इंदौर मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर इंदौर में बड़ा अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से 10 दिनों तक विशेष जांच अभियान चलाकर स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था, दस्तावेज और तकनीकी मानकों की जांच की। इस दौरान 1,126 स्कूल बसों की जांच की गई, जिनमें से 163 बसों में सुरक्षा मानकों और जरूरी दस्तावेजों में कमी मिलने पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही…
Read MoreDay: July 21, 2026
उज्जैन महाकाल मंदिर में बड़ा बदलाव, दानदाताओं के सामने होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच, लगेगी कैरेट मीटर मशीन
उज्जैन विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब मंदिर में दान स्वरूप प्राप्त होने वाले सोने और चांदी के आभूषणों की शुद्धता कैरेटमीटर मशीन से जांची जाएगी। सबसे खास बात यह है कि दानदाता की मौजूदगी में ही धातु की शुद्धता की जांच होगी, जिससे दान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी। मंदिर समिति के अनुसार कैरेटमीटर मशीन एक-दो दिन में मंदिर में स्थापित कर दी जाएगी। इसके बाद दान काउंटर पर प्राप्त होने वाले…
Read MoreLPG की जगह एथेनॉल पर बनेगा खाना! सरकार जल्द ला सकती है सब्सिडी स्कीम
नईदिल्ली एथेनॉल वाले पेट्रोल से कथित रूप से गाड़ियों के इंजन खराब होने की खबरों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आने वाले दिनों में एथेनॉल आपके किचन में एंट्री कर सकता है। खाना LPG या PNG की जगह एथेनॉल वाले चूल्हे पर पकता नजर आ सकता है। इसके लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय जल्द ही एक नई नीति लाने जा रहा है, जिसमें एथेनॉल को खाना पकाने वाला मुख्य ईंधन बनाया जाएगा। द इकनॉमिक टाइम्स ने यह जानकारी उद्योग जगत से जुड़े अधिकारियों के हवाले…
Read MoreASI की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, शादी के अल्टीमेटम के बीच बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से रची सफलता की मिसाल
हरदा जब सपने बड़े हों और इरादे फौलादी, तो ना गांव की तंग गलियां रास्ता रोक पाती हैं और ना ही समाज का दबाव…कुछ ऐसी ही कहानी है मध्य प्रदेश के हरदा जिले के एक छोटे से गांव सिराली की रहने वाली शिवानी उइके की. शिवानी उइके आगामी 27 जुलाई को बुरहानपुर जिले में डिप्टी कलेक्टर के तौर पर पदभार ग्रहण करने जा रही हैं. लेकिन सफलता का ये मुकाम हासिल करना उनके लिए आसान नहीं रहा…घर वालों से मिले शादी के अल्टीमेटम, आर्थिक तंगी के बीच बच्चों को ट्यूशन…
Read More5 अगस्त से दौड़ेगी 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन, यूपी, एमपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी राहत
छतरपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। बेंगलुरु जैसे महानगरों में नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई के लिए रहने वाले बुंदेलखंड के प्रवासियों को त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में अक्सर घर आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी न होने से यात्रियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। इसी परेशानी को दूर करते हुए और बुंदेलखंड वासियों को एक बड़ी राहत देने के लिए उत्तर…
Read More‘कोल्ड्रिफ’ कांड के बाद बड़ा फैसला, MP में ₹100 करोड़ से अपग्रेड होंगी दवा जांच लैब्स, हर जिले में बनेगा FDA ऑफिस
भोपाल प्रदेश की नगरीय निकायों की तरह खाद्य एवं औषधि प्रशासन का वर्ष 2047 की दृष्टि से अगले 20 वर्ष का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें मानव संसाधन का सृजन और भर्ती, लैबों का सुदृढ़ीकरण, हर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन का सर्वसुविधायुक्त कार्यालय व उपकरण शामिल हैं। पहले चरण में करीब सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक माह के भीतर इसका प्रस्ताव कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा। जहरीले सीरप से हुई थी बच्चों की मौत बता दें, छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्ना में विषाक्त कफ सीरफ…
Read MoreDAVV का बड़ा फैसला: सप्लीमेंट्री में फेल छात्र भी ले सकेंगे सेकंड ईयर में एडमिशन
इंदौर इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत यूजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब सितंबर में होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी किसी विषय में सफल न होने वाले छात्र – छात्राओं का एक साल खराब नहीं होगा। ऐसे विद्यार्थी सेकंड ईयर में प्रवेश लेकर नियमित पढ़ाई जारी रख सकेंगे और अगले शैक्षणिक सत्र की मुख्य परीक्षा में भी शामिल हो सकेंगे। विश्वविद्यालय के अनुसार, ये व्यवस्था बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए समेत 11 स्नातक पाठ्यक्रमों पर लागू होगी।…
Read Moreभोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल
भोपाल भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। भोपाल रेल मंडल के प्रस्ताव को रेलवे की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। जल्द ही रेलवे भोपाल को वंदे भारत का रैक आवंटित किया जाएगा। मौजूदा ट्रेनों से लखनऊ की यात्रा में अभी 12 घंटे का वक्त लगता है। वंदे भारत ट्रेन से ये सफर 8 घंटे में ही पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि यह ट्रेन सिटिंग ही नहीं, बल्कि स्लीपर वाली होगी। ऐसे में यात्री सोकर भी…
Read MoreMP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन
भोपाल मध्य प्रदेश में मंत्रिपरिषद ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के प्रारूप को स्वीकृति दी। यूसीसी में यह प्रविधान किया गया है तलाक के बाद उसी जीवनसाथी से दोबारा शादी करने के लिए हलाला जैसी अपमानजनक या नीचा दिखाने वाली शर्तों को मानना, बढ़ावा देना या मजबूर करना दंडनीय अपराध माना जाएगा। इसे लेकर डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान हमारे लिए सबसे पहले है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि राम हो या रहीम, सबके लिए एक विवाह-एक कानून अब मध्य प्रदेश…
Read Moreजापान की E-10 में देरी तो भारत लाएगा देसी बुलेट ट्रेन B-28, सरकार ने बताई स्पीड और पूरा प्लान
नई दिल्ली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर उठ रहे सवालों के बीच सरकार ने तस्वीर साफ कर दी है कि अगले साल से हाई स्पीड रेल पटरी पर जरूर दौड़ेगी. जब तक जापान से E10 सीरीज की शिंकानसेन ट्रेन मिलने में देरी के कारण भारत 2027 से अपनी देसी बुलेट ट्रेन B-28 हाई स्पीड ट्रैक पर दौड़ाएगा. सूत्रों के अनुसार, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच बातचीत अच्छी प्रगति पर है. जापान ने परियोजना के लिए नई पीढ़ी की E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेन…
Read MoreMP में 771 करोड़ से अपग्रेड होंगे 73 हेल्थ सेंटर, 6 दिन पहले खारिज हुआ प्रस्ताव अब मंजूर
भोपाल मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भोपाल जिले के ऐतिहासिक महत्व वाले जगदीशपुर में डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक कर 771.13 करोड़ से 73 स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। इन केंद्रों में बिस्तरों की संख्या बढ़ेगी। नए भवन बनेंगे। 1600 नियमित, 71 संविदा और 560 आउटसोर्स के पदों पर भर्ती होंगी। ये प्रस्ताव 14 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में भी लाया गया था, तब इसे मुख्यमंत्री ने ये कहते हुए लौटा दिया था कि, पहले उन स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की भर्ती हो, जिनके लिए पूर्व…
Read Moreइंदौर से 10 नए शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, एयरलाइंस को भेजा गया प्रस्ताव
इंदौर इंदौर शहर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से देश के अलग-अलग हिस्सों तक हवाई संपर्क बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों को पत्र लिखकर इंदौर से 10 नए शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। इनमें पटना, वाराणसी, प्रयागराज, रांची, गोरखपुर, भुवनेश्वर, देहरादून, श्रीनगर और कोयंबटूर जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। इन शहरों के लिए लंबे समय से यात्रियों की मांग बनी हुई है। फिलहाल इन शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद या…
Read More
