अधिमान पत्रकार नेतृत्व सनिति के ब्लॉक अध्यक्ष बने छबिलाल महरा राजेंद्रग्राम अधिमान पत्रकार नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी व अनूपपुर जिला के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार चंद्रवंशी जी के नेतृत्व में पुष्पराजगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष छबिलाल महरा जी को घोषित किया गया। जिसमें जिला व ब्लॉक के सभी सदस्यों के द्वारा स्वागत वंदन अभिनंदन कर अपने काम को निष्ठा पूर्वक करने का दिशा निर्देश दिया गया है। जहां समिति के कर्मचारियों के द्वारा बधाई दिया गया।व क्षेत्रवासियों ने ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर किए हैं वह बधाई…
Read MoreDay: February 24, 2026
कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में टीएल बैठक सम्पन्न
कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में टीएल बैठक सम्पन्न गर्मी पूर्व पेयजल प्रबंधन, जनगणना की तैयारी और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज आयोजित टीएल बैठक में जिले में आगामी गर्मी के मद्देनज़र पेयजल व्यवस्था, प्रस्तावित जनगणना की तैयारियों, जल संरक्षण कार्यों, न्यायालयीन प्रकरणों तथा शिकायत निवारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पेयजल संकट वाले ग्रामों की अभी से करें पहचान कलेक्टर ने अधिकारियों…
Read Moreलाइव मैच में पक्षी को लगी गेंद, खिलाड़ी ने दिया CPR, बच गई जान, वीडियो वायरल
इस्तांबुल खेल के मैदान पर कई बार हैरतअंगेज नजारे देखने को मिलते हैं, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो। ऐसा ही एक वाकया तुर्किये के इस्तांबुल में एमेच्योर मैच के दौरान हुआ। यहां लाइव फुटबॉल मैच में सीगल पक्षी गेंद लगने से बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि, फुटबॉलर ने वक्त रहते कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देकर उसकी जान बचा ली। इस घटना का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। लोग फुटबॉलर की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सीपीआर एक आपातकालीन जीवनरक्षक प्रक्रिया है,…
Read Moreछत्तीसगढ़ में मौसम ने लिया यू-टर्न, बारिश और बिजली गिरने की संभावना
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम ने यू टर्न ले लिया है। सोमवार को बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी रायपुर में बादल छाए रहे और बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई गई है। इस बीच एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में सोमवार को कुछ स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.7°C जगदलपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0°C अंबिकापुर…
Read Moreभीलवाड़ा सर्राफा बाजार में 100 साल में पहली बड़ी स्ट्राइक, बुलडोजर देख व्यापारियों ने खौफ में खुद चलाए हथौड़े
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा शहर के सबसे पुराने और तंग रास्तों वाले सर्राफा बाजार में सोमवार को नगर निगम का 'पीला पंजा' खौफ की तरह गरजा। करीब सौ साल के इतिहास में यह पहला मौका था, जब इस व्यस्ततम बाजार में बुलडोजर की गर्जना सुनाई दी। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, सालों से अतिक्रमण की मार झेल रहे आमजन ने राहत की सांस ली। वहीं, नगर निगम ने बाजार क्षेत्र और आवासीय क्षेत्र में सालों से दबी नालियों को भी अतिक्रमण एवं पक्के कब्जों से मुक्ति दिलाई। निगम की…
Read Moreछत्तीसगढ़ बजट 2026: ₹1.72 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट, सीएम साय के 5 मुख्यमंत्री मिशन से विकास को नई गति
रायपुर साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया, जिसका थीम संकल्प पर आधारित है। बजट पर प्रेस कांफ्रेंस लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, आज हमारी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत हुआ है। GYAN और GATI के बाद संकल्प थीम पर वित्तीय वर्ष 2026 का बजट पेश किया गया, जिसमें 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सीएम साय ने कहा, संकल्प के माध्यम से हमने S – समावेशी विकास, A – अंधोसंरचना, N – निवेश, K – कुशल…
Read Moreअभिनत्री मेधा शंकर बाबा महाकाल के दर्शन, दो घंटे तक की शिव आराधना
उज्जैन विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना सेलिब्रिटी अपनी मनोकामना लिए आते हैं. मंगलवार को अलसुबह होने वाली भस्म आरती में फिल्म अभिनेत्री मेधा शंकर शामिल हुईं. मेधा शंकर उभरती अभिनेत्री हैं. वह 12वीं फेल फिल्म में लीड रोल निभा चुकी हैं. मेधा ने भस्म आरती के दर्शन किए और काफी देर तक भगवान शिव की आराधना की. दर्शन के बाद क्या बोली मेधा शंकर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे द्वारा मेधा शंकर का स्वागत एवं सत्कार किया गया. मेधा ने चांदी द्वार…
Read Moreमाओवादी संगठन को ऐतिहासिक झटका: देवजी समेत दो केंद्रीय नेताओं ने एक साथ किया सरेंडर
जगदलपुर माओवादी संगठन को अब तक का सबसे बड़ा और निर्णायक झटका लगा है। पोलित ब्यूरो सदस्य टिप्पिरी थिरुपथी उर्फ देवजी उर्फ कुम्मा दादा ने अपने तीन शीर्ष साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी ने तेलंगाना के डीजीपी शिवधर रेड्डी के समक्ष हथियार डालते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। देवजी के साथ जिन बड़े माओवादी नेताओं ने आत्मसमर्पण किया, उनमें केंद्रीय समिति सदस्य मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम, स्टेट कमेटी मेंबर बड़े चोक्का राव उर्फ दामोदर, स्टेट कमेटी सदस्य नुने नरसिम्हा रेड्डी उर्फ गंगन्ना उर्फ सन्नू…
Read Moreसुपरस्टार हो या आम नागरिक, कानून सबके लिए समान — हाईकोर्ट ने रणवीर सिंह को लगाई कड़ी फटकार
कर्नाटक गोवा में आयोजित इफ्फी 2025 में रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' के एक सीन की नकल की थी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। अभिनेता के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर शिकायत दर्ज हुई। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। आज मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट की तरफ से उन्हें राहत मिली है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 'रणवीर सिंह को राहत देते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वह एक स्थानीय देवता का कथित तौर…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश हुआ 2026-27 का 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट, किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं
रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह बजट 'संकल्प' (एसएएनकेएएलपी) विषयवस्तु पर आधारित है, जिसमें समावेशी विकास एवं अवसंरचना को तेज करना और निवेश को बढ़ावा देना शामिल है। वर्ष 2023 में सत्ता में आई भाजपा के नेतृत्व वाली विष्णु देव साय सरकार का यह तीसरा बजट है। सरकार का पहला बजट 'ज्ञान' (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) विषयवस्तु पर आधारित था, जबकि पिछले साल यह 'गति' (सुशासन, अवसंरचना को तेज…
Read Moreदो बहनों पर नौकरी के नाम पर उत्पीड़न का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो बहनों के डर्टी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। दोनों बहनें अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं को नौकरी के नाम पर फंसाती थीं। इसके बाद अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के सामने उन्हें परोस देती थीं। साथ ही बदनाम करने की धमकी देती थीं। यही नहीं, दोनों पीड़िताओं को बुर्का पहनाती और धर्म बदलने का दबाव बनाती थीं। पुलिस ने शिकायत के बाद इन्हें गिरफ्तार किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। भोपाल में चला रही थीं डर्टी नेटवर्क भोपाल…
Read Moreमल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की पौराणिक कथा: गणेश-कार्तिकेय विवाद से कैसे प्रकट हुआ यह दिव्य स्थल
हमारे देश में कुल 12 ज्योतिर्लिंग हैं। इससे पहले हम सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की कहानी आपको बता चुके हैं। आज जानेंगे 12 ज्योतिर्लिंगों में से दूसरे नंबर के ज्योतिर्लिंग मल्लिकार्जुन के बारे में। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग को बहुत ही पवित्र माना गया है। श्रीशैलपर्वत (दक्षिण के कैलास के रूप में मशहूर) पर स्थित इस ज्योतिर्लिंग का हिंदू धर्म में खास महत्व है। वहीं महाभारत और महाशिवपुराण में भी इसका जिक्र किया गया है। माना गया है कि इस मंदिर में आकर अगर कोई भगवान शिव…
Read More18 साल की उम्र पर बेटियों को ₹1.5 लाख, छत्तीसगढ़ बजट में बड़ी सौगात
रायपुर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के साथ ही निवेश बढ़ाने पर केंद्रित है। इसका मकसद छत्तीसगढ़ के विकास के सफर को तेज करना है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में कई कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा की है। 1- लड़कियों को 18 साल बाद मिलेंगे 1.5 लाख वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ सरकार रानी दुर्गावती योजना शुरू…
Read Moreउड़द पर ₹600 बोनस की कैबिनेट मंजूरी, सीएम बोले – जनजातीय जिलों में कृषि को बढ़ावा
भोपाल विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में कहा कि मालवा अंचल के जनजातीय क्षेत्रों में मनाए जाने वाले भगोरिया लोकपर्व को सरकार ने राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनजातीय बहुल जिलों बड़वानी, धार और झाबुआ में सरकार कृषि कैबिनेट करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि भगोरिया पर्व के दौरान ही कृषि कैबिनेट की बैठक की जाएगी। किसानों के लिए बड़ा पैकेज सदन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…
Read Moreशर्टलेस प्रोटेस्ट: यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु चिब को 4 दिन की पुलिस रिमांड
नई दिल्ली: एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को चिब की 4 दिन की रिमांड को भी मंजूरी दे दी है। वहीं राहुल गांधी ने गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 'बब्बर शेर' बताया है। भानु चिब की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है। इससे पहले सोमवार…
Read More
