अनूपपुर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम बीजापुरी नंबर-1 में स्थित कारीगर वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काष्ठ शिल्पियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर कलाकारों से उनके कार्यों और आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक से कारीगर वर्कशॉप के विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दो बड़े टीन शेड के निर्माण,…
Read MoreDay: February 27, 2026
जम्मू-कश्मीर में मुख्य मार्ग बहाल, कड़ी शर्तों के साथ इन वाहनों को मिली अनुमति
पुंछ पुंछ राजौरी जिले को कम समय में कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर शुक्रवार को एक बार फिर से यातायात बहाल कर दिया गया है जिसके बाद इस मार्ग द्वारा यात्रा करने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी लोगों को नियमों का पालन करते हुए मुगल रोड पर पूरी तरह ऐहतियात बरतने के लिए भी कहा गया है। गौरतलब है कि भारी बर्फबारी के कारण ऐतिहासिक मुगल रोड यातायात हेतु पूरी तरह बंद थी वहीं…
Read Moreकचरे के ढेर से जनजातीय अस्मिता का केंद्र: डंपिंग ग्राउंड बना ‘जनजातीय गौरव वाटिका’
रायपुर गार्बेज से गौरव तक: डंपिंग ग्राउंड से बनी ‘जनजातीय गौरव वाटिका’ जनजातीय गौरव वाटिका आज बस्तर जिले में विकास, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार सृजन का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन चुकी है। जगदलपुर के कुम्हड़ाकोट क्षेत्र में स्थित यह स्थान कभी गंदगी और अतिक्रमण से प्रभावित डंपिंग ग्राउंड था, लेकिन अब यह एक सुंदर पर्यटन स्थल और स्वरोजगार का केंद्र बन गया है। इस परिवर्तन के पीछे वन विभाग की विशेष पहल और शासन की योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य वन…
Read Moreरतलाम में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़: घर पर छापा, 1610 लीटर जब्त
रतलाम नयागांव टैंकर रोड स्थित ग्लोबस सिटी कालोनी में शुक्रवार दोपहर एक मकान में बड़ी मात्रा में नकली घी की आशंका में प्रशासन व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की। मौके से 1610 लीटर घी जब्त कर मकान के एक कमरे में रख सील कर दिया है। घी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर की दो कंपनियों से मंगाकर रतलाम में देशी घी के नाम पर बाजार में बेचा जा रहा था। जानकारी के अनुसार उपभोक्ता की शिकायत पर नायब तहसीलदार रामचंद्र पांडेय, जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी…
Read Moreकोरोना में पैरोल पर रिहा 38 कैदियों में से 37 फरार, पुलिस के हाथ सिर्फ एक कैदी लगा
बिलासपुर प्रदेश के जेलों से पैरोल पर छोड़े गए बंदियों के मामले में डायरेक्टर जनरल जेल ने हाईकोर्ट में एक शपथपत्र पेश कर बताया है कि 38 में से 37 कैदी फरार हैं, एक को ही गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने इसके बाद मामले को मानिटरिंग के लिए तय कर दिया है। बता दें कि हाईकोर्ट ने प्रदेश की तमाम जेलों से पेरोल पर मुक्त किए गए बंदियों के मामले में संज्ञान लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई शुरू की थी। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में बीते वर्ष हुई…
Read Moreनेपाल की सियासत में घमासान: प्रधानमंत्री पद के लिए तीन दिग्गज आमने-सामने
नेपाल पड़ोसी देश नेपाल में पांच मार्च को होने वाले राष्ट्रव्यापी चुनावों मेंसप्रधानमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे तीन प्रमुख उम्मीदवारों में काठमांडू के पूर्व मेयर बालेंद्र शाह, नेपाली कांग्रेस के युवा नेता गगन थापा और पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली शामिल हैं। यह चुनाव पिछले साल हुए 'जेन जेड' के विरोध प्रदर्शन के कारण के. पी. शर्मा ओली के प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ होने के बाद हो रहा है। चुनाव में विजयी होने वाला उम्मीदवार देश का 16वां प्रधानमंत्री बनेगा, जो 2008 में राजशाही की समाप्ति के बाद…
Read Moreलटकते तारों और जर्जर बाउंड्री के बीच पढ़ाई को मजबूर नन्हे कदम
राजेन्द्रग्राम/छबिलाल तहसील पुष्पराजगढ़ मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित पाला डिगवार का शासकीय प्राथमिक विद्यालय इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जूझ रहा है। कक्षा पहली से पांचवीं तक अध्ययनरत 48 मासूम विद्यार्थी खतरे के साये में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। विद्यालय परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर के तार जमीन पर लटक रहे हैं, जिससे विशेषकर बरसात या जमीन गीली होने की स्थिति में करंट फैलने का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका के बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन नजर आ रहे…
Read Moreपीएम मोदी का उद्योग जगत को संदेश: निवेश बढ़ाएं, बजट अवसरों का उठाएं पूरा लाभ
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय उद्योग से निवेश एवं नवाचार बढ़ाने का शुक्रवार को आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आक्रामक पूंजीगत व्यय और बजट में लगातार अनुकूल नीतिगत माहौल बनाकर आधार तैयार कर दिया है और अब निजी क्षेत्र के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी वृद्धि के अगले चरण को आगे बढ़ाने का समय आ गया है। 'विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी, सुधार एवं वित्त' विषय पर बजट के बाद आयोजित 'वेबिनार' को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सार्वजनिक पूंजीगत व्यय 11 वर्ष पहले…
Read Moreनृत्यांगना शक्ति मोहन ने शुरु की वैश्विक सांस्कृतिक यात्रा
मुंबई, प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना शक्ति मोहन ने अपने विशेष यूट्यूब प्रोजेक्ट ‘डांस अक्रॉस द वर्ल्ड’ के जरिए एक वैश्विक सांस्कृतिक यात्रा शुरू की है। यह सफर सिर्फ विभिन्न देशों तक सीमित नहीं, बल्कि अलग-अलग सभ्यताओं और उनकी नृत्य परंपराओं को नए दृष्टिकोण से समझने का प्रयास भी है। हाल ही में उन्होंने इस प्रोजेक्ट का नया एपिसोड लॉन्च किया, जिसमें वह रूस की प्राचीन और शक्तिशाली लोकनृत्य शैलियों को एक्सप्लोर करती नजर आईं। लॉन्च इवेंट में उनके दोस्तों, परिवार और इंडस्ट्री के लोगों ने इस अनोखे विज़न की सराहना की।…
Read Moreउत्तराखंड में 9वीं की छात्रा बनी मां, प्रोबेशन अधिकारी की निगरानी में हुआ नामकरण संस्कार
रुद्रप्रयाग जिले में कक्षा 9 में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने हाल ही में एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। पेटदर्द की थी शिकायत जानकारी के अनुसार, करीब 11 दिन पूर्व स्वजन छात्रा को पेट दर्द व पथरी की शिकायत बताकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच में गर्भावस्था की पुष्टि प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे उच्च उपचार के लिए श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर कर दिया।…
Read Moreरणजी ट्रॉफी में आकिब नबी का जलवा: 60 विकेट, 7 बार 5 विकेट हॉल के बाद टीम इंडिया में एंट्री की मांग
नई दिल्ली जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने रणजी सीजन में अपने जबरदस्त प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचा है। 29 साल के इस गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में 7वीं बार अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया है। इसके अलावा वह एक ही सीजन में 60 विकेट लेने वाले अब तक के तीसरे गेंदबाज बन चुके हैं। जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने रणजी सीजन में अपने जबरदस्त प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचा है। 29 साल के इस गेंदबाज ने…
Read MoreTVK चीफ विजय की निजी जिंदगी में भूचाल, पत्नी ने तलाक की अर्जी दायर की
चेंगलपट्टू तमिलनाडु के फेमस एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर की है। चेंगलपट्टू स्थित फैमिली कोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने विजय पर एक अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। संगीता ने इसी आधार पर तलाक की मांग की है। यह मामला राज्य की राजनीतिक और फिल्म जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। हालांकि, इस पर विजय का कोई बयान नहीं आया है। थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम एक श्रीलंकाई तमिल मूल की…
Read Moreनए विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे पुनर्वासित युवा: विधानसभा में समझी जनतांत्रिक प्रणाली
रायपुर नए विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे पुनर्वासित युवा: विधानसभा में समझी जनतांत्रिक प्रणाली माओवाद की विचारधारा त्यागकर संविधान की राह अपनाने वाले 120 पुनर्वासित युवाओं के दल ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर जनतांत्रिक प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। युवाओं ने सदन की कार्यवाही को करीब से देखा तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को समझा। विधानसभा का यह शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए प्रेरणादायी और मार्गदर्शक अनुभव साबित हुआ। विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सभी का ‘जय जोहार’ के साथ स्वागत करते…
Read Moreआत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं बिहान की महिलाएं, लखपति बनने की राह पर नवाचार का कमाल
रायपुर स्व सहायता समूह द्वारा 'आशा बिहान बाजार' की शुरुआत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एक प्रमुख गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से ग्रामीण, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाना, वित्तीय सहायता प्रदान करना, और स्थायी आजीविका के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करना है। छत्तीसगढ़ शासन की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत संचालित लखपति महिला पहल के तहत सरगुजा जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा नवाचार करते हुए “आशा बिहान बाजार” की शुरुआत की गई है, जिससे अब ग्रामीण महिलाओं के…
Read Moreसीएम हेल्पलाईन एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली से जनसामान्य की शिकायतों का होगा निराकरण
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग की सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। लोगों द्वारा विभिन्न माध्यमों से शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी। इसमें दूरभाष, व्हाट्सएप, पोर्टल पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी। मुख्यमंत्री के जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों के आवेदनों निराकरण भी सीएम हेल्पलाईन से किया जा सकेगा एवं जिलों में कलेक्टर द्वारा जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों को भी सीएम हेल्पलाईन में दर्ज किया जाएगा। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहूल भगत की…
Read More
