भोपाल. ग्वालियर के डॉ. अरुण श्रीवास्तव के देहांत के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में देहदान का फैसला लेने वालों की पार्थिव देह को पुलिस दस्ते के द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया जाता है। ग्वालियर में लम्बे समय तक शासकीय चिकित्सक रहे डॉ. अरुण श्रीवास्तव का शुक्रवार की रात लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी इच्छा अनुरूप उनके परिजनों ने उनकी पार्थिव देह को गजराराजा मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती…
Read MoreDay: February 14, 2026
कोरबा में सनसनी: पति ने पत्नी पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार, बचाने आई मां-बहन भी घायल
कोरबा. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सीतामणी वैष्णो दरबार बस्ती में घरेलू विवाद ने शनिवार को भयावह रूप ले लिया। एक युवक ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर धारदार चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पत्नी को बचाने पहुंची उसकी मां और बहन पर भी आरोपित ने वार कर दिया। तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित बस्ती की है। पुलिस के अनुसार आरोपित रामेश्वर साहू का अपनी पत्नी सुकृता साहू…
Read Moreवैलेंटाइन डे पर दहला नोएडा: कार में मिला कपल का शव, पहले प्रेमिका को गोली फिर खुदकुशी
नई दिल्ली नोएडा के सेक्टर 39 छात्रा क्षेत्र से खौफनाक घटना सामने आई है। वैलेंटाइन डे पर यहां एक कार से एक लड़का और लड़की के शव बरामद हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस को कार से एक पिस्टल भी बरामद हुई । अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक मामला हत्या और आत्महत्या का है। पहले लड़के ने लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कार के…
Read Moreभारत को बड़ी राहत: पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे अभिषेक शर्मा, कप्तान सूर्यकुमार का ऐलान
कोलंबो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अभिषेक शर्मा रविवार को कोलंबो में चिर-प्रतिद्वंदी टीम के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। दरअसल, विस्फोटक बल्लेबाज हाल ही में नामीबिया के खिलाफ मैच में भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उन्हें पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था। हालांकि, उन्हें छुट्टी मिल गई थी। अभिषेक की होगी वापसी टी20 विश्व कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले…
Read Moreलाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये
खंडवा सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त के 1500 रुपए उनके खातों में ट्रांसफर कर दिए हैँ। ये राशि मोहन यादव ने एमपी के खंडवा की तहसील पंधाना से भेजे हैं। आपके मोबाइल पर मैसेज भी आया होगा। अगर नहीं तो ladli behna yojana portal पर जाकर आप खाते का अपडेट देख सकती हैं। इस बार इनके नहीं आएंगे 1500 रुपए हालांकि 14 फरवरी को उन लाड़ली बहनों के खाते में पैसे नहीं आएंगे, जिनके नाम से पूरे दस्तावेज नहीं हैं। उनके बैंक खाता आधार से…
Read Moreउस्मान तारिक बने पाकिस्तान का ‘ट्रंप कार्ड’, सलमान अली ने बॉलिंग एक्शन विवाद पर दिया करारा जवाब
नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 202 का सबसे रोमांचक मुकाबला रविवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मुकाबले के लिए पहुंच गई है और दोनों टीमें हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले अपनी तैयारी में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती। पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मुकाबले को बॉयकॉट करने के बाद मैच खेलने के लिए तैयार होने तक इस मुकाबले को लेकर काफी बवाल मच चुका है, हालांकि पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा खत्म होने…
Read Moreआलीराजपुर में खौफनाक वारदात: चाय में कीटनाशक मिलाकर मां ने ली तीन बच्चों की जान
आलीराजपुर. जिले में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। आंबुआ थाना क्षेत्र के ग्राम अडवाड़ा के माफीदार फलिया में 28 वर्षीय महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों को चाय में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया और बाद में स्वयं भी वही चाय पी ली। इस हृदय विदारक घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नूरीबाई पति मुकेश ने शुक्रवार को अपनी सात वर्षीय बेटी सावित्री, पांच वर्षीय बेटे…
Read Moreमहाशिवरात्रि 2026: महाकाल दरबार के पट रात 2.30 बजे होंगे खुलेंगे, बाबा के दर्शन की पूरी जानकारी
उज्जैन मध्य प्रदेश में स्थित महाकाल की नगरी उज्जैन इन दिनों विवाह का घर बनी हुई है। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शिव-पार्वती के विवाह की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। भक्तों को अब इंतजार शनिवार रात 2.30 बजने का है, जब मंदिर के पट खुलेंगे और उन्हें त्रिलोकीनाथ भगवान महाकाल के दिव्य रूप के दर्शन होंगे। महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा के तहत महाशिवरात्रि के लिए शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 2.30 बजे मंदिर के पट खोले जाएंगे जो 16 फरवरी की रात 11 बजे बंद किए जाएंगे। इस…
Read Moreवैश्विक तनाव के दौर में भारत बना भरोसेमंद साथी, यूरोप-कनाडा ने बढ़ाई साझेदारी
असम तेजी से बदलते वैश्विक हालात में भारत यूरोप और कनाडा के लिए एक अहम आर्थिक और रणनीतिक साझेदार बनकर उभर रहा है। अमेरिका, चीन और रूस के बीच बढ़ती टकरावपूर्ण राजनीति ने ब्रसेल्स और ओटावा को मजबूर कर दिया है कि वे अपनी अर्थव्यवस्थाओं को “डी-रिस्क” करने के लिए भारत के साथ रिश्ते और गहरे करें। हाल ही में Donald Trump और Narendra Modi के बीच हुए बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते ने अमेरिका-भारत संबंधों में आई गिरावट को थामने का काम किया है। इस समझौते के तहत अमेरिका ने…
Read Moreभोपाल के कचरे पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, प्रशासन की नहीं चलेगी
भोपाल कचरा प्रबंधन के मामले में आदमपुर (Adampur Waste) देश में नजीर बनेगा। सुप्रीम कोर्ट इस पर सीधी निगरानी करेगा। उच्चतम न्यायालय में मामला जाने के बाद एनजीटी ने सुनवाई के दौरान यह स्पष्टीकरण दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 11 जनवरी को सुनवाई की थी। जिसमें केन्द्र सरकार से जवाब मांगा गया है। आदमपुर छावनी में वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण न होने के कारण प्रदूषण और आगजनी के मामले में याचिकाकर्ता ने कोर्ट में पक्ष रखा। बताया गया कि भूमि, जल और वायु में प्रदूषण बढ़ रहा है। गंभीर…
Read Moreमुंबई में दर्दनाक हादसा: मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, एक की मौत, तीन घायल
मुंबई मुंबई में बड़ा हादसा हुआ है। मेट्रो के पिलर का हिस्सा टूटकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा मुलुंड पश्चिम के एलबीएस रोड पर हुआ। निर्माण के दौरान मेट्रो के पिलर का एक हिस्सा ऑटो रिक्शा और एक कार पर गिर पड़ा। इसके चलते दोनों वाहनों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद एक फायर ब्रिगेड अधिकारी के मुताबिक मरने वाले की पहचान रामधन यादव के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में राजकुमार इंद्रजीत यादव, महेंद्र…
Read Moreसड़क और पुलों का जाल: दूरस्थ गांव अब मुख्यधारा से जुड़ने लगे
रायपुर. बढ़ी विकास की रफ्तार, दूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही विकास की रोशनी सड़कों और पुलों के निर्माण के बाद विकास व समृद्धि के रास्ते अब साफ नजर आने लगे हैं। सरकार ने अंदरूनी और दूरस्थ इलाकों को मुख्य मार्गों से जोड़ने को प्राथमिकता देते हुए बड़े पैमाने पर सड़क और पुल-पुलियों के निर्माण को मंजूरी दी है। इससे जिन इलाकों में पहले आवागमन कठिन था, वहां अब सालभर संपर्क बना हुआ है। लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी आसान हुई है और विकास कार्यों को नई गति मिली है। पिछले…
Read Moreअफगानिस्तान टीम पर संकट की बारिश: साउथ अफ्रीका से सुपर ओवर में हार, परफॉर्मेंस एनालिस्ट को हार्ट अटैक
नई दिल्ली आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. फिर उसे साउथ अफ्रीका ने उसे डबल सुपर ओवर में हरा दिया. दो हार के चलते अफगानी टीम अब टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है. ग्रुप-डी में मौजूद अफगानिस्तान को अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कनाडा का सामना करना है. अफगानिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए ना सिर्फ ये दोनों मैच जीतने होंगे, बल्कि इस…
Read Moreशूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1
नई दिल्ली एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल 94 मेडल (51 गोल्ड, 23 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल) के साथ अपने अभियान का अंत किया। मेजबान टीम ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन 6 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी मजबूत स्थिति बनाई। आखिरी दिन, भारतीय शूटर्स ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल जूनियर इवेंट्स में पोडियम पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही 50 मीटर राइफल प्रोन विमेन सीनियर और जूनियर इवेंट्स में तीन मेडल भी जीते। उन्होंने टीम इवेंट्स में भी…
Read Moreदिनदहाड़े वारदात: कोर्ट जा रहे वकील को मारी गोली, मध्य प्रदेश में दहशत
शिवपुरी मध्य प्रदेश में कोर्ट जा रहे एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घात लगाकर बैठे हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से सनसनी फैल गई। परिजनों ने जमीनी विवाद के चलते चार लोगों पर हत्या करने का शक जताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मध्य प्रदेश में कोर्ट जा रहे एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घात लगाकर बैठे हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में…
Read More
