नई दिल्ली भारत के दिग्गज निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का गुरुवार रात को निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। राणा 49 साल के थे और देश के जाने-माने कोचेस में उनकी गिनती होती थी। पूरा देश उनके निधन की खबर से हैरान है। महज 49 साल की उम्र में राणा दुनिया छोड़ गए। वह भारत को दो ओलंपिक मेडल दिलाने वाली मनु भाकर के कोच थे। पेरिस ओलंपिक में राणा और मनु की जोड़ी ने ही भारत को ऐतिहासिक सफलता दिलाई थी।…
Read MoreDay: June 12, 2026
यूपी के पंचायत वोट बैंक का बदला भूगोल, 11 जिलों में घटे मतदाता
लखनऊ यूपी के पंचायत मतदाताओं का नया भूगोल सामने आया है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली-2025-26 के आंकड़े बताते हैं कि ग्रामीण वोट बैंक का संतुलन तेजी से बदल रहा है। एक तरफ पूर्वांचल के कई जिलों में पंचायत मतदाताओं की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी है तो दूसरी तरफ शहरीकरण और पलायन की वजह से 11 जिलों में पंचायत वोट बैंक सिमट गया है। इनमें पश्चिम के पांच जिले शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाली तस्वीर गाजीपुर की है, जहां पंचायत मतदाताओं की संख्या में 94,757 की कमी दर्ज हुई है।…
Read Moreदिखावा मत करो, भारत सब जानता है— रूसी तेल पर जयशंकर का अमेरिका को करारा जवाब
नई दिल्ली भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका और यूरोप को तेल के खेल पर अच्छे से धोया है. रूसी तेल की खरीद के मसले पर एस जयशंकर ने अमेरिका को स्पष्ट संदेश दिया. फिनलैंड की धरती से एस जयशंकर ने अमेरिका को साफ सुनाया कि दिखावा न करो, अमेरिका का तेल वाला खेल भारत अच्छे से जानता है. उन्होंने कहा कि रूस से तेल खरीदने के मामले में भारत ने हमेशा अपने राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखा है. भारत तेल की लागत और उपलब्धता के…
Read More15 जून को बनेगा बुधादित्य राजयोग, चार राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर एक बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर अपने मित्र ग्रह बुध की स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां बुद्धि और व्यापार के दाता बुध देव पहले से ही विराजमान हैं. सूर्य और बुध की इस युति से ब्रह्मांड में एक अत्यंत शुभ और शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब आत्मा और प्रतिष्ठा के कारक सूर्य का मिलन बुद्धि और संवाद के…
Read More27 जुलाई को शनि होंगे वक्री, शश महापुरुष राजयोग से 4 राशियों को बड़ा लाभ
27 जुलाई 2026 को कर्मफल दाता और न्याय के देवता शनि देव मीन में वक्री (Retrograde) होने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि की उल्टी चाल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि वक्री होने पर शनि का प्रभाव और अधिक गहरा और तीव्र हो जाता है. आमतौर पर शनि की वक्री चाल को कष्टकारी माना जाता है, लेकिन यह सभी राशियों के लिए बुरी नहीं होती है. शनि देव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. इस बार मीन राशि में शनि के वक्री होने से…
Read Moreअलवर में जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण, मंत्री संजय शर्मा ने दिए गुणवत्ता के निर्देश
अलवर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने गुरूवार को अलवर में वन विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ भाखेडा, भूरासिद्ध व जरखवाला एनीकट एवं निदानी बांध का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री शर्मा ने जल संरक्षण से संबंधित कार्यों का बारीकी से अवलोकन कर निर्देश दिये कि एनिकट व बांध निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए सभी कार्य मानसून से पूर्व ही पूर्ण होना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि एनिकट व बांध में वर्षा जल आने में कोई…
Read Moreदुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव पड़ा भारी, SI लाइन अटैच, ASP को जांच सौंपी गई
बिलासपुर. 7 वर्षीय दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है. सिरगिट्टी थाना में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) शीतला प्रसाद त्रिपाठी को लाइन अटैच कर दिया गया है. मामले की जांच की जिम्मेदारी अब एएसपी रश्मित कौर चावला को सौंप दी गई है. दरअसल, 14 साल के नाबालिग ने 7 साल की दो मासूमों के साथ दुष्कर्म किया है. मामले में दोनों पीड़िताओं की माता का आरोप है कि जब वह थाना में शिकायत दर्ज…
Read Moreशुक्र प्रदोष व्रत आज, भगवान शिव की पूजा से दूर होते हैं कष्ट
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का बेहद खास दिन माना जाता है. जब यह व्रत शुक्रवार को पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर व्यक्ति की मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं और जीवन के कई कष्ट दूर होने लगते हैं. प्रदोष व्रत हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा का सबसे शुभ समय शाम का होता है, यानी…
Read Moreडीजल बिक्री पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जानिए अब एक व्यक्ति को कितना ईंधन मिलेगा
नई दिल्ली होर्मुज संकट के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. देश में डीजल की कोई कमी नहीं है. मगर ईरान युद्ध के चलते लोगों में एक डर बना हुआ है. इस पैनिक माहौल का जमाखोर फायदा उठाने में लगे हैं. यही कारण है कि डीजल की जमाखोरी रोकने के लिए मोदी सरकार ने सख्ती दिखाई है. जी हां, पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता बनाए रखने और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने डीजल बिक्री की सीमा तय कर…
Read Moreबैरागढ़ रोड पर पटाखा दुकान में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका; 70 फीट तक उठीं लपटें
भोपाल भोपाल के बैरागढ़ रोड पर शुक्रवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पटाखा दुकान में भीषण आग भड़क उठी। आग लगते ही दुकान में रखे पटाखे एक के बाद एक फटने लगे और पूरे इलाके में जोरदार धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें करीब 70 फीट ऊंचाई तक पहुंच गईं। घटना हलालपुरा स्थित मुख्य सड़क किनारे संचालित एक पटाखा दुकान की है। तड़के करीब 3:30 बजे लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान को अपनी…
Read Moreशिक्षा, श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का सबसे प्रभावी उपक्रम : मंत्री परमार
शिक्षा, श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का सबसे प्रभावी उपक्रम : मंत्री परमार सेज करियर डे-2026 में 4500 से अधिक चयनित विद्यार्थियों की उपलब्धियों का हुआ सम्मान भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि शिक्षा केवल विषयविद बनाने का साधन नहीं, बल्कि श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का सबसे प्रभावी उपक्रम है। शिक्षित और संस्कारित युवा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं। मंत्री परमार भोपाल स्थित सेज यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित "सेज करियर डे-2026" कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में…
Read Moreपीवी सिंधु ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में, 31 मिनट में चीन की खिलाड़ी को हराया
नई दिल्ली भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आज यानि 12 जून को उन्होंने चीन की चेन सु यू को क्वार्टर फाइनल में एकतरफा मैच में मात दी। चेन को 21-6, 21-9 से हराने और अंतिम चार में जगह बनाने में सिंधु को सिर्फ 31 मिनट लगे। जिससे उनके साल के पहले खिताब की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं। एकतरफा मैच में पीवी सिंधु की जीत इस सीजन के आठ BWF ( बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ) टूर्नामेंट…
Read Moreमहिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना
महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना भोपाल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव एवं सदस्य सुश्री साधना स्थापक ने पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा से महिला सुरक्षा, महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, गुमशुदा बालिकाओं की खोज एवं बरामदगी तथा पीड़ित सहायता से संबंधित विषयों पर चर्चा की। बैठक के दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्य ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा गुमशुदा बालिकाओं…
Read MoreTMC को बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक का इस्तीफा, ममता बनर्जी के अब सिर्फ 9 सांसद बचे
कोलकत्ता पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। तीन राज्यसभा सांसदों के जाने का दुख मना रही ममता को चौथा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर रे, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक इस्तीफा दे चुके हैं। कोयल मल्लिक चौथी राज्यसभा सांसद हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि उन्होंने पार्टी से भी इस्तीफा दिया है या फिर नहीं।…
Read Moreनकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था काला कारोबार, 12 गिरफ्तार
दुर्ग. जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुथरेल और अंडा में दो स्थानों पर पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान अवैध गुटखा बनाकर बेचने वालों को पकड़ा गया। आरोपी वासिंग पाउडर की आड़ में गुटखा बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने लगभग 10 बोरियों में 60 किलो अवैध गुटखा और पैकिंग मशीने जब्त की है। इस मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को सूचना मिली थी कि आरोपी वाशिंग पाउडर बनाने की आड़ में सितार गुटखे का…
Read More
