कैबिनेट का बड़ा फैसला: दो से अधिक संतान वालों को भी पंचायत और नगरीय चुनाव लड़ने की मिली अनुमति

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा सचिवालय में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2026 और राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2026 लाने, राजस्व आसूचना एवं आर्थिक अपराध निदेशालय के गठन सहित कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कैबिनेट बैठक के बाद विधानसभा में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा-19 और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा-24 में संशोधन कर…

Read More

महाराष्ट्र में 4 सीटों पर घमासान, कई दावेदारों पर बीजेपी का देर रात तक मंथन

नई दिल्ली/मुंबई देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। इन सीटों के लिए रेस जारी है और उन दलों में मंथन भी तेज है, जो सीटें जीतने की स्थिति में हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में भी हलचल तेज है, जहां भाजपा बीते कई सालों से लगातार अपनी पकड़ मजबूत बना रही है। 2024 के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा दल बनी भाजपा में दावेदारों की कमी नहीं है, लेकिन उसके पास 4 सीटें ही फिलहाल जीतने का मौका है। राज्य में 7 सीटों पर राज्यसभा…

Read More

‘लव एंड वॉर’ पर संजय लीला भंसाली का बड़ा संकेत, फिल्म में दिखेगा उनका खास विज़न

मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली का कहना है कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के जरिये कुछ खास करने की कोशिश कर रहे हैं संजय लीला भंसाली को भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन और विजनरी डायरेक्टर्स में से एक माना जाता है। वह अपनी फिल्मों की भव्यता और कहानी कहने के अंदाज़ से इंडियन फिल्मों को ग्लोबल लेवल पर ले जाने के लिए जाने जाते हैं। कई सुपरहिट क्लासिक फिल्में देने के बाद, अब वह अपने करियर के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक,…

Read More

हर्बल गुलाल से और भी रंगीली होगी होली

रायपुर विभिन्न रंगों और आकर्षक पैकेजिंग के साथ समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी कबीरधाम ज़िले की महिला स्व-सहायता समूह महिला सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। जनपद पंचायत बोडला के ग्राम राजा नवागांव की जय गंगा मैया स्व-सहायता समूह से जुड़ी दीदियों ने रंगोत्सव त्योहार होली के लिए हर्बल गुलाल का निर्माण किया है। महिला समूह ने हर्बल गुलाल के व्यवसाय से जुड़कर आजीविका के नए रास्ते खोले है। इस गतिविधि में 10 महिलाओं की प्रत्यक्ष भागीदारी है, जो उनके…

Read More

रंगोत्सव 2026: नंदगांव के हुरियारों पर बरसाना में बरसीं प्रेम की लाठियां, परंपरा का उड़ा गुलाल

मथुरा राधा रानी की नगरी बरसाना बुधवार को पूरी तरह से 'रंगोत्सव' के उल्लास में डूबी नजर आई। शाम करीब पांच बजे विश्व प्रसिद्ध लठामार होली खेली गई, जहां नंदगांव के हुरियारों पर बरसाने की हुरियारिनों ने प्रेम की लाठियां बरसाईं। छतों से लेकर सड़क तक हर कोना अबीर-गुलाल से सराबोर था और हर तरफ केवल राधा-कृष्ण के जयकारे गूंज रहे थे। योगी सरकार ने 'रंगोत्सव 2026' को भव्य रूप देते हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अनूठी होली का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं…

Read More

सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी—UGC नियमों के खिलाफ याचिका पर कहा, ‘अब ये हद से ज्यादा हो रहा है’

नई दिल्ली UGC यानी विश्विद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में फिर याचिका दाखिल हुई है। बुधवार को इस याचिका पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि याचिका मीडिया में पब्लिसिटी हासिल करने के मकसद से की गई है। उन्होंने पूछा कि इस याचिका में अन्य याचिकाओं से अलग क्या है। एडवोकेट ने कहा, 'मेरा आधार यह है कि नियमों को अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर बनाया गया है।' हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इक्विटी…

Read More

सीएम योगी बने ‘ओडीओपी’ के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर

लखनऊ/सिंगापुर  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर व जापान दौरे में जहां एक ओर निवेश और औद्योगिक साझेदारियों की नई गाथा लिखी गई, वहीं दूसरी ओर सीएम योगी ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर के रूप में भी नजर आए। यूपी की मिट्टी से जन्मी पारंपरिक शिल्प कला ने सिंगापुर व जापान के बच्चों से लेकर अति-विशिष्ट लोगों तक, सबका दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें 'एक जनपद-एक उत्पाद' (ओडीओपी) योजना के तहत तैयार कराई गईं विशिष्ट कलाकृतियां भेंट कर यूपी के कारीगरों की प्रतिभा को…

Read More

वार्ड 12 बदखर में 72.84 लाख की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन

सतना नगर के वार्ड क्रमांक 12, बदखर में 72.84 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन महापौर योगेश कुमार ताम्रकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। महापौर ने कहा कि यह परियोजना न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को भी मजबूती प्रदान करेगी। तालाब को एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने…

Read More

उमाशंकर सिंह पर आयकर का शिकंजा: लखनऊ से बलिया तक घर-दफ्तर पर छापेमारी

लखनऊ इनकम टैक्स की टीम में 50 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। बुधवार को लखनऊ और बलिया समेत उत्तर प्रदेश में उमाशंकर सिंह के अन्य ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। उमाशंकर सिंह का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा है। लखनऊ के गोमतीनगर में उनका आवास और दफ्तर है। उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की टीम में 50 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। बुधवार को लखनऊ और बलिया…

Read More

एक्सीडेंट पीड़ितों की मदद करें, पाएं ₹25,000 — दिल्ली में ‘राहवीर योजना’ लागू

नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार की ‘राहवीर’ योजना को दिल्ली में लागू करने का फैसला लिया है। जल्द ही योजना को लागू किया जा सकता है। योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को 25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। आप सरकार में यह योजना मात्र दो हजार रुपये की थी। साथ ही, कुछ समय से यह योजना बंद भी थी। मानवता का परिचय दे सकें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए…

Read More

PAK vs ENG: इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तानी दिग्गजों में जुबानी जंग, नवाज की भूमिका पर गरमाई बहस

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट से करीबी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है। स्पोर्ट्स शो Tapmad पर पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज और पूर्व कोच सकलैन मुश्ताक के बीच लाइव टीवी पर तीखी बहस देखने को मिली। बहस का केंद्र रहे ऑलराउंडर Mohammad Nawaz, जिनकी भूमिका को लेकर दोनों दिग्गज आमने-सामने आ गए। टूर्नामेंट में पाकिस्तान की नाज़ुक स्थिति T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में पाकिस्तान की हालत बेहद खराब है। दो मैचों में सिर्फ एक अंक के साथ टीम बाहर होने की…

Read More

एसपी की सीधी निगरानी में आएंगे थाने, चौकियों में लगेगा QR कोड से जनता दे सकेगी फीडबैक

बलौदाबाजार बलौदाबाजार – भाटापारा जिले की पुलिस कप्तान भावना गुप्ता अब थानों और पुलिस चौकियों की सीधी निगरानी करेंगी. प्रयास अभियान के तहत जिले में सभी थानों और पुलिस चौकियों में क्यूआर कोड लगाया जाएगा, जिसके जरिए थाना आने वाले फरियादियों, आगंतुकों और आम जनता का फीडबैक फॉर्म भरा जाएगा. इसके जरिए पब्लिक थाने के अनुभव, पुलिस स्टाफ के व्यवहार और कार्यवाही आदि के संबंध में अपने अनुभव सीधे पुलिस अधीक्षक को साझा कर सकेंगे. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आज प्रयास अभियान के तहत एसपी कार्यालय में क्यूआर कोड…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय समुदाय के साथ किया संवाद, कहा- हम सूर्यपुत्र हैं और हमें सूर्य जैसी रोशनी चाहिए

टोक्यो/लखनऊ “पहले यूपी में सड़कें नहीं थीं, बिजली नहीं आती थी। क्योंकि अंधेरे में काम करने वालों को उजाला रास नहीं आता। जब प्रवृत्ति डकैती की हो तो प्रदेश भी अंधेरे में रखा जाता है। लेकिन, हमने तय किया कि उत्तर प्रदेश को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त करना है तो उसे उजाले में लाना होगा। हम सूर्यपुत्र हैं, हमें सूर्य जैसी रोशनी चाहिए।” जापान में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी सधे व स्पष्ट अंदाज में उत्तर प्रदेश के “अंधेरे से उजाले” तक के…

Read More

आधी रात संकट में किसे फोन करेंगे पीएम मोदी? पुष्कर सिंह धामी का जवाब चर्चा में

देहरादून देहरादून के होटल फेयरफील्ड मैरियट में आयोजित 'हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम-2026' के मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चिर-परिचित 'धाकड़' अंदाज में नजर आए। राजनीतिक सवालों से लेकर व्यक्तिगत पसंद तक, सीएम धामी ने सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। सीएम ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड के विकास के लिए कड़े फैसले लेने से वह पीछे नहीं हटेंगे। एंकर ने धामी से मजेदार सवाल पूछा कि अगर रात की दो बजे वो मुसीबत में पड़ जाए तो पीएम मोदी या अमित शाह में से किसे कॉल करेंगे…? सीएम धामी…

Read More

एग्जाम सेंटर बना ‘नकल सेंटर’! शिक्षकों की मिलीभगत से चार कमरों में धड़ल्ले से नकल

केसूर संकुल केंद्र घाटाबिल्लौद के अंतर्गत आने वाले समीपस्थ गांव कोट भिड़ौता में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय कोट भिड़ौता में चल रही पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षकों द्वारा खुलेआम नकल करवाने का गंभीर वीडियो सामने आया है। यहां परीक्षा चार कमरों में आयोजित की जा रही है और सभी कमरों में बोर्ड पर उत्तर लिखकर छात्रों को नकल करवाई गई। परीक्षा केंद्र बना 'सुविधा केंद्र', निष्पक्षता की उड़ीं धज्जियां परीक्षा कक्ष में निजी स्कूलों के बच्चे…

Read More