आज का मौसम: दिल्ली-बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में चलेगी तेज आंधी

नई दिल्ली जून की शुरुआत में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। हालांकि अब तापमान एक बार फिर भड़ने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर से मौसम के करवट लेने का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल मेत पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 से सात दिनों तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और…

Read More

सोना फिर 1.50 लाख के पार! चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड, जानिए 22 और 24 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट

इंदौर  भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज फिर 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये के पार पहुंच गई है, जो बीते कारोबारी दिन शुक्रवाक यानी 12 जून की शाम को 147800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।  ibjarates.com पर 15 जून 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 149568 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22…

Read More

‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन, मुंबई से आई दुखद खबर

मुंबई  टीवी वर्ल्ड से शॉकिंग खबर सामने आई है. जानी मानी एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में सुसाइड कर लिया है. ये न्यूज जैसे ही सामने आई है, फैंस और सेलेब्स के होश उड़ गए हैं. संचिता ने आखिर ये कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. संचिता की उम्र 30 साल बताई जा रही है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. हर कोई स्तब्ध है।  संचिता ने साजन घर, कुमकुम भाग्य और दिलवाली दूल्हा ले जाएगी जैसे शोज में काम किया…

Read More

25 जून को निर्जला एकादशी, शनि-शुक्र से बनेगा नवपंचम राजयोग

 इस बार निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी. इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है. ज्योतिषियों के मुताबिक, शनि-शुक्र मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे. दरअसल, निर्जला एकादशी पर शनि-शुक्र एक-दूसरे से 120 डिग्री की दूरी पर विराजमान होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र में शनि और शुक्र दोनों परम मित्र हैं, इसलिए 25 जून 2026 को बनने वाला यह राजयोग आर्थिक, पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में बेहद शुभ परिणाम लेकर आएगा. क्या होता है नवपंचम राजयोग? ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम राजयोग…

Read More

जयपुर को मॉडल सिटी बनाने के मिशन पर सरकार, सीएम भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर के सुव्यवस्थित विकास, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसे देश के मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वित कार्ययोजना के साथ मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर जयपुर के विकास, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी की स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कचरा संग्रहण, परिवहन एवं वैज्ञानिक निस्तारण के लिए बेहतर कार्ययोजना…

Read More

उज्जैन रामघाट पर अनोखी पहल, तीर्थ पुरोहित दक्षिणा में मांग रहे शिप्रा को स्वच्छ रखने का संकल्प

उज्जैन  शिप्रा सहित देशभर के नदी-तालाबों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए रामघाट के तीर्थ पुरोहितों ने अनूठा नवाचार शुरू किया है। अब यहाँ पूजा-आरती के बाद श्रद्धालुओं से नकद दक्षिणा के बजाय सिर्फ नदी स्वच्छता का संकल्प मांगा जा रहा है। हर शाम होने वाली शिप्रा सांध्य आरती के समापन पर पुरोहित भक्तों को नदी स्वच्छ रखने का वचन दिलाते हैं। श्री क्षेत्र तीर्थ पुरोहित पंडा समिति के अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी ने बताया कि मात्र 51 दिन में करीब 2.50 लाख लोगों को यह संकल्प दिलाया जा चुका…

Read More

सोमवती अमावस्या की व्रत कथा: कैसे हुई एक चमत्कारी घटना की शुरुआत

 सोमवती अमावस्या सभी अमावस्या में सबसे खास मानी जाती है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना का विधान बताया गया है. मान्यता है कि इस अमावस्या पर स्नान और दान करना भी शुभ होता है. इसके अलावा, इस दिन पूर्वजों की कृपा पाने, राहु-केतु के कष्टों को कम करने और पैसों की तंगी दूर करने के लिए अमावस्या की तिथि सबसे उत्तम मानी जाती है. इस विशेष दिन पर पीपल के वृक्ष की आराधना करना, पूर्वजों के नाम दान करना और जल देना बेहद फलदायी होता है.…

Read More

समर वेकेशन खत्म, आज से CG हाईकोर्ट में शुरू होगी नियमित सुनवाई

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का समर वेकेशन समाप्त हो गया है. सोमवार से हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू होगी. हाईकोर्ट प्रशासन ने 15 जून से शुरू होने वाले सप्ताह की कॉज लिस्ट भी जारी कर दी है. ईंधन की बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन साझा (व्हीकल शेयरिंग) कर कार्यालय आने की सलाह दी है. समर वेकेशन के दौरान लागू की गई वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था भी समाप्त कर दी गई है. अब सभी अधिकारी और कर्मचारी नियमित…

Read More

मोबाइल फटने की अफवाह बनी मौत की वजह, मुरैना में चलती ट्रेन से कूदे यात्री; 4 की दर्दनाक मौत

मुरैना  प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के  धौलपुर रेल खंड के बीच रविवार शाम खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल फटने के बाद फैली आग की अफवाह से घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद कुछ यात्री ट्रेन से कूदकर समीप की दूसरी रेल लाइन पर आ गए। इसी बीच आई पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन महिलाओं और एक मासूम बच्चे समेत कुल चार की दर्दनाक मौत हो गई।   मृतकों में तीनों महिलाएं आगरा की  मृतकों में आफरीन पत्नी नदीम…

Read More

बदला हुआ गोरखपुर बनेगा देश के लिए विकास मॉडल: सीएम योगी

बदला हुआ गोरखपुर बनेगा देश के लिए विकास मॉडल: सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में किया 926 करोड़ की 226 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री ने सुपोषण मिशन के द्वितीय चरण का भी किया शुभारंभ, प्रदेश के 2 करोड़ बच्चों को मिलेगा सीधा लाभ सीएम बोले- गोरखपुर ने विगत 9 वर्षों में बीमारी, बदहाल बुनियादी ढांचे, जलभराव, अपराध और पहचान के संकट से निकलकर विकास, सुशासन और आधुनिक सुविधाओं के नए युग में प्रवेश किया चारों दिशाओं में कहीं भी जाएं आपको गौरव और सम्मान मिलेगा, 25…

Read More

US का बड़ा AI प्रतिबंध! सबसे ताकतवर मॉडल पर लगा बैन, भारत समेत कई देशों पर क्या होगा असर?

 नई दिल्ली/वाशिंगटन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने तकनीकी विशेषज्ञों और दुनियाभर की सरकारों को चौंका दिया है। अमेरिका ने एक बेहद सख्त कदम उठाते हुए मशहूर एआई स्टार्टअप एंथ्रोपिक (Anthropic) को निर्देश दिया है कि वह अपने सबसे पावरफुल एआई मॉडल्स- क्लॉड फैबल 5 (Claude Fable 5) और मिथोस 5 (Mythos 5) का एक्सेस भारतीयों सहित सभी गैर-अमेरिकी नागरिकों के लिए तुरंत रोक दे। इस सरकारी आदेश के बाद कंपनी को मजबूरन ग्लोबल लेवल पर इन मॉडल्स को बंद करना पड़ा है।…

Read More

सोमवती अमावस्या आज: जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व

 हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का बहुत बड़ा महत्व है. जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है, तो उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं.  माना जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से घर में खुशहाली आती है और जीवन की कई मुश्किलें दूर हो जाती हैं. इस बार कब है सोमवती अमावस्या? वर्ष 2026 में सोमवती अमावस्या आज 15 जून 2026, सोमवार को मनाई जा रही है. उदया तिथि के अनुसार, इस दिन व्रत रखने और स्नान-दान करने का विशेष महत्व है अमावस्या तिथि की शुरुआत 14 जून को दोपहर…

Read More

ब्राजील बनाम मोरक्को महामुकाबला, वर्ल्ड कप में टॉप-10 टीमें आमने-सामने

नई दिल्ली फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच नॉर्थ अमेरिका में लगातार जारी है। शनिवार को टूर्नामेंट में चार ग्रुप-स्टेज मुकाबले खेले जाने हैं, लेकिन सबकी निगाहें जिस महामुकाबले पर टिकी हैं, वह है ब्राजील बनाम मोरक्को। इसके अलावा आज कतर का मुकाबला स्विट्जरलैंड से, हैती का स्कॉटलैंड से और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत तुर्की से होगी। छठे वर्ल्ड कप खिताब की तलाश में जुटी ब्राजील की टीम के लिए टूर्नामेंट का पहला ही मैच काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है, क्योंकि मोरक्को की टीम उन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी…

Read More

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर

 वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, आत्मविश्वास, पिता, सरकारी कार्य और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है. आज (15 जून 2026) को दोपहर के समय सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 16 जुलाई 2026 तक यहीं स्थित रहेंगे. सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग बदलाव लेकर आएगा. आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि सूर्य गोचक का सभी राशियों पर क्या असर होगा और किन उपायों से आप शुभ फल बढ़ा सकते हैं. मेष राशि मेष राशि से तीसरे…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने संभाली जांच, कर्मचारियों और ट्रस्टियों से होगी पूछताछ

अयोध्या अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी की जांच के लिए बनी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) पहुंच गई है। एसआईटी ने राम मंदिर परिसर स्थित गणना कक्ष में पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नोटों की गिनती के दौरान कुछ वर्षों में तैनात कर्मचारियों के नाम पते की तस्दीक सहित ट्रस्टियों की सूची मांगी गई है। इसके आधार पर अब पूछताछ होगी। बताया जा रहा है कि राम जन्मभूमि परिसर में गणना कर्मचारी बनने के बाद बदल गई माली हालात की जांच भी होगी। कर्मचारियों के…

Read More