नई दिल्ली भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और डॉलर की बढ़ती मांग के कारण रुपये पर दबाव बढ़ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया 92.20 प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन जल्दी ही गिरकर 92.528 तक पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 25% से ज्यादा उछलकर 118 डॉलर प्रति बैरल के करीब…
Read MoreDay: March 9, 2026
चैत्र नवरात्रि मेले में पहली बार निजी अस्पताल का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, श्रद्धालुओं को मिलेगा त्वरित उपचार
डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विशेष पहल की है। पहली बार मेले में निजी चिकित्सालयों की सहभागिता से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं और पदयात्रियों को तत्काल प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल सकेगी। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निजी अस्पतालों के संचालकों और प्रतिनिधियों के साथ मेला अवधि के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर…
Read Moreअमिताभ बच्चन ने क्यों नहीं देखा फाइनल? शाहरुख, रश्मिका समेत सेलेब्स ने ऐसे मनाई जीत
मुंबई भारत ने टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। पूरा देश जीत की खुशी मना रहा है। ऐसे में सिनेमा जगत की हस्तियां खुश हैं। कई सेलेब्स ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। आइए जानते हैं सेलेब्स किस तरह भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं? अमिताभ बच्चन टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर भारतीय टीम की तस्वीरें शेयर करते…
Read Moreकर्नाटक में CM पद की बढ़ी अटकलें, मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दिल्ली निकले शिवकुमार
नई दिल्ली. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के नई दिल्ली दौरे ने विधानसभा के बजट सत्र के बाद राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को फिर से हवा दे दी है। सरकारी और पार्टी सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार रविवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कलबुर्गी से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए। इससे पहले दिन में, दोनों नेताओं ने जिले के चित्तपुर में 1,069 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की थी। मीडिया के साथ साझा किए गए शिवकुमार के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार,…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा में लखमा ने किया सवाल, ‘जिन किसानों का धान नहीं खरीदा, कौन पटाएगा उनका कर्ज?’
रायपुर. धान खरीदी के विषय पर कांग्रेस विधायकों ने मंत्री दयालदास बघेल को घेरा. विपक्ष ने कहा कि सरकार धान खरीदी के लिए सिर्फ दिखावा करती है. इसके साथ ही विपक्ष ने मंत्री से स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट किया. विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान विधायक लखेश्वर बघेल ने वर्ष 2025-26 में हुई धान खरीदी और उसके उठाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि धान खरीदी के संबंध में जो जानकारी दी है, उसमें धान खरीदी कब शुरू हुई और किस्त का भी…
Read Moreजनता दर्शन में सीएम की सीख: बच्चे से पूछा पढ़ाई का हाल, बोले- किताबों से दोस्ती करो, सोशल मीडिया कम चलाओ
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे को चॉकलेट दी और उसकी पढ़ाई के बारे में पूछताछ की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए पीड़ितों मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनका प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि सरकार सभी की उचित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चिंत होकर घर जाइए, आपकी समस्याओं का निस्तारण होगा। मुख्यमंत्री ने जनपदों के…
Read MoreMP के मेडिकल कॉलेजों में 8 हजार डॉक्टर्स हड़ताल पर, स्टापेंड संशोधन लागू न होने पर प्रदर्शन से इलाज ठप
भोपाल. मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों ने लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर सोमवार सुबह 9 बजे से हड़ताल शुरू कर दी है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) के नेतृत्व में रेजिडेंट डॉक्टर, सीनियर रेजिडेंट और इंटर्न ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे ओपीडी में सेवाएं नहीं देंगे। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी और ऑपरेशन थिएटर में केवल गंभीर मरीजों का ही इलाज किया जाएगा। हड़ताल का असर प्रदेशभर के मेडिकल…
Read Moreसमय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण करे प्रशासनः सीएम योगी आदित्यनाथ
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए पीड़ितों के पास मुख्यमंत्री स्वयं चलकर पहुंचे। उनका प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि सरकार सभी की उचित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चिंत होकर घर जाइए, आपकी समस्याओं का निस्तारण होगा। मुख्यमंत्री ने जनपदों के प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए। निवेश और उद्योग विकास में देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री से मुलाकात…
Read Moreअब किम जोंग से पंगा ले रहे डोनाल्ड ट्रंप, हजारों सैनिकों की शुरू कर दी मिलिट्री ड्रिल
वासिंगटन. ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बीते 10 दिनों से जारी भीषण युद्ध का कोई अंत फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और जंग का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अब अमेरिका ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे उत्तर कोरिया का भड़कना तय है। दरअसल अमेरिका ने सोमवार को दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अभ्यास में हजारों सैनिक हिस्सा ले…
Read Moreहोली अवकाश के बाद फिर गूंजेगी विधानसभा, अफीम की खेती पर गरमाएगा सदन
रायपुर होली के अवकाश के बाद आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई एक बार फिर शुरू होगी. दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती पर आज सदन गरमाएगा. विपक्ष मुद्दे पर चर्चा के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी ला सकता है. तय कार्यक्रम के अनुसार, आज सदन में मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों को लेकर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम सदन के पटल पर विभिन्न पत्र रखेंगे. सदन में आज दो ध्यानाकर्षण भी लगाए…
Read Moreहत्या के प्रकरण का उमरिया पुलिस ने किया खुलासा, 05 मार्च को ग्राम अखड़ार के तालाब में मिला था युवक का शव
आरोपियों द्वारा युवक के साथ मारपीट कर तालाब के पानी में डुबाकर कर दी थी हत्या विधि विरुद्ध बालक सहित कुल 09 आरोपियों के विरूद्ध थाना चंदिया में हुआ प्रकरण दर्ज प्रकरण में मुख्य आरोपी पंकज कोल गिरफ्तार एवं विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया उमरिया पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी व अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया सीताराम के निर्देशन / मार्गदर्शन एवं अनु. अधि. पुलिस उमरिया पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में थाना चंदिया व कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.03.2026 को ग्राम झापी चौकी बिलासपुर निवासी घर…
Read Moreकांग्रेस ने याद दिलाया इराक हमले का वाकया, भारत ने की थी 100 करोड़ की मदद
नई दिल्ली. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों की ओर से मांग की जा रही है कि सरकार को ईरान के पक्ष में खड़ा होना चाहिए। इन दलों का कहना है कि ईरान पर हमला और अयातुल्लाह खामेनेई के कत्ल पर भारत सरकार को सख्त रुख दिखाना चाहिए। ईरान के प्रति संवेदना व्यक्त करनी चाहिए। इसी को लेकर चर्चा की मांग भी विपक्ष कर रहा है। इस बीच कांग्रेस ने 2003 में संसद में लाए गए प्रस्ताव की याद दिलाई है, जब अमेरिका ने ही इराक पर हमला किया था। तब…
Read Moreराज्यसभा चुनाव: भाजपा ने नियुक्त किए केंद्रीय पर्यवेक्षक, डिप्टी सीएम विजय शर्मा को मिली बिहार की जिम्मेदारी
रायपुर राज्यसभा की रिक्त हो रही 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा. भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. इस कड़ी में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. भाजपा ने बिहार सहित हरियाणा और ओडिशा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए मैदान में छह उम्मीदवार हैं. इनमें एनडीए के प्रत्याशी बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता…
Read Moreदुर्ग में ट्रैफिक जाम रोकने बनेंगे ग्रेड सेपरेटर, सूर्या मॉल और नेहरू नगर चौक बनेगा लेफ्ट फ्री
भिलाई नगर. भिलाई में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने और सुरक्षित यातायात के लिए लेफ्ट टर्न फ्री प्रणाली और ग्रेड सेपरेटर बनाने की दिशा में काम चल रहा है. भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सूर्या मॉल चौक नेहरू नगर, सुपेला चौक एवं नेहरू नगर चौक को लेफ्ट फ्री चौक बनाने की तैयारी की जा रही है. ट्रैफिक के भारी दबाव को कम करने के लिए लेफ्ट टर्न फ्री प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है. सर्वाधिक व्यस्ततम सड़क पर लेफ्ट टर्न फ्री का उपयोग…
Read Moreसेंसेक्स 2400 और निफ्टी 700 अंक लुढ़का, युद्ध की आग में निवेशकों के 15 लाख करोड़ स्वाहा
नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान युद्ध ने भारतीय शेयर बाजार को गहरी चोट दी है. पिछले छह सत्रों में से पांच में बाजार में गिरावट देखने को मिली है. खास बात यह है कि पिछले चार दिनों में ही निवेशकों को 13.46 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल ने दलाल स्ट्रीट का मूड बुरी तरह बिगाड़ दिया और निवेशकों ने ताबड़तोड़ बिकवाली की. आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को भारतीय बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 ताश के पत्तों की तरह ढह गए. कारोबार…
Read More
