सोनीपत हरियाणा के राय स्थित खेल विश्वविद्यालय के खचाखच भरे स्टेडियम में कबड्डी चैंपियंस लीग का शानदार समापन हुआ। यहां रोहतक रॉयल्स ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में भिवानी बुल्स को 32-30 से हराकर केसीएल के पहले चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। भिवानी बुल्स के देवांक दलाल को रेडर ऑफ द मैच और भिवानी बुल्स के ही परवेश मलिक को डिफेंडर ऑफ द मैच चुना गया। भिवानी बुल्स के लिए देवांक दलाल ने बोनस अंक लेकर खाता खोला, लेकिन रोहतक की ओर से विजय मलिक और राकेश सिंह ने आक्रामक…
Read MoreDay: February 8, 2026
दो उंगलियों के बीच 2nm चिप: क्या अश्विनी वैष्णव की यह उपलब्धि बदल देगी भारत का तकनीकी भविष्य?
नई दिल्ली दिग्गज कंपनी क्वॉलकॉम ने अपने भारतीय केंद्रों में 2nm चिप के डिजाइन को विकसित किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस कामयाबी को देखा। यह उपलब्धि भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में बहुत आगे ले जा सकती है। 2nm बेहद एडवांस्ड चिप है, जिस एआई से लेकर गैजेट्स तक में इस्तेमाल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की दो उंगलियों के बीच आपको एक छोटी सी चीज दिख रही होगी। यह 2nm (नैनोमीटर) चिप है। इस चिप को बड़ी अमेरिकी कंपनी क्वॉलकॉम ने अपने बेंगलुरु, चेन्नई और…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में भारतीय नेताओं से मिले, उपलब्धियों की तारीफ की
कुआलालंपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मलेशिया में मंत्रियों और सीनेटरों समेत भारतीय मूल के नेताओं से मुलाकात की और सार्वजनिक जीवन में उनकी उपलब्धियों की सराहना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "जाने-माने मंत्रियों और सीनेटरों समेत पीआईओ नेताओं के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। भारत के साथ उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव साफ दिख रहा था। सार्वजनिक जीवन में उनकी उपलब्धियां सभी के लिए बहुत गर्व की बात हैं।" बता दें, इससे पहले पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में आजाद हिंद फौज के पूर्व…
Read Moreसबसे सस्ता iPhone इस दिन होगा लॉन्च, मिलेंगे 4 बड़े अपग्रेड – जानिए कीमत और फीचर्स
नई दिल्ली ऐपल लवर्स के लिए खुशखबरी है कि इस महीने ऐपल अपना iPhone 17 लॉन्च कर सकती है। पिछले साल फरवरी 2025 में ही ऐपल ने iPhone SE को बंद कर iPhone 16e पेश किया था। रिपोर्ट्स की मानें, तो ऐपल 19 फरवरी को नया iPhone 17e लॉन्च कर सकती है। यह मॉडल ऐपल की लेटेस्ट सीरीज का सबसे सस्ता iPhone होगा। ऐसी खबरें हैं कि इस iPhone में पिछली बार के मुकाबले 4 बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। क्या बदलेगा iPhone 17e में? iPhone 17e के…
Read Moreबड़ी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका, 6 दिन तक चलेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए सीधी भर्ती
ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से मानवता को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिजौली थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िताओं में एक शादीशुदा महिला है, जबकि दूसरी उसकी नाबालिग बहन बताई जा रही है। आरोप है कि महिला के मौसेरे भाई धर्मेंद्र और उसके दोस्त अमन खान ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार महिला का पति अहमदाबाद में काम करता है। इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपी देर रात बहाने से पीड़ित…
Read Moreएक झटके में मलबे में तब्दील हुई तीन मंजिला इमारत, 2 की मौत, 13 घायल; तड़के 3 बजे तक चला रेस्क्यू
कोटा राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। तलवंडी इलाके में स्थित एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दब गए। इस इमारत में एक रेस्तरां चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया। 15 लोगों को मलबे से निकाला गया, दो की मौत…
Read Moreलखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: टेंपो पलटा, तीन मासूम बच्चों सहित चार की मौत
लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बसंतापुर पुलिया के समीप सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। ये सभी लोग रात करीब 12:45 बजे धौरहरा से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लोग टेंपो से अपने गांव ऊंचगांव (थाना खमरिया) वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे…
Read Moreमायके जाने की बात कहकर निकली महिला तीन बच्चों सहित रहस्यमय तरीके से लापता
बिलासपुर छत्तीसगढ़ में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई है. महिला कबीरधाम जिले के पांडा तराई क्षेत्र से करीब सात दिन पहले अपने मायके बिलासपुर के अशोकनगर जाने के लिए निकली थी. परिजनों के अनुसार, वह घर से यह कहकर निकली थी कि बच्चों के साथ अस्पताल में इलाज कराने के लिए बिलासपुर जा रही है, लेकिन वहां पहुंचने ही नहीं। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं, महिला और बच्चों की तलाश की जा रही है. पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक…
Read Moreटूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह
मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का अपना सफर शुरू कर दिया है। टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला ग्रुप स्टेज मैच यूएसए के खिलाफ खेला जिसमें 29 रन से जीत हासिल की। भारत-यूएसए मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप की ट्रॉफी के साथ मैदान में आए। उनके साथ आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी मौजूद रहे। दोनों ने ट्रॉफी का अनावरण किया। रोहित शर्मा जब ट्रॉफी लेकर मैदान में उतरे तो आतिशबाजी के बीच दर्शक उनके नाम के नारे…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शबरी जयंती पर दीं शुभकामनाएं
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां शबरी जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रभु श्रीराम जी की परम भक्त, मां शबरी ने आस्था और श्रद्धा को भक्ति का श्रेष्ठ मार्ग बताया। उन्होंने मां से प्रार्थना की है कि सब पर कृपा बनी रहे।
Read More‘कॉकटेल 2’ के बाद फिर रोमांस का तड़का: रोमांटिक कॉमेडी में साथ नजर आएंगे शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना
मुंबई शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' में एक-साथ नजर आने वाले हैं। खबर है कि इस फिल्म के अलावा वह एक नई फिल्म में नजर आएंगे। 'कॉकटेल 2' में दोनों की केमिस्ट्री को लेकर फैंस उत्साहित हैं। अब वह अनिल शर्मा के निर्देशन में बनने वाली नई फिल्म का हिस्सा होंगे। काम करते हुए बनी बॉन्डिंग वैरायटी इंडिया के मुताबिक 'कॉकटेल 2' में काम करते हुए उनकी काफी तारीफ हुई। इस फिल्म से उनके लिए दूसरी फिल्म का रास्ता बना। बताया जाता है कि 'कॉकटेल 2'…
Read Moreस्पेन में भारत का परचम: लवलीना बरगोहाईं ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण
गुवाहाटी भारत की स्टार मुक्केबाज़ और ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बरगोहाईं ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है। स्पेन में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान लवलीना बरगोहाईं का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने विभिन्न देशों से आई अनुभवी और मजबूत प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज़ों को लगातार पराजित करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। हर मुकाबले में उनकी तकनीक, आक्रामकता और रणनीतिक समझ साफ नजर आई, जिसने दर्शकों और विशेषज्ञों…
Read MoreU19 वर्ल्ड कप की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित, कप्तान आयुष बाहर… वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीयों को मिली जगह
नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने हाल ही में खत्म हुए अंडर-19 मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। ICC ने भारत की U19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के तीन खिलाड़ी – वैभव सूर्यवंशी, कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल – को चुना गया है। वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे आईसीसी की इस टीम में नहीं है। रनर-अप रही इंग्लैंड की टीम के तीन खिलाड़ी भी 12 सदस्यीय ICC U19 WC टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल हैं। आईसीसी ने कप्तान के…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती पर किया स्मरण
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा, गरीब कल्याण और कमजोर वर्ग के उत्थान के प्रति डॉ. जाकिर हुसैन का समर्पण सदैव याद किया जाएगा।
Read Moreशहडोल के जैतपुर को मिला नगर परिषद का दर्जा, सीएम ने धनपुरी वाटर पार्क का किया शुभारंभ
शहडोल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शहडोल में धनपुरी वाटर पार्क का फीता काटकर शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि इससे क्षेत्र के पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने जैतपुर नगर को नगर परिषद का दर्जा देने की घोषणा की। सीएम ने कहा- बहनों को आगे बढाना है। विधायक जी ने कुछ मांगा है तो हम मना कैसे कर सकते हैं। 2300 करोड़ की सिंचाई योजना देने की घोषणा करता हूं। जैतपुर में महाविद्यालय का भवन बनेगा। शहडोल में नए महाविद्यालय की…
Read More
