उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन की बेटी प्रियांशी प्रजापत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित सीनियर वर्ल्ड रैंकिंग रेसलिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया। प्रियांशी की इस उपलब्धि से देश के साथ उज्जैन भी गौरवान्वित हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रियांशी को 26 तारीख को यह पदक मिला था। खिलाड़ियों की भारत वापसी 1 तारीख को तय थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के कारण फ्लाइट रद्द हो गई, जिससे…
Read MoreDay: March 5, 2026
आईटीएफ डब्ल्यू35 कलबुर्गी: अंकिता रैना और जील देसाई ने दूसरे राउंड में बनाई जगह
कलबुर्गी भारतीय स्टार अंकिता रैना और जील देसाई बुधवार को आईटीएफ डब्ल्यू 35 कलबुर्गी में अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। आज यहां चंद्रशेखर पाटिल स्टेडियम में आठवीं सीड अंकिता रैना ने शांत प्रदर्शन करते हुए साथी भारतीय सोनल पाटिल को 6-1, 6-3 से हराया। पाटिल ने शुरुआती गेम में सर्व बनाए रखते हुए शुरुआत की, लेकिन रैना ने जल्द ही कंट्रोल बना लिया और अगले छह गेम जीतकर पहला सेट अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट की शुरुआत भी…
Read Moreप्री-वेडिंग शूट के बाद अब ‘जूता चोरी’ पर रोक, सेन समाज ने शादी की रस्मों पर लगाई पाबंदी; सगाई के बाद फोन कॉल भी बंद
बालोद/रायपुर छत्तीसगढ़ में सामाजिक संस्थाएं अब शादियों में बढ़ते खर्च और पारिवारिक विवादों को रोकने के लिए 'रेगुलेटर' की भूमिका में आ गई हैं. साहू समाज द्वारा प्री-वेडिंग शूट पर प्रतिबंध लगाने के बाद, अब राज्य के सेन समुदाय ने बालोद में कई सख्त नियमों का ऐलान किया है। सेन समुदाय ने शादियों में पारंपरिक 'जूता चुराई' रस्म पर रोक और सगाई के बाद दूल्हा-दुल्हन के बीच निजी बातचीत पर प्रतिबंध शामिल है. ये फैसले बालोद जिले में सेन समुदाय की जिला स्तरीय बैठक में लिए गए, जहां नेताओं ने…
Read Moreमैहर में मां शारदा मंदिर का रोपवे 10 दिन बंद, श्रद्धालुओं के लिए जारी की नई दर्शन व्यवस्था
मैहर मध्य प्रदेश के मैहर जिले में त्रिकुट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दरबार में हाजिरी लगाने की योजना बना रहे भक्तों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण जानकारी है। आगामी चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने बड़ा निर्णय लेते हुए रोपवे सेवा को 10 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। आज 5 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक रोपवे का संचालन जरूरी मेंटेनेंस कार्य के चलते पूर्णतः स्थगित रहेगा। प्री-नवरात्रि मेंटेनेंस किया जा रहा दरअसल, इस साल चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19…
Read Moreएफआईएच विश्व कप 2026 क्वालिफायर: इटली की महिला हॉकी टीम हैदराबाद पहुंची, तैयारियों का आगाज
हैदराबाद इटली की राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम आगामी एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालिफायर के लिए हैदराबाद, तेलंगाना पहुंच गयी है। आठ से 14 मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट में आठ देश मुकाबला करेंगे। इटली को पूल ए में रखा गया है। जहां उनका सामना इंग्लैंड, कोरिया और ऑस्ट्रिया से होगा। यूरोपियन टीम पहले दो बार एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, पहली बार 1976 में और हाल ही में 2018 में, जहाँ उन्होंने नौवें स्थान पर रहकर अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन…
Read More14 या 15 मार्च से शुरू होगा खरमास! शादियों समेत सभी मांगलिक कार्यों पर लगेगी रोक
सनातन धर्म में खरमास का बहुत महत्व माना जाता है. खरमास एक माह की अशुभ अवधि मानी जाती है, इसलिए इस दौरान शादी-विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नामकरण और मुंडन संस्कार जैसे शुभ और मांगलिक काम करने की मनाही होती है. खरमास साल में दो बार तब लगता है, जब ग्रहों के राजा भगवान सूर्य धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं. मार्च के इस माह में खरमास लगने वाला है, लेकिन लोगों के मन में संशय है कि 14 या 15 मार्च आखिर खरमास कब से लग रहा है?…
Read Moreअमेरिका-ईरान जंग का क्रिकेट पर असर, वर्ल्ड कप के 6 मुकाबले स्थगित
कीर्तिपुर मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब क्रिकेट पर भी दिखाई देने लगा है. सुरक्षा हालात को देखते हुए ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 (icc men's cricket world cup league-2) के छह मुकाबलों को फिलहाल टाल दिया गया है. ये मैच नेपाल की राजधानी काठमांडू के कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने थे. यहां नेपाल, ओमान और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के बीच ट्राई-सीरीज 10 से 20 मार्च के बीच आयोजित होनी थी. हालांकि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात…
Read MoreArjun Tendulkar की शादी में सजा सितारों का मेला, MS Dhoni-Gautam Gambhir समेत कई दिग्गज पहुंचे
नई दिल्ली महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर गुरुवार (5 मार्च 2026) को मुंबई में सानिया चंडोक के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी समारोह में खेल, राजनीति और बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। पिछले साल अर्जुन तेंदुलकर की अगस्त 2025 में सानिया के साथ निजी समारोह में सगाई की थी। शादी की तैयारियां पिछले कुछ दिनों से जोर-शोर से चल रही थीं। 3 मार्च को मुंबई में मेहंदी और संगीत समारोह आयोजित किया गया, जहां पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी पत्नी…
Read More39 साल बाद मुंबई में भारत-इंग्लैंड वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, पिछली बार टीम इंडिया ने किसके नेतृत्व में जीता था?
मुंबई मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम भारतीय क्रिकेट के लिए सिर्फ एक मैदान नहीं, बल्कि यादों और जज्बातों का सबसे बड़ा रंगमंच है. यही वह जगह है जहां कभी विश्व कप की सबसे बड़ी खुशी मिली, तो कभी दिल तोड़ देने वाली हार भी. अब एक बार फिर वही स्टेडियम इतिहास के नए मोड़ का गवाह बनने जा रहा है. टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे. मुकाबला सिर्फ फाइनल की टिकट का नहीं है, बल्कि इतिहास के अधूरे हिसाब को बराबर करने का भी है।…
Read Moreकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 66वें जन्मदिन पर बड़े संकल्प, परिवार संग पौधे रोपे, विदिशा में शुरू की फ्री मामा कोचिंग
विदिशा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गुरुवार 5 मार्च को 66 साल के हो गए हैं। उनके समर्थक शिवराज के जन्मदिन को प्रेम सेवा संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं।शिवराज ने अपने 66वें जन्मदिन पर भोपाल के स्मार्ट पार्क में परिवार के साथ पौधारोपण किया। यहां मीडिया से कहा कि वे आज 5 संकल्प ले रहे हैं। ये पर्यावरण, सेवा, सहायता, शिक्षा और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज को बधाई देते हुए X पर लिखा- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी…
Read MoreMohammad Amir की भविष्यवाणी: सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार सकता है भारत
नई दिल्ली 2026 टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड द्वारा दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाने के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल पर टिकी हैं। इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक टीवी शो 'हारना मना है' में बड़ी भविष्यवाणी की है। आमिर का मानना है कि इस मैच में भारतीय टीम के बजाय इंग्लैंड की टीम जीत की अधिक प्रबल दावेदार है। आमिर ने इंग्लैंड…
Read Moreआत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं’—भूमि पेडनेकर ने अपने करियर को लेकर दी स्पष्ट राय
मुंबई फिल्मी दुनिया में कलाकारों की चमक-दमक अक्सर लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन इस चमक के पीछे कड़ा संघर्ष छिपा होता है। इस कड़ी में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने करियर, बचपन और निजी अनुभवों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अभिनय उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। कुछ बातें ऐसी हैं जिन पर वे कभी समझौता नहीं कर सकतीं। भूमि पेडनेकर हाल ही में वेब सीरीज 'दलदल' में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने 'वुमन ऑफ इम्पैक्ट' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने…
Read Moreमुंबई प्राधिकरण ने सौरभ शर्मा के 100 करोड़ के गोल्ड-कैश को बेनामी लेनदेन माना, चेतन गौर को बेनामीदार बताया
भोपाल आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़े करीब 100 करोड़ रुपए के सोना और नकदी को अब जब्त किया जाएगा।आयकर विभाग की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने भोपाल स्थित बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) की कार्रवाई को सही ठहराया है। वहीं, सौरभ शर्मा को सोने का वास्तविक मालिक बताया गया है। भोपाल के मेंडोरी में 18 और 19 दिसंबर की दरम्यानी रात एक इनोवा कार से 51.8 किलोग्राम सोना और 11.6 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए थे। इस मामले में आयकर विभाग ने जांच के…
Read MoreMP में गिद्धों की संख्या 14 हजार पार, पन्ना में लाल सिर वाले और वन विहार में सफेद पीठ वाले गिद्ध; 10 साल में दोगुने
भोपाल मध्य प्रदेश में इस बार गिद्धों की संख्या 14 हजार के पार पहुंच गई है। वन विभाग द्वारा तीन दिन तक किए गए सर्वे में यह आंकड़े सामने आए हैं। अंतिम रिपोर्ट जारी होने के बाद संख्या में और बढ़ोतरी संभव है। पिछली गणना में प्रदेश में 12,981 गिद्ध दर्ज किए गए थे। पन्ना क्षेत्र में लाल सिर वाले गिद्ध और भोपाल स्थित वन विहार नेशनल पार्क में सफेद पीठ वाले गिद्ध पाए गए हैं। पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में गिद्धों की संख्या लगभग दोगुनी हो चुकी है।…
Read Moreईरान तनाव के बीच US ने किया ‘डूम्सडे’ मिसाइल टेस्ट, हिरोशिमा से ज्यादा तबाही की चेतावनी; स्पेन भी नरम पड़ा
न्यूयॉर्क/ तेहरान मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच मंगलवार रात अमेरिका ने कैलिफोर्निया तट पर एक डूम्सडे बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सांता बारबरा के पास वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से रात 11 बजे 'मिनटमैन III बैलिस्टिक मिसाइल' लॉन्च की गई, जो हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा ताकतवर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। यूएस स्पेस फोर्स के मुताबिक, जीटी 254 के रूप में जाना जाने वाला निहत्था रॉकेट, पश्चिम-मध्य प्रशांत महासागर में मार्शल द्वीप के पास…
Read More
