जबलपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा व न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ के समक्ष मंगलवार को बीना विधायक निर्मला सप्रे के विरुद्ध नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में उस समय नया मोड़ आया जब हाई कोर्ट के पूछने पर निर्मला सप्रे की ओर से दावा किया गया कि वे अभी भी कांग्रेस पार्टी में हैं। अब इस मामले में याचिकाकर्ता उमंग सिंघार को विधानसभा स्पीकर के सामने नौ अप्रैल को अपना पक्ष रखना है। सिंघार की याचिका पर विस अध्यक्ष ने निर्णय क्यों…
Read MoreDay: April 1, 2026
राजस्थान सीएमओ में रिकॉर्ड तोड़ तैनातियां, पहली बार 11 आईएएस संभालेंगे मोर्चा, आरएएस अधिकारियों की होगी छुट्टी
जयपुर राजस्थान में आईएएस तबादला सूची में सीएमओ में 7 नए आईएएस को एंट्री मिली है। इसके साथ ही सीएमओ में अब आईएएस की संख्या बढ़कर 11 हो चुकी है। सीएमओ में इतनी बड़ी संख्या में आईएएस की तैनाती राजस्थान में पहली बार देखने को मिली है। इसमें जूनियर अफसरों में रजत यादव, अक्षत कुमार सिंह, गरीमा नरूला, रीया डाबी, अमीता शर्मा शामिल है। इनके अलावा जितेंद्र कुमार सोनी, उत्सव कौशल और मुकुल शर्मा को भी सीएमओ में लगाया है। इस लिस्ट के साथ अब यह भी लगभग तय हो…
Read MoreIPL के मैदान पर ऋषभ पंत बने ‘शांतिदूत’, नीतीश राणा और दिग्वेश राठी की पुरानी दुश्मनी खत्म, वीडियो वायरल
दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में कुछ मौके ऐसे आए, जब मैदान पर तीखी नोक-झोंक और विवाद देखने को मिले. कीरोन पोलार्ड vs मिचेल स्टार्क का विवाद हो या महेंद्र सिंह धोनी का मैदान पर अंपायर से भिड़ना या फिर गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच टकराव- ये सभी पल आज भी फैन्स को याद हैं. हालांकि अब आईपीएल का माहौल पहले से ज्यादा शांत और प्रोफेशनल नजर आता है. पिछले साल अगस्त में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में दिग्वेश राठी और नीतीश राणा के बीच हुए…
Read Moreहर नागरिक तक तेज़ स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना प्राथमिकता: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर 9 नवीन ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर ज़िले में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 9 अत्याधुनिक ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला चिकित्सालय सूरजपुर से शुरू की गई यह सेवा अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक त्वरित आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार…
Read Moreसीएम योगी बुधवार को करेंगे 250 इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों का फ्लैग ऑफ, लखनऊ में कूड़ा प्रबंधन को मिलेगी नई रफ्तार
लखनऊ राजधानी लखनऊ में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बुधवार 1 अप्रैल को अहम पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रातः 11 बजे अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से 250 इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों का लोकार्पण (फ्लैग ऑफ) करेंगे। यह पहल हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 110 वार्डों में शत-प्रतिशत कूड़ा प्रबंधन का लक्ष्य नगर निगम लखनऊ द्वारा…
Read Moreहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दूसरे राज्य के सर्टिफिकेट पर आरक्षण नहीं, जाति जन्म से तय होती है
ग्वालियर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने आरक्षण पर एक अहम फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी अन्य राज्य से जारी ओबीसी OBC जाति प्रमाणपत्र के आधार पर मध्यप्रदेश में आरक्षण का लाभ नहीं लिया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि जाति का निर्धारण जन्म के आधार पर होगा , विवाह या निवास परिवर्तन से नहीं। इसी के साथ हाईकोर्ट ने दूसरे राज्य का ओबीसी प्रमाणपत्र अमान्य करते हुए याचिका भी खारिज कर दी। कोर्ट ने यह भी कहा कि विवाह के आधार पर…
Read Moreविकसित उत्तर प्रदेश @2047: मुख्यमंत्री ने कहा, कार्ययोजना को ठोस फ्रेमवर्क के साथ जमीन पर उतारें
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ की कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह दस्तावेज केवल एक विजन नहीं, बल्कि प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और संरचनात्मक रूपांतरण का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने निर्देश दिए कि इसे व्यापक और सहभागी बनाते हुए प्रदेशभर से प्राप्त 98 लाख से अधिक जन-सुझावों, विशेषज्ञों, उद्योग संगठनों तथा अन्य हितधारकों के विचारों का विश्लेषण करते हुए समाहित किया जाए और उसी आधार पर सेक्टरवार अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक कार्ययोजना शीघ्र जारी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Read Moreमहाकाल के दरबार में अक्षय और टाइगर: नंदी के कान में कही मनोकामना, देश की तरक्की की कामना की, डिंपल कपाड़िया भी साथ
उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मैं लगातार बॉलीवुड हस्तियां पहुंच रही है. इसी कड़ी में बुधवार को फिल्म स्टार अक्षय कुमार अपनी सास डिंपल कपाड़िया ओर एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ बाबा का आशीर्वाद के दरबार में पहुंचे. तीनों ने बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंध समिति ने बताया कि बॉलीवुड स्टार अक्षय, सास डिंपल ऐर टाइगर के साथ भस्म आरती के बाद सुबह करीब छह बजे महाकाल मंदिर पहुंचे. यहां तीनों ने बाबा के दर्शन किए. इस दौरान मान्यतानुसार तीनों ने नंदी जी…
Read Moreभोजशाला विवाद में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका, एएसआई सर्वे पर दखल से इनकार, अब हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
इंदौर /नई दिल्ली मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. शीर्ष अदालत ने मुस्लिम याचिकाकर्ताओं को फिलहाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट वापस भेज दिया और अदालत ने एएसआई (ASI) सर्वे की रिपोर्ट और वीडियोग्राफी पर आपत्तियों को लेकर दायर याचिका पर दखल देने से इनकार करते हुए कहा कि हाईकोर्ट इन सभी पहलुओं पर विचार करेगा. मुस्लिम पक्षकारों की याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने मध्य…
Read Moreदूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी
रायपुर जब जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन कुश्ती का अभ्यास नहीं कर रहे होते, तो वे अपने बड़े भाई के साथ घर-घर जाकर दूध पहुंचाने का काम करते हैं। जम्मू के जोरावर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय हमाम के लिए जिंदगी और खेल हमेशा साथ-साथ चले हैं। पांच साल पहले पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके और उनके बड़े भाई के कंधों पर आ गई। दोनों ने मिलकर दूध बेचकर घर चलाया और इसी के साथ हमाम ने अपने कुश्ती के सपने को जिंदा रखा।…
Read Moreवन ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य के लिए हर जनपद में होगी ‘मुख्यमंत्री फेलो’ की तैनाती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था’ के लक्ष्य को गति देने के लिए प्रत्येक जनपद में ‘मुख्यमंत्री फेलो’ की तैनाती के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आकांक्षात्मक विकास खंडों और आकांक्षी नगर निकाय कार्यक्रम की तर्ज पर जिला स्तर पर आर्थिक विकास को साक्ष्य-आधारित एवं परिणामोन्मुख बनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिला ओटीडी (वन ट्रिलियन डॉलर) सेल की आर्थिक एवं डेटा विश्लेषण क्षमता को सुदृढ़ किया जाए। इसके लिए प्रत्येक जनपद में दो विशेषज्ञ;…
Read More53वां धुरंधर टेपा सम्मेलन कल रात 8 बजे, हास्य अभिनेता राकेश बेदी और कवि मचायेंगे धूम
उज्जैन अन्तरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर 1 अप्रेल को कालिदास अकादमी में 53 वे अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें फिल्म धुरंधर – 2 फेम, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राकेश बेदी (मुंबई) आकर्षण का केन्द्र होंगे एवं देश के प्रसिद्ध हास्य व्यंग्य कवि काँव कॉव सम्मेलन में अपनी रचनाओं से धूम मचायेंगे। अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस के अवसर पर 1 अप्रैल (बुधवार) को कालिदास अकादमी में 53वें अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन ‘धुरंधर टेपा सम्मेलन’ के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में फिल्म ‘धुरंधर-2’…
Read Moreसामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल
रायपुर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज कोरबा जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान वे कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से भेंट की और उनके सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सम्मान स्वरूप पाँच हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। कोरबा प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री डेका से कथावाचक श्री धीरेंद्र…
Read Moreकुशीनगर से विश्व शांति का संदेश, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ/कुशीनगर, कुशीनगर के महापरिनिर्वाण स्थल से विश्व शांति का संदेश देने वाला 'अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026' मंगलवार से शुरू हो गया। 31 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षु, संत, विद्वान, नीति-निर्माता और युवा एक मंच पर जुटे हैं। सम्मेलन में भगवान बुद्ध की करुणा, शांति और शिक्षाप्रद संदेशों की वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में प्रासंगिकता पर गहन मंथन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'वर्तमान समय में जब दुनिया के…
Read MoreGST से भरा सरकारी खजाना, मार्च में 8.8% उछला, ₹2 लाख करोड़ के पार कलेक्शन
नई दिल्ली जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर अच्छी खबर है। मार्च 2026 में देश की GST कलेक्शन को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, नेट GST कलेक्शन बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो पिछले महीने के मुकाबले 8.2% ज्यादा है। इससे साफ है कि देश में कारोबार और खपत दोनों में मजबूती बनी हुई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि टैक्स कलेक्शन में यह बढ़ोतरी आर्थिक गतिविधियों के लगातार सुधरने का संकेत देती है। वहीं, अगर ग्रॉस GST कलेक्शन की बात करें तो…
Read More
