आईटीआई संबद्धता मानदंड-2025 पर हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला नई दिल्ली, म.प्र. और छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि हुए शामिल भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में कौशल प्रशिक्षण को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखते हुए उसे सीधे रोजगार और उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित किए बिना रोजगारोन्मुख कौशल विकास संभव नहीं है। नवीन आईटीआई संबद्धता मानदंड–2025 इसी दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी…
Read MoreDay: January 29, 2026
भारत बनेगा एआई में अग्रणी राष्ट्र: प्रो. ओ.पी. व्यास
रायपुर. भारत बनेगा एआई में अग्रणी राष्ट्र: प्रो. ओ.पी. व्यास विद्यार्थियों और शिक्षकों को डिजिटल इंडिया की प्रमुख पहलों से अवगत कराने के लिए आज यहाँ नवा रायपुर स्थित ट्रिपल आई.टी. के सभागार में एक दिवसीय डिजिटल इंडिया जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न हुई। यह कार्यशाला नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय भारत एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रोफेसर ओम प्रकाश व्यास, डायरेक्टर ट्रिपल आईटी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में…
Read MoreWPL Playoff Race: मुंबई बनाम गुजरात मुकाबला बनेगा गेमचेंजर, एक जीत से बदल सकती है पूरी तस्वीर
वडोदरा मौजूदा चैंपियन और दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस की टीम महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में शुक्रवार को जब गुजरात जॉइंट्स से भिड़ेगी तो दोनों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण होगा। दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करने की कोशिश करेंगी। गुजरात जॉइंट्स फिलहाल 8 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट -0.271 है। वह मुंबई इंडियंस (छह अंक, नेट रन रेट +0.146) और दिल्ली कैपिटल्स (छह अंक, नेट रन रेट -0.164) से…
Read Moreविकास को मिली नई गति: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने दोनों महत्वपूर्ण विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
रायपुर. 02 करोड़ से वार्ड क्र. 56 में बनेगा नाला, 38 लाख रू. से सरदार पटेल चौक का होगा सौंदर्यीकरण नगर निगम कोरबा के वार्ड क्र. 56 लाटा में 02 करोड रूपये से नाला का निर्माण किया जाएगा, तो वहीं दूसरी ओर 38 लाख रूपये की लागत से सरदार वल्लभभाई पटेल चौक में सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। आज प्रदेश के उद्योग,, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में उक्त दोनों महत्वपूर्ण विकास कार्यो का भूमिपूजन…
Read Moreपर्यटन को मिलेगी नई दिशा: नंदनवन जंगल सफारी पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल
रायपुर. छात्रों से साझा किए विद्यार्थी जीवन के अनुभव पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी का दौरा कर पर्यटन सुविधाओं और वन्यजीव संरक्षण व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी भ्रमण में आए छात्रों से संवाद कर प्रेरणादायी अनुभव साझा किए। मंत्री अग्रवाल ने नंदनवन जंगल सफारी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर पर्यटन संभावनाओं का मूल्यांकन किया। यह स्थल न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।…
Read Moreयूपीआई टेक्स में मध्यप्रदेश के 12 उद्यमों ने की सहभागिता
भोपाल उ.प्र. की राजधानी लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो यूपीआई टेक्स में एमएसएमई विभाग के सहयोग से मध्यप्रदेश की 12 चयनित एमएसएमई इकाइयों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन इकाइयों द्वारा फैब्रिक्स, पर्ल (मोती) निर्माण, पैकेजिंग, बांस आधारित उत्पाद तथा मसाला उद्योग सहित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। मध्यप्रदेश के इन मंडपों की आगंतुकों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों द्वारा सराहना की गयी। सहभागी 12 एमएसएमई इकाइयों में से 2 महिला उद्यमियों की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जो महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा…
Read Moreदो दिवसीय सुरक्षित वाहन चालन कोर्स संपन्न
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पीटीआरआई में हुआ आयोजन भोपाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री मो. हम्मीद शाहिद अबसार के निर्देशन पर पुलिस परिवहन शोध संस्थान (पीटीआरआई) द्वारा मध्यप्रदेश में सड़क पर होने वाली वाहन दुर्घटनाओं एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से निरीक्षक (चालक) से आरक्षक (चालक) स्तर के अधिकारी/ कर्मचारियों को सुरक्षित वाहन चालन कोर्स के माध्यम से दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराना, जिसमें पदयात्रियों…
Read Moreभोपाल में वोट काटने की साजिश? फर्जी आवेदनों को लेकर कमलनाथ का बड़ा आरोप
भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने चुनाव आयोग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि फर्जी आवेदनों के जरिए मतदाताओं के मताधिकार को छीनने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। राजधानी भोपाल में नाम कटवाने के लिए फर्जी आवेदनों का मामला सामने आने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर फर्जीवाडा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश में ऐसे बहुत से मामले सामने आए हैं जहां लोगों…
Read Moreग्राम सचिवालय को पुनः प्रांरभ कर पंचायतों को किया जाएगा सशक्त
रायपुर. ग्राम सचिवालय को पुनः प्रांरभ कर पंचायतों को किया जाएगा सशक्त उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि ग्रामीण अंचल की समस्याओं की तेजी से निराकरण के लिए पुनः ग्रामीण सचिवालय प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में सबसे तेज गति से पीएम आवास बनाने के मामले में छत्तीसगढ़ पहले नंबर पर है। यहां प्रतिदिन सर्वाधिक पीएम आवास बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण अंचलों में पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रथम केबिनेट में ही 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए…
Read Moreइंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका के हाथों 5 को डी.लिट्, 64 को शोध उपाधि तथा 236 विद्यार्थियों को मिला पदक राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 17 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल डेका ने विभिन्न संकायों के सफल विद्यार्थियों को उपाधियाँ एवं स्वर्ण पदक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि कला, संगीत और संस्कृति समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे वानिकी सम्मेलन एवं आई.एफ.एस. मीट का शुभारंभ
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 30 जनवरी को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में सुबह 10:30 बजे वानिकी सम्मेलन एवं आई.एफ.एस. मीट-2026 का शुभारंभ करेगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वन विभाग के आई.एफ.एस. थीम गीत का विमोचन कर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान करेंगे। वन, पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप सिंह अहिरवार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही.एन. अंबाडे और वन अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
Read Moreदाऊ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग का चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न
रायपुर. 1536 छात्रों को स्नातक, स्नातकोत्तर तथा पीएचडी उपाधि प्रदान की गई दाऊ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग का चतुर्थ दीक्षांत समारोह आज विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह में 1536 छात्रों को पशुचिकित्सा एवं पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी एवं मात्स्यिकी संकाय में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा पीएचडी उपाधि प्रदान की गई। 45 उपाधि धारकों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक तथा पशुचिकित्सा एवं पशुपालन में 08 स्नातक उपाधि धारकों को पंडित तीरथ प्रसाद मिश्रा मेमोरियल स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल डेका ने…
Read MoreMP हाई कोर्ट में जजों की भारी कमी, 4.80 लाख केस लंबित — रफ्तार ऐसी रही तो निपटारे में लगेंगे 40 साल
जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर और खंडपीठ इंदौर व ग्वालियर में यदि न्यायाधीशों की मौजूदा संख्या 42 से बढ़कर 75 या 85 नहीं होती है, तो साढ़े चार लाख 80 हजार से अधिक लंबित प्रकरणों का बैकलाग खत्म करने में पांच या दस साल नहीं, बल्कि चार दशक से अधिक समय लग सकता है। एरियर कमेटी की रिपोर्ट महत्वपूर्ण इस संबंध में एरियर कमेटी की रिपोर्ट महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि न्यायाधीशों की नियुक्ति में देरी लंबित मामलों के बढ़ने का…
Read Moreखुशबू से कमाई तक: लेमनग्रास की खेती से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएँ
रायपुर. लेमनग्रास की खेती से आत्मनिर्भर बन रही महिलाएँ छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभिनव पहल की जा रही है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार और छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम के मार्गदर्शन में बोर्ड द्वारा तैयार कन्वर्जेंस मॉडल के तहत पंचायतों की खाली पड़ी भूमि का उपयोग औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती के लिए किया जा रहा है, जिसमें जिला प्रशासन द्वारा डी.एम.एफ.…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ शासकीय गुलाब उद्यान, लिंक रोड क्रमांक-1, भोपाल में करेंगे। राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और मध्यप्रदेश रोज़ सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पुष्प उत्पादन और उद्यानिकी गतिविधियों को प्रोत्साहन देना है।
Read More
