नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, खरगोन में पिकअप से 170 पेटी अवैध शराब जब्त

खरगोन जिले की पुलिस आपरेशन प्रहार के तहत नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके नशे के तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। अब जिले की खलटाका पुलिस ने नेशनल हाइवे पर पिकअप वाहन से देशी-विदेशी शराब का अवैध परिवहन पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने पिकअप वाहन से 170 पेटियों में भरी 1980 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 11 जी 3398 में शराब का अवैध परिवहन कसरावद की ओर से सेंधवा ले जाने के…

Read More

निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल से थमी रफ्तार, वार्ता विफल, लाखों यात्रियों को भारी परेशानी

जयपुर निजी बस ऑपरेटर्स के हड़ताल पर जाने की वजह से राजस्थान में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था चरमरा गई है। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स और परिवहन विभाग के बीच मंगलवार को दूसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही, जिससे हड़ताल को लेकर गतिरोध और गहरा गया है। परिवहन आयुक्त के साथ हुई बैठक में सहमति नहीं बन पाई। ऑपरेटर्स ने अब यह शर्त रखी है कि पहले आरटीओ द्वितीय धर्मेंद्र चौधरी और इंस्पेक्टर राजेश चौधरी को एपीओ किया जाए, तभी तीसरे दौर की वार्ता होगी। इससे पहले ऑपरेटर्स ने यात्रियों को बीच रास्ते…

Read More

शेखावाटी के 18 गांव अब टोल फ्री, MLA की मौजूदगी में सहमति के बाद आंदोलन समाप्त

अजमेर. झुंझुनूं-राजगढ़ स्टेट हाईवे-41 पर स्थित धनूरी टोल प्लाजा पर विभिन्न मांगों को लेकर टोल संघर्ष समिति द्वारा दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना 5वें दिन समाप्त हो गया। मंडावा विधायक रीटा चौधरी की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद आंदोलन समाप्ति की घोषणा की गई। हालांकि, निर्णय के बाद भी कई ग्रामीणों में असंतोष देखा गया। टोल संघर्ष समिति के अरविन्द गढ़वाल ने बताया कि टोल मुक्ति को लेकर पिछले पांच दिनों से चल रहा आंदोलन मांगों पर सहमति बनने के बाद समाप्त कर दिया गया है। संघर्ष समिति के…

Read More

शासन की योजना से दूर हुई बेटी के भविष्य की चिंता, चिरायु दल ने लौटाई मासूम रंजना की मुस्कान

रायपुर बकावण्ड ब्लॉक के ग्राम जामगुड़ा (धनपुर) में रहने वाले महेश भारती के घर जब बेटी रंजना का जन्म हुआ, तो खुशियों के साथ-साथ एक गहरी चिंता ने भी दस्तक दी। मासूम रंजना जन्मजात क्लेफ्ट लिप (कटे होंठ) की समस्या से ग्रसित थी। जैसे-जैसे रंजना बड़ी हो रही थी, माता-पिता के मन में अपनी बेटी के भविष्य, उसकी पढ़ाई और समाज में उसे मिलने वाली स्वीकार्यता को लेकर डर गहराता जा रहा था। सबसे बड़ी चुनौती आर्थिक तंगी थी। एक साधारण परिवार के लिए निजी अस्पतालों में ऑपरेशन का भारी-भरकम…

Read More

एमपी में बदलते मौसम से किसानों की बढ़ी चिंताएं, फरवरी में चौथी बार ओले और बारिश

भोपाल  गर्मी की दस्तक से पहले मध्य प्रदेश के मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत दी। राजधानी भोपाल में भी शाम के वक्त बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। हालांकि बारिश के बावजूद भोपाल में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस…

Read More

जिम्बाब्वे को कितने रन से हराना होगा? सेमीफाइनल में टारगेट हासिल करने के लिए बैटिंग के हिसाब से ओवर का गणित

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से मिली हार ने सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी. 76 रन की बड़ी शिकस्त ने नेट रन रेट को बहुत नुकसान पहुंचाया. अब टीम को हर हाल में अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे और वो भी बड़े अंतर से. भारत और जिम्बाब्वे गुरुवार, 26 फरवरी को दूसरे सुपर 8 मुकाबले में आमने-सामने होंगे. यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है खासतौर पर डिफेंडिंग चैंपियन भारत के लिए. साउथ अफ्रीका…

Read More

टोक्यो में उमड़ा अपनापन, प्रवासी भारतीयों ने किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत

टोक्यो/लखनऊ टोक्यो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भारतीय समुदाय के लोगों ने अत्यंत आत्मीयता के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर प्रवासी भारतीयों के चेहरे खिल उठे। उनके आगमन पर टोक्यो एयरपोर्ट का पूरा वातावरण उत्साह, आत्मीयता और गर्वित भाव से भरा दिखाई दिया। प्रवासी भारतीयों ने जिस गर्मजोशी और भावनात्मक जुड़ाव के साथ उनका स्वागत किया, वह केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि अपने देश-प्रदेश के प्रति गहरे लगाव का स्वाभाविक प्रदर्शन था। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही एयरपोर्ट के स्वागत स्थल पर पारंपरिक…

Read More

बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान

रायपुर बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में इन दिनों पर्यटन विकास की एक नई और सकारात्मक इबारत लिखी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और हिवा कोचिंग एंड कंसल्टिंग की संस्थापक सु किर्सी ह्यवैरिनेन के छह दिवसीय प्रवास ने राज्य के पर्यटन क्षेत्र को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण गति प्रदान की है। उनका यह दौरा केवल औपचारिक भ्रमण नहीं, बल्कि स्थानीय समुदाय आधारित सतत पर्यटन मॉडल को वैश्विक मानकों…

Read More

MP में प्रशिक्षु IPS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पुलिस व्यवस्था में अहम प्रशासनिक बदलाव के आदेश जारी

छतरपुर  छतरपुर  जिले की पुलिस व्यवस्था में एक अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है। छतरपुर में सेवाएं दे रहे प्रशिक्षु आईपीएस (IPS) अधिकारी लेखराज मीणा को अब ओरछा रोड थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने आदेश जारी कर दिया है। यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। जिले में विभिन्न गतिविधियों और कानून से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे मीणा जानकारी के मुताबिक, प्रशिक्षु आईपीएस लेखराज मीणा अब तक जिले में विभिन्न गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों…

Read More

विश्व कप विजेता क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, लग्जरी गाड़ियों का काफिला मिला, जानें क्या-क्या है उनके पास

छतरपुर विश्व विजेता व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ की किस्मत पलट गई है। विश्वकप जीतने के बाद से उनका नाम, शोरहत तो आसमान छू ही रहा है, अब लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार होने लगा है, उनके पिता को दोबारा अपनी वर्दी मिल गई है। अब टाटा कंपनी के उनके घर पर लाखों कीमत की लग्जरी कार डिलीवर की है। यह कार उन्हें कंपनी उने उपहार में दी है। मध्य प्रदेश के छतरपुर के घुवारा की रहने वाली भारतीय महिला टीम की शानदार खिलाड़ी क्रांति गौड़…

Read More

145 साल पुराने आबूरोड रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, नई रेललाइन से बदलेगी तस्वीर

अजमेर. आबूरोड रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजनांतर्गत रेल मंत्रालय ने 81.51 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। वर्ष 1880 में स्थापित स्टेशन के विकास को करीब 28 हजार करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अंबाजी-आबूरोड-तारंगा हिल नई रेललाइन परियोजना से जोड़कर भी देखा जा रहा है। परियोजना का कार्य पूर्ण होने पर स्थानीय स्टेशन से यात्री गाड़ियों का संचालन शुरू होगा। इससे यात्रियों की संख्या में वृद्ध होगी। यह विकास कार्य होंगे मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के अनुसार आबूरोड, अजमेर मंडल का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है।…

Read More

स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – अरुण साव

रायपुर. उप मुख्यमंत्री ने केमिस्ट के पद पर चयनितों को सौंपे नियुक्ति पत्र उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पद पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 10 चयनितों को नियुक्ति पत्र सौंपा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव  मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता  ओंकेश चंद्रवंशी भी इस दौरान मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री ने केमिस्ट के पद पर चयनितों को सौंपे नियुक्ति पत्र उप मुख्यमंत्री तथा लोक…

Read More

कांकेर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, माओवादी मल्लेश ने AK-47 के साथ किया आत्मसमर्पण

कांकेर नक्सलवाद की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर अब नक्सली संगठन कमजोर पड़ते जा रहे हैं। हाल के दिनों में कई बड़े नक्सली नेताओं ने या तो आत्मसमर्पण किया है या पुलिस मुठभेड़ों में मारे गए हैं। इसी क्रम में, तेलंगाना में 5 करोड़ के इनामी नक्सली ने अपने 16 साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया है। वहीं, मंगलवार को कांकेर जिले के पखांजूर छोटेबेठिया में स्थित बीएसएफ 94वीं बटालियन में डीवीसीएम मल्लेश ने एके-47 राइफल के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। मल्लेश कई नक्सली घटनाओं में वांछित था और उसकी तलाश…

Read More

पुष्पराजगढ़ में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह सामूहिक विवाह समारोह का होगा आयोजन

राजेन्द्रग्राम  मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशों के पालन में कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों की तिथियां निर्धारित की गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के एमपीईबी ग्राउंड पुष्पराजगढ़ में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।    इस कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद कोतमा तथा बिजुरी एवं नगर परिषद अमरकंटक सहित जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायतों के वर-वधु सम्मिलित होंगे।

Read More

हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल, अजमल कसाब का जिक्र, जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध तथ्य

बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी एक संदिग्ध ईमेल के जरिए दी गई थी। ईमेल में अजमल कसाब का भी जिक्र होने की बात सामने आई है। धमकी मिलने के बाद एहतियात के तौर पर हाईकोर्ट की सभी अदालतों में सुनवाई रोक दी गई। परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से कड़ा कर दिया गया। डॉग स्क्वायड और बॉम्ब स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने हाईकोर्ट परिसर की सघन जांच की। जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी रजनेश सिंह…

Read More