रायपुर भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में सरगुजा जिला वुडबॉल संघ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया। संघ के प्रतिभाशाली खिलाड़ी संदीप सिन्हा एवं साक्षी कुमारी ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मिक्स डबल इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि स्ट्रोक इवेंट मिक्स डबल इवेंट में संदीप सिन्हा और साक्षी कुमारी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर सरगुजा…
Read MoreDay: February 28, 2026
मेरे साथ काम करने से कतराते हैं मेल एक्टर्स – तापसी पन्नू का बड़ा खुलासा
मुंबई तापसी पन्नू इन दिनों फिल्म अस्सी को लेकर छाई हुई हैं। तापसी ने हमेशा एक बोल्ड और सोसाइटी के महत्वपूर्ण सब्जेक्टस पर बनी फिल्मों में काम किया है। तापसी उन सेलेब में से हैं जो किसी भी मुद्दे पर बात करने से झिझकती नहीं हैं। अब तापसी ने हाल ही में कहा कि कई बार हीरो उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। हीरो काम नहीं करना चाहते साथ दरअसल, सोनल कालरा के साथ इंटरव्यू में तापसी से पूछा गया कि सब जानते हैं कि आप अपने दिमाग की…
Read Moreराजस्थान के विनोद जाखड़ बने NSUI के नए कप्तान, सचिन पायलट की मौजूदगी में थामी बड़ी ज़िम्मेदारी
नई दिल्ली/जयपुर. राजस्थान की छात्र राजनीति के चमकते सितारे विनोद जाखड़ ने आज आधिकारिक तौर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। दिल्ली स्थित NSUI राष्ट्रीय कार्यालय, 5 रायसीना रोड पर आयोजित इस भव्य समारोह में राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और युवाओं के चहेते सचिन पायलट ने शिरकत की। जाखड़ को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठाकर दफ्तर तक पहुँचाया, जो उनकी ज़मीनी लोकप्रियता का प्रमाण था। सचिन पायलट का हुंकार: "पद नहीं, ज़िम्मेदारी मिली है" AICC महासचिव सचिन पायलट ने समारोह में…
Read Moreशर्टलेस फैन ने मचाई अफरा-तफरी, पिच पर गिर पड़े लियोनेल मेसी
बायामोन इंटर मियामी और इंडिपेंडिएंट डेल वैले के बीच हुए दोस्ताना मैच के दौरान स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी पिच पर गिर गए. एक अति उत्साही फैन की वजह से ऐसा हुआ, जो मेसी से मिलने के लिए उनके करीब आ गया. वो शर्टलेस फैन सुरक्षा को तोड़कर सीधे मेसी की ओर दौड़ा और उन्हें गले लगाने की कोशिश की. सुरक्षा गार्ड ने फैन को रोकते समय गलती से मेसी को भी गिरा दिया. हालांकि, मेसी तुरंत उठकर सामान्य स्थिति में लौट आए और कोई चोट नहीं आई. प्यूर्टो रिको के…
Read Moreट्रेन बनी ‘किचन’, लोअर बर्थ पर चाय बनाने लगी महिला, वीडियो ने शुरू की बहस
नई दिल्ली सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ट्रेन के कोच में इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल करती दिखाई दे रही है. वीडियो एक सह-यात्री ने रिकॉर्ड किया और इसमें महिला को लोअर बर्थ पर बैठकर केतली को कोच के सॉकेट में लगाकर चाय बनाते हुए दिखाया गया है. जैसे ही यह क्लिप सामने आई, सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई. वीडियो में साफ दिखता है कि महिला आराम से केतली चला रही है और उसके आसपास मौजूद यात्री भी बिना…
Read Moreमिशन चीता की नई सफलता, बोत्सवाना से 9 और चीते कूनो पहुंचे, भारत में संख्या हुई 48
श्योपुर श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में शनिवार एक और ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। बोत्सवाना से अफ्रीकी महाद्वीप के 9 नए चीते विशेष विमान से भारत पहुंचे हैं। यह चीतों का तीसरा बड़ा जत्था है, जो 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत भारत लाया गया है। भारतीय वायुसेना के विमान से रात में ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के बाद सुबह भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से इन्हें कूनो नेशनल पार्क पहुंचाया गया। केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इन चीतों को क्वारंटाइन बाड़ों में रिलीज किया।…
Read Moreपाकिस्तान और अफगानिस्तान में फिर छिड़ी जंग, डूरंड लाइन पर गोलीबारी, तालिबान की एयर स्ट्राइक
काबुल/इस्लामाबाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 3 बजे पक्तिका प्रांत के तेरवा जिले में दुरंड रेखा के पास दोनों देशों की सेनाओं के बीच फिर से झड़प शुरू हो गई. अभी तक इस ताजा लड़ाई में किसी के हताहत होने या नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. टोलो न्यूज की रिपोर्ट्स में बताया गया कि अफगानिस्तान की इस्लामिक अमीरात की सेनाओं ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में मीरानशाह और स्पिनवाम…
Read Moreमहिला दिवस से पहले 42 जनपदों के सरकारी विद्यालयों में शौचालय होंगे पूरी तरह क्रियाशील
महिला दिवस से पहले 42 जनपदों के सरकारी विद्यालयों में शौचालय होंगे पूरी तरह क्रियाशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आठ मार्च की समय-सीमा तय बालिकाओं की गरिमा और सुरक्षा पर योगी सरकार का विशेष जोर ‘प्रेरणा पोर्टल’ पर फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्य लखनऊ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) से ठीक पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने बालिकाओं की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अयोध्या, रामपुर समेत प्रदेश के 42…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रहंगी किसान सम्मेलन में 263.17 करोड़ के 89 कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रहंगी किसान सम्मेलन में 263.17 करोड़ के 89 कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास बिलासपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के विकास को नई गति देते हुए बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में 263.17 करोड़ रुपये की लागत से 89 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 7 कार्यों का लोकार्पण तथा 82 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 15.99 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 7 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्रवासियों को तत्काल…
Read Moreयोगी सरकार प्रदेश के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में देगी आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा
योगी सरकार प्रदेश के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में देगी आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा – वर्तमान में प्रयागराज के कैंटोनमेंट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों को मिल रहा इलाज – साचीज जल्द शेष 12 कैंटोनमेंट अस्पतालों में इलाज के लिए साइन करेगी एमओयू – कैंटोनमेंट अस्पतालों में गंभीर बीमारी के रोगियों को दी जाएगी पिक एंड ड्राप की सुविधा – लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, वाराणसी, अयोध्या, शाहजहांपुर, मथुरा, आगरा, फतेहपुर, झांसी और बबीना कैंटोनमेंट अस्पताल में मिलेगी सुविधा लखनऊ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान कार्ड) के लाभार्थियों…
Read More67 साल का इंतजार खत्म: जम्मू-कश्मीर बना रणजी ट्रॉफी चैंपियन, फाइनल में कर्नाटक को हराया
नई दिल्ली रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जम्मू-कश्मीर ने जीत लिया है। जेएंडके की टीम को कर्नाटक की पहली पारी पर विशाल बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया। रणजी ट्रॉफी फाइनल के पांचवें दिन जम्मू-कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी 342/4 के स्कोर पर घोषित की, जिसमें कामरान इकबाल (160) और साहिल लोतरा (101) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने-अपने शतक पूरे किए। दोपहर लगभग 2:10 बजे कप्तान पारस डोगरा द्वारा पारी घोषित किए जाने के बाद दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाया और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। चूंकि…
Read Moreजालोर में एमडी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 किलो ड्रग्स बनाने लायक 400 लीटर केमिकल बरामद
जालोर/जोधपुर. राजस्थान में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत (एनटीएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आईजी विकास कुमार ने बताया कि जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र के गावड़ी गांव में 'ऑपरेशन विष सर्जना' के तहत एमडी ड्रग (मेफेड्रोन) बनाने की एक संगठित और अत्याधुनिक फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 400 लीटर विभिन्न केमिकल बरामद किए गए, जिनसे लगभग 50 किलोग्राम एमडी तैयार की जा सकती थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए आंकी…
Read Moreराष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत, पहले चरण में 8 लाख बेटियों को मिलेगा टीका
भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया, उन्होंने कहा ये अभियान देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है। ये अभियान महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए शुरू किया गया है, मध्य प्रदेश में भी आज इसकी शुरुआत की गई। राजधानी भोपाल के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रादेशिक स्तर पर इसकी शुरुआत की गई, उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला कार्यक्रम में शामिल हुए, वहीं मुख्यमंत्री…
Read Moreसीएम भजनलाल की होली से पहले बड़ी घोषणा, खुशी से झूमे धनिया किसान-व्यापारी
जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली के अवसर पर हाड़ौती के किसानों और व्यापारियों को बड़ी सौगात दी है। शुक्रवार को विधानसभा में उन्होंने मार्केटिंग कॉस्ट को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में धनिये के व्यापार को प्रोत्साहन और मार्केट लिंकेज बढ़ाने के उद्देश्य से मंडी शुल्क 1.60 प्रतिशत से घटाकर 0.50 प्रतिशत तथा आढ़त की दर 2.25 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत करने की घोषणा की। सीएम भजनलाल के इस निर्णय से हाड़ौती क्षेत्र में धनिये का रकबा और कारोबार बढ़ने की संभावना है। साथ ही, धनिया प्रोसेसिंग की…
Read Moreमिसिंग लिंक सड़कों को मिले अतिरिक्त 500 करोड़, 900 करोड़ से जिलों में बनेंगी नई सड़कें
जयपुर/अजमेर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर बोलते हुए सड़कों को लेकर कई घोषणाएं की। सीएम भजनलाल ने मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 500 करोड़ रुपए के अतिरिक्त प्रावधान की घोषणा की। साथ ही कहा कि 900 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्य कराए जाएंगे। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने बजट में मिसिंग लिंक के लिए 600 करोड़ रुपए और नॉन पेचेबल सड़कों के लिए एक हजार 400 करोड़ रुपए की घोषणा की थी।…
Read More
