रायपुर माय भारत छत्तीसगढ़,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा बजट क्वेस्ट के राष्टीय चरण के प्रथम दिवस के अंतगर्त दिनांक 12/04/2026 को मॉक पार्लियामेंट का आयोजन राजीव गांधी राष्टीय भूजल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित किया जाएगा जिमसें महिला प्रतिभागी शामिल होंगे। बजट क्वेस्ट कार्यक्रम छत्तीसगढ़ से 30,000 में से चयनित 150 युवती महिला आरक्षण बिल पर मॉक पार्लियामेंट मे भाग ले रही है। मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे आज 12/04/2026 को अपरान्ह 02:00 बजे प्रस्तुत होकर युवाओं के विचार को आम जन तक…
Read MoreDay: April 13, 2026
13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 पर प्रेस कांफ्रेंस, प्रमुख अधिकारी करेंगे जानकारी साझा
रायपुर जनगणना 2027 के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगवा एवं जनगणना कार्य निदेशक छत्तीसगढ, नागरिक पंजीकरण निदेशक छत्तीसगढ़ कार्तिकेय गोयल दिनांक 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को दोपहर 12:00 बजे सिविल लाइन सर्किट हाऊस के सभाकक्ष में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे । इस महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आप सादर आमंत्रित हैं । दिनांक: 13 अप्रैल 2026 स्थान: पुराना सर्किट हाऊस के सभाकक्ष में समय: दोपहर 12 बजे
Read Moreआरसीबी ने मुंबई को 18 रनों से हराया, रजत की तूफानी पचास ने दिलाई जीत
मुंबई आईपीएल 2026 का 20वां मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने 18 रनों से जीत हासिल की. ये मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हुआ. जहां टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. आरसीबी ने रजत पाटीदार, कोहली और साल्ट की फिफ्टी के दम पर 240 रन बनाए थे. लेकिन इसके जवाब में मुंबई की टीम 222 रन ही बना सकी. ऐसे रही मुंबई की बैटिंग 241 रनों के जवाब में उतरी मुंबई की पारी…
Read Moreअम्बेडकर के आदर्शों को अपनाने का संकल्प, बोले उप मुख्यमंत्री देवड़ा
भोपाल. उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि केंद्र एवं राज्य सरकार बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शो पर चलते हुए वंचित समुदाय को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में मल्हार स्मृति मंदिर, देवास में “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” अंतर्गत हितग्राही सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे । उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।…
Read Moreएलपीजी वितरण में गड़बड़ी पर IOC की बड़ी कार्रवाई, 10,600 से अधिक निरीक्षण
नई दिल्ली देशभर में एलपीजी की निष्पक्ष आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की। कंपनी ने जानकारी दी कि अब तक 10,600 से अधिक निरीक्षण किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों व एजेंसियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। इनमें कारण बताओ नोटिस जारी करना और सस्पेंशन जैसी कार्रवाई शामिल है। कंपनी ने यह भी बताया कि राज्य सरकारों के साथ मिलकर देशभर में 1.2 लाख से अधिक छापेमारी की गई है और 990 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की…
Read Moreशेयर बाजार में जोरदार उछाल, टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में 4.13 लाख करोड़ की बढ़ोतरी
नई दिल्ल भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह आई जबरदस्त तेजी के बीच देश की सबसे मूल्यवान टॉप-10 कंपनियों में से 8 के मार्केट कैप में कुल 4,13,003.23 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इस दौरान HDFC बैंक और ICICI बैंक सबसे बड़े मुनाफे वाले शेयर बनकर उभरे। वहीं रिलायंस और इंफोसिस कंपनियां नुकसान में रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 4,230.7 अंक (5.77%) और निफ्टी 1,337.5 अंक (5.88%) की भारी बढ़त के साथ बंद हुए थे। एक्सपर्ट के मुताबिक बाजार में तेजी इन दो प्रमुख कारणों से आई: अमेरिका…
Read Moreबारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान का आकलन, किसानों को मिलेगा मुआवजा
जयपुर राजस्थान में बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और किसानों को मुआवजा देने की तैयारी की जा रही है। राजस्थान के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शनिवार को यह जानकारी दी। खर्रा के मुताबिक फसलों को हुए नुकसान के लिए गिरदावरी की प्रक्रिया जारी है और किसान खुद भी मोबाइल एप (ई-गिरदावरी) के जरिए अपनी-अपनी फसलों को हुए नुकसान की डिटेल को अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा…
Read Moreदिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़ा बैंक कर्मचारी गिरफ्तार
नई दिल्ली दिल्ली में साइबर ठगी रैकेट से जुड़े मामले में एक निजी बैंक कर्मचारी की गिरफ्तारी ने जांच एजेंसियों को बड़ा सुराग दिया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय बैंक कर्मचारी इरशाद मलिक को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाता खोलकर ठगी की रकम ट्रांसफर कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि यह मामला अक्टूबर 2023 में द्वारका में दर्ज एक एफआईआर से जुड़ा है. शिकायत एक पुलिस अधिकारी ने दर्ज कराई थी,…
Read Moreविदिशा पुलिस का हाईटेक प्लान: अपराधियों की ‘डिजिटल कुंडली’ से बचना मुश्किल
विदिशा जिले में अब संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों की खैर नहीं है। पुलिस विभाग अपराधियों पर नकेल कसने के लिए तकनीक का सहारा लेते हुए एक ऐसी डिजिटल कुंडली तैयार कर रहा है, जिससे बच पाना लगभग नामुमकिन होगा। इसके लिए विभाग द्वारा विशेष 'मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट' का गठन किया गया है। यह यूनिट अपराधियों का बायोडाटा ठीक उसी तरह तैयार कर रही है, जैसे आम नागरिकों का आधार कार्ड बनाया जाता है। शुरुआती चरण में गंभीर अपराधों में संलिप्त, संपत्ति संबंधी अपराधी और कोर्ट में…
Read Moreमिडिल ईस्ट तनाव का असर राजस्थान टूरिज्म पर, ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ में घटे यात्री
जैसलमेर ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले और फिर मिडिल ईस्ट में युद्ध का असर राजस्थान पर भी पड़ रहा है. दुनिया की सबसे आलीशान ट्रेनों में शुमार ‘पैलेस ऑन व्हील्स' के लिए इस पर्यटन सीजन निराशाजनक रहा. वैश्विक स्तर पर बढ़ते युद्ध और तनावपूर्ण हालात का सीधा असर इस शाही ट्रेन के यात्री भार पर पड़ा है. इस सीजन के अंतिम फेरे पर पैलेस ऑन व्हील्स मात्र 30 यात्रियों को लेकर जैसलमेर पहुंची. इसके चलते अब पर्यटन इंडस्ट्री से जुड़े व्यवसायी काफी निराश हैं. आशंका है कि टूरिज्म इंडस्ट्री को…
Read Moreसिएटल के वेस्टलेक स्क्वायर में स्वामी विवेकानंद की पहली जीवन-आकार कांस्य प्रतिमा का अनावरण
शिकागो भारतीय दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की अमेरिका में पहली जीवन-आकार की कांस्य प्रतिमा का अनावरण सिएटल के व्यस्त वेस्टलेक स्क्वायर में किया गया। यह अमेरिका में किसी भी शहर सरकार द्वारा होस्ट की गई स्वामी विवेकानंद की पहली ऐसी प्रतिमा है। भारतीय मूर्तिकार नरेश कुमार कुमावत द्वारा बनाई गई यह जीवन-आकार की कांस्य प्रतिमा सिएटल के डाउनटाउन स्थित वेस्टलेक स्क्वायर में स्थापित की गई है। प्रतिमा रोजाना चार लाख से अधिक आगंतुकों वाले इस व्यस्त स्थान पर अमेजन हेडक्वार्टर के स्फीयर्स, सिएटल कन्वेंशन सेंटर और सिएटल सेंटर…
Read Moreहैदराबाद: चालान से बचने के लिए फ्लिप नंबर प्लेट लगाने वाले BMW चालक पर केस
हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और तकनीक के दुरुपयोग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जूबली हिल्स पुलिस ने एक BMW कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो कथित रूप से चालान से बचने के लिए रिमोट कंट्रोल से संचालित फ्लिप नंबर प्लेट सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा था. पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई नियमित ड्रंक-ड्राइविंग चेकिंग के दौरान की गई. जांच के समय पुलिस को चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद वाहन की विस्तृत तलाशी…
Read Moreमहिला आरक्षण बिल पर संसद में सख्ती, बीजेपी ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप
नई दिल्ली गुरुवार से शुरू हो रहे संसद के विस्तारित बजट सत्र के चरण से पहले बीजेपी ने अपने सांसदों को तीन लाइन की व्हिप जारी की है। इसमें कहा गया है कि किसी की भी छुट्टी स्वीकार नहीं होगी। गुरुवार को सबकी उपस्थिति जरूरी है। महिला आरक्षण विधेयक पर पूरी तैयारी, बीजेपी ने सांसदों को जारी की 3 लाइन की व्हिप भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर उनसे गुरुवार से शुरू होने वाले संसद के विस्तारित बजट सत्र के दौरान…
Read Moreनिजी स्कूलों की मनमानी पर सख्ती: फीस, किताब और यूनिफॉर्म पर प्रशासन का शिकंजा
लखनऊ नए शिक्षण सत्र के साथ ही निजी स्कूलों में फीस वृद्धि, ड्रेस व महंगी पाठ्य पुस्तकों के नाम पर आर्थिक शोषण शुरू हो गया है। प्रदेश भर में निजी स्कूलों की मनमानी की शिकायतें सामने आते ही जिला प्रशासन लगाम लगाने को सक्रिय हो गया है। आगरा, सहारनपुर और अलीगढ़ समेत कुछ जिलों में निजी स्कूलों को नोटिस देने के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई की तैयारी है। आगरा में निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें पाठ्यक्रम में लगाने, चिन्हित दुकान से ही पुस्तकें, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म आदि लेने की अनिवार्यता…
Read MoreIGRS रिपोर्ट में रामपुर नंबर-1, शिकायत निस्तारण में लगातार दूसरी बार अव्वल
जयपुर यूपी सरकार शिकायतों के निस्तारण को लेकर लगातार दूसरी आर रामपुर ने बाजी मारी है। फरवरी में भी रामपुर शिकायतों के निस्तारण के मामले में पहले स्थान पर था। मार्च महीने के आईजीआरएस रिपोर्ट में 139 अंक प्राप्त कर रामपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि हाथरस और बाराबंकी ने बराबर अंक प्राप्त कर दूसरा, शाहजहांपुर और पीलीभीत ने बराबर अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बतादें कि आईजीआरएस द्वारा हर माह जिलों के राजस्व कार्यों, विकास कार्यों और जन शिकायत की सुनवाई की रिपोर्ट…
Read More
