लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

भोपाल
मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने 12 जुलाई को भिंड जिले के लहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी (Ladli Behna Yojana 38th Installment) की। इस अवसर पर पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 1,500 रुपये की राशि भेजी गई।मुख्यमंत्री ने मंच से प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक से 1835 करोड़ राशि ट्रांसफर की।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल
मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) का संचालन कर रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के साथ परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत करना है।

ये भी पढ़ें :  इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस में एसआई एवं कॉन्स्टेबल पदों पर हो रही भर्ती, 26 नवंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को दिया जाता है। इसके लिए लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। योजना के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाइन या ग्राम पंचायत एवं वार्ड कार्यालयों के माध्यम से पंजीकरण करा सकती हैं।

ये भी पढ़ें :  ग्राम बामनसुता के पास एलपीजी टैंकर ने कार और पिकअप वाहन को मरी टक्कर, सात की मौत

ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस
यदि लाभार्थी यह जानना चाहती हैं कि किस्त की राशि उनके खाते में पहुंची है या नहीं, तो वे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर "आवेदन और भुगतान की स्थिति" विकल्प चुनें। इसके बाद आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी दर्ज करें, मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी भरकर सबमिट करें। इसके बाद स्क्रीन पर भुगतान की स्थिति दिखाई दे जाएगी।

ये भी पढ़ें :  मैकडोनाल्ड और कमिंस ने स्मिथ को टेस्ट में चौथे नंबर पर वापस भेजने का फैसला किया

इन तरीकों से भी कर सकते हैं जांच
लाभार्थी अपने बैंक की पासबुक अपडेट कराकर खाते में राशि की एंट्री देख सकते हैं। बैंक के मिस्ड कॉल नंबर के जरिए भी बैलेंस की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इसके अलावा यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आधार बैंक खाते से लिंक हो और डीबीटी (DBT) सुविधा सक्रिय हो। आवश्यकता पड़ने पर आधार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बैंक लिंकिंग स्टेटस भी जांचा जा सकता है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment