कांवड़ मेला तैयारी तेज, बरेली से चलने वाली ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

लखनऊ यूपी में 30 से 11 अगस्त तक कांवड़ मेला होगा। बरेली में भी कछला, गढ़ और हरिद्वार से जल लाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में रेलवे ने गढ़मुक्तेश्वर, हरिद्वार और कछला जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की कवायद शुरू कर दी है। संबंधित स्टेशनों और कोचिंड डिपो अधिकारियों ने मंथन शुरू कर दिया है। 27, 28 और 29 जुलाई से ही भक्तों का आवागमन शुरू हो जाएगा। हालांकि जो अधिक भीड़भाड़ वह आठ से 11 अगस्त के बीच होगी। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर और उत्तर रेलवे…

Read More

सीएम योगी ने शुरू किया पौधरोपण महायज्ञ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

गोरखपुर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखपुर से एक दिन में 35 करोड़ रिकॉर्ड पौधरोपण के लक्ष्य वाले प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर टोल प्लाजा के समीप पवित्र त्रिवेणी (नीम, पीपल, बरगद) के पौधे लगाए और सेल्फी भी ली। इसके बाद गीडा सेक्टर-28 में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधरोपण महाभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का महायज्ञ है। विगत नौ वर्षों में प्रदेश में भौतिक…

Read More

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM-G) के अंतर्गत पूरे प्रदेश में रोजगार सृजन, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन तथा हरित विकास के कार्यों को व्यापक गति मिली है। ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान के माध्यम से राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दे रही है। अभियान के तहत प्रदेशभर में लाखों मानव-दिवस का रोजगार सृजित होने के साथ-साथ जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण कर भू-जल…

Read More

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

भोपाल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने 12 जुलाई को भिंड जिले के लहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी (Ladli Behna Yojana 38th Installment) की। इस अवसर पर पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 1,500 रुपये की राशि भेजी गई।मुख्यमंत्री ने मंच से प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक से 1835 करोड़ राशि ट्रांसफर की। महिलाओं को आर्थिक रूप से…

Read More

MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

भोपाल. परिवहन विभाग ने राज्य शासन स्तर द्वारा नियुक्त 25 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को पदोन्नति (MP Promotion) देकर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी-परिक्षेत्रीय जिला परिवहन अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। परिवहन आयुक्तालय के आदेश अनुसार यह पदोन्नति मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1961 के तहत दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए होगी। जितेन्द्र कुमार शर्मा बने सीनियर डीटीओ साथ ही यह पदोन्नति मध्यप्रदेश लोक सेवा आरक्षण अधिनियम 1994 के प्रावधानों के अनुसार की गई है। पदोन्नत अधिकारियों में भोपाल में सहायक आरटीओ के पद पर पदस्थ जितेन्द्र कुमार…

Read More

राजस्थान में ट्रकों का चक्का जाम, VLTD विवाद से थमेगी सप्लाई

जयपुर  राजस्थान में सोमवार से ट्रक नहीं चलेंगे। ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम का ऐलान किया है। ट्रकों के इस चक्का जाम की वजह से राजधानी जयपुर बुरी तरह से प्रभावित होगा। चक्का जाम से सप्लाई चेन थम सकती है। आमजन पर इसका गहरा असर पड़ेगा। ट्रक संगठनों का दावा है कि हड़ताल के पहले दिन ही बड़ी संख्या में ट्रक नहीं चलेंगे। जयपुर से प्रतिदिन करीब 3 हजार ट्रक विभिन्न राज्यों में सामान भेजते हैं और उतनी ही संख्या में आवश्यक वस्तुएं जयपुर आती है। लंबी हड़ताल से फल-सब्जियां, किराना,…

Read More

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला सामने आया है, जहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अजबनगर के मोरभंज में कुछ युवकों द्वारा कार से जानलेवा स्टंट किया जा रहा है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक चलती कार से खतरनाक करतब दिखा रहे हैं। कोई ड्रिफ्टिंग तो कोई डोनट्स कर रहा है। इस दौरान ना सिर्फ नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई बल्कि अपनी और दूसरों की जान भी जोखिम…

Read More

अमेरिका-ईरान युद्ध फिर तेज, होर्मुज बंद होने से बढ़ा वैश्विक संकट

नई दिल्ली अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध तेज हो गया है. जून में हुए युद्धविराम और समझौते के बाद बनी शांति अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है. अमेरिका ने लगातार तीन रातों तक ईरान के सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए हैं, जबकि जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद करने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही खाड़ी के कई देशों में मिसाइल और ड्रोन हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया को एक बार फिर युद्ध के मुहाने पर…

Read More

ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी

भोपाल. पूर्व मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच में अहम प्रगति हुई है। एम्स, नई दिल्ली ने दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। यह रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में जांच एजेंसी को दी गई है, जिसकी जानकारी फिलहाल केवल सीबीआई के पास है। मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी और इसी रिपोर्ट के आधार पर अदालत में आगे की कार्रवाई होगी। सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अंकुर पांडेय ने बताया कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को…

Read More

डी-मार्ट का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा बढ़कर 860 करोड़ रुपये पहुंचा

 नई दिल्ली रिटेल आउटलेट्स डी-मार्ट का संचालन करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 11.33 प्रतिशत बढ़कर 860.44 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 772.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी ऑपरेटिंग रेवन्यू अप्रैल-जून तिमाही में 14.9 प्रतिशत बढ़कर 18,794.53 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 16,359.70 करोड़ रुपये थी। बता दें, इस कंपनी के प्रमोटर्स राधाकिशन…

Read More

कोटा ट्विन-ट्यूब टनल में स्मार्ट सुरक्षा सिस्टम, जल्द मिलेगी बड़ी सौगात

कोटा  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत अरावली पर्वतमाला में निर्मित अत्याधुनिक ट्विन-ट्यूब टनल अब अंतिम चरण में है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टनल को आमजन के लिए जल्द शुरू करने के प्रयास कर रहा है। हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने कोटा में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए थे। संचालन तिथि संबंधित विभाग की औपचारिक स्वीकृति के बाद ही घोषित होगी। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस टनल में दो स्वतंत्र ट्यूब बनाई गई हैं, जिनमें प्रत्येक ट्यूब एक दिशा के यातायात के लिए होगी। दोनों ट्यूबों को…

Read More

27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, साढ़ेसाती वाली तीन राशियां रहें सावधान

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफलदाता, न्याय के देवता और अनुशासन का प्रतीक माना गया है.  जब भी शनि अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका व्यापक प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है.  ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस वर्ष 27 जुलाई 2026 से शनि मीन राशि में वक्री (उल्टी चाल) होने जा रहे हैं.  शनि करीब 138 दिनों तक इसी वक्री अवस्था में रहेंगे और 11 दिसंबर 2026 को पुनः मार्गी होंगे. साढ़ेसाती वाली राशियों पर विशेष प्रभाव वर्तमान में मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती…

Read More

राजनांदगांव में शहादत दिवस पर तत्कालीन SP विनोद कुमार चौबे समेत 29 वीर जवानों को श्रद्धांजलि

राजनांदगाँव. अविभाजित राजनांदगांव जिले के मानपुर क्षेत्र में 12 जुलाई वर्ष 2009 को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जिले के तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे सहित 29 पुलिस जवानों की शहादत हो गई थी। उनकी शहादत की बरसी पर वीर शहीदों को नमन करने प्रतिवर्ष की भांति आज भी पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अविभाजित राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मानपुर के कोरकोट्टी, सीता गांव और मदनवाड़ा में नक्सलियों के हमले में अपनी जान गंवाने वाले तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे सहित 29 अन्य पुलिस…

Read More

वियतनाम बोट हादसे में 15 भारतीयों की मौत, कंपनी ट्रिप बनी दर्दनाक

नई दिल्ली वियतनाम के फू कुओक द्वीप पर शनिवार को भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक टूरिस्ट बोट समुद्र में पलट गई. इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई. अब खुलासा हुआ है कि ये सभी लोग कंपनी ट्रिप पर गए थे. ये लोग एक स्मार्टफोन बनाने वाली भारतीय कंपनी के कर्मचारी और चैनल पार्टनर्स थे. दरअसल कंपनी ने अपने डीलर्स और वितरकों के लिए इस 'रिवॉर्ड ट्रिप' का आयोजन किया था. कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि जान गंवाने वालों में 14…

Read More

भोपाल के सबसे गर्म इलाकों की तपिश घटाने 5 करोड़ का हीट एक्शन प्लान तैयार

भोपाल. तेजी से बढ़ते कंक्रीटीकरण और शहरीकरण के कारण भोपाल के कई हिस्से 'अर्बन हीट आइलैंड' में बदल चुके हैं। इन इलाकों का तापमान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। बढ़ती गर्मी से शहर को राहत दिलाने के लिए भोपाल नगर निगम ने एक महत्वाकांक्षी 'हीट एक्शन प्लान' तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा है। केंद्र से अंतिम मंजूरी मिलते ही इस परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान जारी किया जाएगा। इसके बाद अगले 15…

Read More