यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की तेज रफ्तार अर्थव्यवस्था के पीछे महिलाओं की बढ़ती भागीदारी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते नौ वर्षों में राज्य में महिला श्रम बल भागीदारी दर 13 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जिससे उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति मिल रही है। इसी अवधि में प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2017 में करीब 13 लाख करोड़ रुपये तक सीमित रही  जीएसडीपी  2026-27 में बढ़कर 36 लाख…

Read More

महाशिवरात्रि 2026: नेपाल-भारत में गूंजा हर हर महादेव, पशुपतिनाथ धाम में 3 KM लंबी भक्तों की कतार

काठमांडू नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों हिंदू श्रद्धालु श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ पहुंचे। फल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाने वाला यह पर्व शिवभक्ति के सबसे पावन दिनों में गिना जाता है। शिव पुराण के अनुसार, यह वही रात्रि है जब शिव तत्व का प्रकटीकरण हुआ। इसे कालरात्रि, मोहरात्रि, सुखरात्रि और शिवरात्रि इन चार महत्त्वपूर्ण रात्रियों में शामिल किया गया है। मान्यता है कि यह दिन आध्यात्मिक जागरण देता है और दुख-संताप से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। श्रद्धालु…

Read More

कप्तान बनते ही छाए एडेन मार्करम, सबसे तेज फिफ्टी ठोककर रोहित शर्मा के खास क्लब में एंट्री

नई दिल्ली एडेन मार्करम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार अंदाज में साउथ अफ्रीका की जीत की नैया पार लगाई। साउथ अफ्रीका के कप्तान मार्करन ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 44 गेंदों में नाबाद 88 रनों की पारी खेली और न्यूजीलैंड को सात विकेट से रौंदा। बतौर ओपनर उतरे मार्करम ने आठ चौके और चार छक्के जड़े। साउथ अफ्रीका ने ग्रुप डी मैच में 176 रनों का लक्ष्य 17 गेंद बाकी रहते हासिल किया। मार्करम ने टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान संयुक्त रूप…

Read More

नशे के नेटवर्क पर करारा वार: 50 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

धमतरी एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कार से गांजा की तस्करी करते दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी पाई है. तस्करों के पास से 50.94 किलोग्राम गांजा के साथ 2 लाख रुपए नगदी, कार और मोबाइल सहित कुल 32,67,000 रुपए का माल जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को 14 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली की सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया…

Read More

उड़ान भरते ही हिलने लगा सीएम मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, मचा हड़कंप

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर की उड़ान के दौरान कुल पल के लिए तब लोगों की सांसें थम गईं जब टेक ऑफ के तुरंत बाद यह आगे बढ़ने की बजाए पीछे हटने लगा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग सीएम की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए थे। यह घटना हाल ही में तब हुई जब CM मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना में लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम…

Read More

महाशिवरात्रि पर भोपाल में इतिहास रचा गया, देश की पहली किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक

 भोपाल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल में आयोजित किन्नर धर्म सम्मेलन में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया। इस भव्य आयोजन में हिमांगी सखी को देश की पहली किन्नर शंकराचार्य के रूप में घोषित कर उनका पट्टाभिषेक किया गया। पुष्कर पीठ से संभालेंगी कमान किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह ऐतिहासिक घोषणा की गई। हिमांगी सखी राजस्थान के पुष्कर पीठ को देश की पहली किन्नर शंकराचार्य पीठ के रूप में संभालेंगी। मूल रूप से मुंबई निवासी हिमांगी सखी 'मां वैष्णो…

Read More

भारत ए महिला टीम का धमाका, पाकिस्तान ए को 8 विकेट से हराया; 59 गेंद पहले ही जीत

नई दिल्ली महिला राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के ग्रुप ए के छठे मैच में भारत ए महिला ने पाकिस्तान ए महिला को बुरी तरह हराया। बैंकॉक में खेले गए मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। भारत ए महिला टीम ने रविवार को महिला एशिया कप 2026 राइजिंग स्टार्स के छठे मुकाबले में पाकिस्तान को 59 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से रौंद दिया। दिनेश वृंदा ने नाबाद 55 रन की दमदार पारी खेली। पाकिस्तान ए महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में…

Read More

हंगरी के प्रधानमंत्री पर जेलेंस्की का तीखा तंज, ‘वह केवल पेट बढ़ा रहे हैं’

वाशिंगटन. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लगभग तीन साल पूरे हो गए हैं। जेलेंस्की लगातार यूरोपीय देशों को रूस के प्रति आगाह करते हुए अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने चेतावनी नजर अंदाज करने के लिए हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन पर तीखा हमला बोला है। जेलेंस्की ने कहा कि विक्टर क्षेत्रीय सुरक्षा पर ध्यान देने की बजाय घरेलू राजनीति को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। 'वह केवल अपना पेट बढ़ा रहे हैं, सेना नहीं।' जेलेंस्की का…

Read More

मुंगेली की बेटी सुप्रिया बनी प्रदेश की शान, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन

बिलासपुर मुंगेली जिले के ग्राम टेढ़ाधौरा की रहने वाली सुप्रिया ठाकुर का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है. सुप्रिया का चयन SSC (W) Tech-66 Entry के माध्यम से हुआ है. उन्हें 17 एसएसबी बोर्ड, बेंगलुरु से रिकमेंडेशन मिला है. खास बात यह है कि सुप्रिया ने इलेक्ट्रॉनिक्स वैकेंसी में ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल कर देशभर में शानदार प्रदर्शन किया है. सुप्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंड्री स्कूल, तारबहार, बिलासपुर से पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन…

Read More

ट्रंप का नया नहीं है नोबेल शांति पुरस्कार प्रेम, एपस्टीन फाइलों में भी इसका जिक्र

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर दिखाया गया प्रेम दुनिया में किसी से छिपा नहीं है। ट्रंप ने हर तरीके से प्रयास करके आखिरकार वेनेजुएला की मचाडो से नोबेल शांति पुरस्कार ले ही लिया। इन सब के बीच अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी की जा रही एपस्टीन फाइल्स में भी डोनाल्ड ट्रंप के नोबेल पुरस्कार के प्रति प्रेम का जिक्र किया गया है। यहां पर एक ईमेल में एपस्टीन ट्रंप के सहयोगी को लिखता है कि डोनाल्ड को अगर इस बात का पता…

Read More

अमेरिका ने AI के जरिए मादुरो को पकड़ा, रिपोर्ट में किया इस्तेमाल का दावा

वाशिंगटन. अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए एआई का इस्तेमाल किया था। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। एंथ्रॉपिक पहला एआई मॉडल डेवलपर था जो गुप्त संचालन के लिए पेंटागन में इस्तेमाल किया गया। सेना द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल, एआई कंपनियों के लिए बड़ी साख बढ़ाने वाला माना जाता है। हालांकि एंथ्रॉपिक के दिशा-निर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि हिंसा को बढ़ावा देने, हथियार विकसित करने या निगरानी करने में इसका इस्तेमाल न किया जाए।…

Read More

नेपाल के पशुपतिनाथ से भी अनोखी है मंदसौर की अष्टमुखी पशुपतिनाथ प्रतिमा

 मंदसौर मंदसौर में शिवना तट पर विराजे अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ महादेव की प्रतिमा का सौंदर्य अपने-आप में अनूठा है। नेपाल के पशुपतिनाथ में चार मुख की मूर्ति है, जबकि मंदसौर में मूर्ति अष्टमुखी है और अभी तक ज्ञात इतिहास में यह विश्व की एकमात्र अष्टमुखी मूर्ति है। पशुपतिनाथ महादेव की मूर्ति लगभग 1500 वर्ष पुरानी है। और 85 बरस पहले शिवना नदी से ही निकली थी। 19 जून 1940 को शिवना नदी से बाहर आने के बाद 21 साल तक भगवान पशुपतिनाथ की मूर्ति नदी के तट पर ही रखी…

Read More

इमरान खान की सेहत की बढ़ी अटकलें, परिवार को बिना बताए अस्पताल में किया शिफ्ट

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर नई चिंताएं सामने आई हैं। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने आरोप लगाया कि इमरान को जेल से गुप्त रूप से अस्पताल में भेजा जा रहा है। पार्टी का दावा है कि इस कदम से उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है और उनकी जान को खतरा पैदा हो सकता है। इमरान खान की फैमिली को इस ट्रांसफर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पीटीआई ने मांग की है कि कोई भी मेडिकल जांच या…

Read More

सुपर-8 में वेस्टइंडीज की धमाकेदार एंट्री, नेपाल का टूर्नामेंट खत्म

मुंबई मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने नेपाल को हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वेस्टइंडीज के अब तीन मैचों में लगातार तीन जीत हो गई है और वह अगले राउंड में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने नेपाल को एकतरफा मैच में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। कैरेबियाई टीम ने नेपाल को मात्र 133 रनों पर…

Read More

‘फिल्म रिलीज होने दें’— यश की टॉक्सिक विवाद पर कर्नाटक फिल्म चैंबर अध्यक्ष का बयान

कर्नाटक साउथ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी है। फिल्म के टीजर में अत्यधिक उत्तेजक सीन को लेकर जहां महिला संगठनों ने विरोध जताया है। वहीं ईसाई समुदाय ने भी फिल्म के कुछ सीन पर आपत्ति जताते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। इन विवादों पर अब कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष का बयान सामने आया है। टीजर के बाद ही राय बनाना जल्दबाजी मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष जयमाला का कहना…

Read More