदले में जेडीए की समतुल्य भूमि आमेर तहसील के दौलतपुरा राजस्व गांव में (2.01 हेक्टेयर भूमि) आवंटित…

Read More

ब्यावर में सर्वे कर रही माइनिंग टीम के ड्रोन तोड़े, महिला फोरमैन-इंजीनियर को घेरकर पीटा

जयपुर/ब्यावर. जिले में माइन धारकों का सर्वे करने पहुंची खान विभाग की टीम को निवर्तमान सरपंच और ग्रामीणों ने घेरकर पीटा। सर्वे शुरू होते ही पूर्व सरपंच ने टीम के सदस्यों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। वहीं पूर्व सरपंच ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ इंजीनियर और महिला फोरमैन से भी मारपीट की। टीम की गाड़ियों और ड्रोन भी पथराव में टूट गया। मिली सूचना के अनुसार मंगलवार दोपहर में जिले के अतीतमंड गांव में खान विभाग की एक टीम माइन धारकों का सर्वे करने पहुंची थी। मौके पर पूर्व…

Read More

आधारभूत सुविधा मिलने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

रायपुर. मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से वर्चुअली जुड़कर विभिन्न जिलों में 8 नए साइबर थानों और 255 करोड़ रुपए की लागत से तैयार पुलिस आवासीय भवनों तथा थाना भवनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और पुलिस के जवानों को इस विशेष पहल के लिए शुभकामनाएं दी।               मुख्यमंत्री   साय ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन पुलिस विभाग के लिए अत्यंत सौभाग्य का है, क्योंकि 255 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया…

Read More

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

रायपुर महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री  अजित पवार  सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री  साय ने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अजित पवार जी का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री साय ने सभी दिवंगत आत्माओं…

Read More

4 लेन से 2 लेन में सिमटा रास्ता, डबल-डेकर फ्लाइओवर पर विवाद; MMRDA ने डिज़ाइन खामी से किया इनकार

मुंबई. मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) द्वारा मीरा-भायंदर इलाके में में बनाए गए एक नए डबल-डेकर फ्लाइओवर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि यह फ्लाइओवर चार लेन से अचानक दो लेन में तब्दील होकर सिमट जा रहा है। अचानक चार लेन से दो लेन में सड़क की चौड़ाई कम करने से वहां दुर्घटनाओं को खुला न्योता दिया जा रहा है। इससे वहां यातायात की समस्या बढ़ सकती है। हालांकि, MMRDA ने इन आरोपों को सिरे से खारिज…

Read More

WPL में एक्शन! दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर ₹12 लाख का भारी जुर्माना

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) स्टेडियम में खेले गए मैच में तीन रन से मैच हार गई थी, जिससे वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई। डब्ल्यूपीएल ने बयान में कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर मंगलवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में गुजरात जॉइंंट्स…

Read More

वैकल्पिक भंडारण से गोदाम संचालकों की आय में होगा इज़ाफ़ा: खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल. वैकल्पिक भंडारण से बढ़ेगी गोदाम संचालकों की आय : खाद्य मंत्री  राजपूत वर्तमान परिस्थितियों में अनेक वेयरहाउस अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे गोदाम संचालकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अब वेयरहाउस का उपयोग केवल अनाज भंडारण तक सीमित न रहकर, उन्हें बहुआयामी व्यावसायिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। वैकल्पिक भंडारण से गोदाम संचालकों की आय बढ़ेगी। कार्यशाला औपचारिक नहीं, परिणाममूलक होना चाहिए। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री   गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश…

Read More

कप्तान सूर्य ने टी20 रैंकिंग में किया धमाकेदार उछाल, हार्दिक-बुमराह भी लाभ में

दुबई आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है. आईसीसी टी20I प्लेयर्स रैंकिंग के ताजा अपडेट में भारत के कई स्टार खिलाड़ियों को फायदा पहुंचा है. इसके कारण टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया का मनोबल और मजबूत हुआ है. भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी शानदार फॉर्म का इनाम पाते हुए टी20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन और मजबूत कर ली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20I सीरीज में दो अर्धशतकों के दम पर अभिषेक ने अपनी बढ़त…

Read More