अनूपगंज रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, 41 करोड़ की पहली किस्त जारी

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुल्तानपुर-उरेठिया रेल खंड पर अनूपगंज के पास रेलवे क्रासिंग नंबर 193 पर ओवरब्रिज का निर्माण अगले महीने से शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य के लिए शासन ने पहली किश्त के तौर पर 41.03 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह ब्रिज दो लेन का और 998.40 मीटर लंबा होगा। इसमें निर्माण से तीन लाख से अधिक की आबादी को क्रासिंग बंद रहने से लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। रेलवे क्रासिंग नंबर 193 जलसा रिसार्ट-पहाड़पुर मार्ग पर स्थित है, जो कि अति व्यस्त…

Read More

डीजल पर बड़ा झटका: सरकार ने बढ़ाए चार्ज, ₹36 तक का इजाफा

नई दिल्ली. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग की वजह से भारत समेत दुनियाभर में फ्यूल संकट है। इस माहौल से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने हाई-स्पीड डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ₹24 प्रति लीटर और इंफ्रा सेस ₹36 प्रति लीटर बढ़ाए हैं। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि शुल्क में यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बता दें कि इससे पहले 26 मार्च को सरकार ने डीजल पर 21.50 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 29.5 रुपये प्रति लीटर…

Read More

अपहृत बेटे की सकुशल बरामदगी पर पिता ने सीएम योगी का जताया आभार

बस्ती में अपहरण के कुछ ही घंटों में कार्रवाई कर पुलिस ने दोनों युवकों को सुरक्षित बरामद किया, तीन आरोपी गिरफ्तार पिता बोले- पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर बेटे की जान बचाई बस्ती जनपद बस्ती में अपहृत युवक की सकुशल बरामदगी के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस महानिदेशक और बस्ती पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है। पीड़ित अनय उपाध्याय के पिता मनोज कुमार उपाध्याय ने कहा कि उनके बेटे का कुछ अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने थाना…

Read More

CSK vs DC: संजू ने 5 साल बाद IPL में जड़ा शतक; चेन्नई ने दिया 213 रनों का लक्ष्य

चेन्‍नई. चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन के शतक की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए हैं। संजू ने चेन्नई के लिए सर्वाधिक 113 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 18 गेंद में 15 रन बनाए। आयुष म्हात्रे 36 गेंद में 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। संजू…

Read More

यूपी बनेगा देश का Deep Tech हब: Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान, IIT Kanpur संग साझेदारी से बढ़ेगा इनोवेशन

ड्रोन, क्वांटम, ग्रीन हाइड्रोजन व मेड-टेक में तेज़ी से आगे बढ़ेगा उत्तर प्रदेश आयुर्वेद के क्षेत्र में क्लिनिकल वैलिडेशन हेतु देश के पहले संस्थागत केंद्र स्थापित करने पर विचार नोएडा में ‘यूपी डीप-टेक हब’ बनेगा नवाचार और उद्योग का केंद्र उत्तर प्रदेश को स्वदेशी ड्रोन निर्माण एवं अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनाने के हों प्रयास: मुख्यमंत्री आयुर्वेद से लेकर साइबर सिक्योरिटी तक, अत्याधुनिक तकनीकों में यूपी की बड़ी पहल लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में कहा, 'इनोवेट इन यूपी, स्केल फॉर द वर्ल्ड' के विजन…

Read More

क्या ईरान को मिलेंगे 6 अरब डॉलर? विदेशी बैंकों में जब्त रकम पर US का बड़ा बयान

वाशिंगटन. व्हाइट हाउस ने शनिवार को उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिका ने विदेशी बैंकों में जमा ईरान की फ्रीज संपत्तियों को रिलीज करने पर सहमति जता दी है। वहीं, कतर के विदेश मंत्रालय की ओर से भी इस पर कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह खंडन ऐसे समय आया है जब अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सीजफायर कराने के लिए बातचीत कर रहे हैं।  रिपोर्ट में एक वरिष्ठ ईरानी सूत्र के हवाले से कहा गया था कि…

Read More

नारी सशक्तिकरण के लिये संसद की बैठक होगी ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी 16 अप्रैल को संसद में ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में महिला आरक्षण से जुड़े विषय पर विधेयक पारित करवाने के लिये विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश की जनता के समग्र कल्याण और चहुँमुखी विकास के लिये अभूतपूर्व कार्य किये गये हैं। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा देश की आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिये दृढ़संकल्पित होकर नारीशक्ति वंदन अधिनियम…

Read More

हौसलों की उड़ान: हवाई जहाज़ से उड़ान भरने वाली गांव की पहली बहू मीनाक्षी

भोपाल.  गुना जिले के बमोरी ब्लॉक की मीनाक्षी फराक्टे आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। राजमाता स्व-सहायता समूह की सदस्य और शिवाजी राज सीएलएफ से जुड़ी मीनाक्षी उन्नत आजीविका प्रोसेसिंग केंद्र की सेंटर इंचार्ज हैं। उनका यह सफर केवल एक महिला की सफलता की कहानी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, संघर्ष और संकल्प की जीवंत मिसाल है। स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें दिल्ली में आयोजित एआई समिट में शामिल होने हवाई जहाज़ में बैठने का अवसर मिला। यह अवसर प्राप्त करने वाली वह गांव की पहली बहू…

Read More

प्रकृति और विकास के बीच संतुलन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रकृति और विकास के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वन्य जीव और ग्रामीण समुदाय दोनों सुरक्षित रह सकें। पेंच टाइगर रिजर्व से विस्थापित परिवारों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए उन्हें खेती योग्य भूमि, आवास और बिजली, पानी तथा सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। पर्यावरण संरक्षण और विकास की मिसाल बना कर्माझिरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय…

Read More

वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI में हलचल, IPL चेयरमैन बोले- ‘अब तो टीम इंडिया में मौका दो’

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे वैभव सूर्यवंशी को अब टीम इंडिया में शामिल करने की मांग तेज हो गई है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने तूफानी प्रदर्शन से ना सिर्फ फैन्स बल्कि क्रिकेट एक्सपर्ट्स को भी प्रभावित किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी के बाद फैन्स पूछ रहे हैं कि वैभव को कब टीम इंडिया में मौका मिलेगा? आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का मानना है कि वैभव…

Read More

पश्चिम बंगाल के विकास का रोडमैप है भाजपा का संकल्प पत्र: उप मुख्यमंत्री साव

कांग्रेस कभी नारी शक्ति को सशक्त बनाना नहीं चाहती, इसलिए मोदी सरकार का कर रही विरोध रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र आम जनता की खुशहाली, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने इसे राज्य के समग्र विकास का स्पष्ट रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन तय है और जनता ममता बनर्जी सरकार…

Read More

होर्मुज जलडमरूमध्य में हलचल: अमेरिकी जहाज ने संभाली कमान, बारूदी सुरंगों की सफाई जारी; ईरान की कड़ी चेतावनी

वाशिंगटन. ईरान से जारी बातचीत के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य बलों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को साफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के सभी 28 माइन ड्रॉपर जहाजों को डुबो दिया गया है और वे अब समुद्र की तलहटी में पड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी बलों ने ईरान की नौसेना और वायुसेना को पूरी तरह नष्ट कर दिया है, साथ ही उसके…

Read More

उत्तर प्रदेश-डेनमार्क साझेदारी को नई रफ्तार: निवेश, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस सेक्टर पर बड़ा फोकस

लखनऊ भारत में डेनमार्क के राजदूत रासमस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों पक्षों के बीच उत्तर प्रदेश में निवेश, प्रौद्योगिकी सहयोग तथा विभिन्न क्षेत्रों में संभावित साझेदारी को लेकर व्यापक और सकारात्मक चर्चा हुई। भेंट के दौरान डेनमार्क के राजदूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए व्यापक परिवर्तन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले भारत में निवेश की चर्चाओं में उत्तर प्रदेश का उल्लेख सीमित रहता था,…

Read More

छतरपुर में क्षेत्र का पहला 200 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर हुआ ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल.  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने बुंदेलखंड क्षेत्र में बढ़ती विद्युत मांग को ध्यान में रखते हुए छतरपुर स्थित 220 केवी सबस्टेशन में 200 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया है। इस पावर ट्रांसफार्मर के संचालन में आने से न केवल छतरपुर बल्कि टीकमगढ़, निवाड़ी एवं पन्ना जिलों में भी विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे क्षेत्र के ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और भविष्य की बढ़ती मांग को पूरा करने…

Read More

जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना

रायपुर भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण“मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना  (House Listing & Housing Census) ”का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में 01 मई से 30 मई 2026 तक 30 दिनों की अवधि मे संचालित किया जाएगा। यह चरण जनगणना प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है, जिसके माध्यम से प्रत्येक आवासीय एवं गैर-आवासीय भवन, मकान की स्थिति, उपयोग एवं उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी। डिजिटल इंडिया के अंतर्गत इस बार आम जनता की सुविधा के लिएस्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध कराया…

Read More