कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, अफवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ यूपी में कांवड यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल व डीजीपी राजीव कृष्णा मेरठ के मंडलायुक्त सभागार में बैठक की। इसमें यात्रा मार्ग से संबंधित मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ, मुरादाबाद मंडल व उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान राज्यों के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों की जानकारी साझा की। इसके साथ अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा के दौरान अफवाहों, भ्रामक समाचारों एवं फेक नैरेटिव कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि कांवड यात्रा सकुशल संपन्न कराना शासन…

Read More

वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक कामकाजी महिला छात्रावास, भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव को मिली मंजूरी

वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक कामकाजी महिला छात्रावास, भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव को मिली मंजूरी 6,000 वर्गमीटर सरकारी भूमि महिला कल्याण विभाग को होगी निशुल्क हस्तांतरित 'नो प्रॉफिट-नो लॉस' मॉडल पर संचालित होगी मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना लखनऊ,   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत वाराणसी में 500 क्षमता वाले उच्च गुणवत्तापूर्ण महिला छात्रावास के निर्माण के लिए 6,000 वर्गमीटर सरकारी भूमि महिला…

Read More

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, छात्राओं को स्कूटी-हॉस्टल समेत 18 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

लखनऊ  यूपी की योगी कैबिनेट में छात्राओं को स्कूटी समेत महिलाओं को कई सौगात, नई इलेक्ट्रिक बस, लिंक एक्सप्रेसवे समेत 18 प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी घोषणा की गई है। अगले महीने तीन अगस्त को सत्र का शुभारंभ होगा। चार दिनों तक यह सत्र चलेगा। इस दौरान अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा। कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि हर संस्थान की 2025-26 में टॉप पांच प्रतिशत छात्राओं को स्कूटी मिलेगी।…

Read More

योगी कैबिनेट ने दी नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी, यूपी रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

योगी कैबिनेट ने दी नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी, यूपी रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें 425.50 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी जाएंगी ई-बसें, 50 व 41 सीटर की होगी क्षमता सरकार ने किया 400 करोड़ का प्रावधान, यूपीएसआरटीसी वहन करेगा 25.50 करोड़ रुपये का खर्च नई बसों की खरीद में उत्तर प्रदेश के मैन्युफैक्चरर्स को दी जाएगी प्राथमिकता  एनसीआर के पर्यावरण मानकों का होगा पालन, प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में…

Read More

राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’ स्थापित करने को योगी कैबिनेट की मंजूरी

राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' स्थापित करने को योगी कैबिनेट की मंजूरी – पांच वर्षों के लिए मिलेगा अधिकतम दो करोड़ रुपये का अनुदान, भारतीय ज्ञान परंपरा पर शोध को मिलेगा बढ़ावा – राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप भारतीय ज्ञान-विज्ञान, दर्शन और सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा संस्थागत आधार लखनऊ,  योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में मंगलवार को प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही योजना के प्रभावी संचालन के…

Read More

योगी कैबिनेट आज देगी 220 इलेक्ट्रिक बसों और एक्सप्रेसवे प्रस्तावों को मंजूरी

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में दर्जनभर से अधिक प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है। बैठक में मानसून सत्र बुलाने व परिवहन विभाग द्वारा की जाने वाली 220 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। यह खरीद करीब 400 करोड़ रुपये से की जाएगी। मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत वाराणसी में 500 की क्षमता वाले नये छात्रावास के लिए जमीन आवंटन संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष आएगा। माना जा रहा है मानसून…

Read More

असली दवाओं में मिलाकर भेजी जा रहीं नकली दवाएं, खुलासा

 लखनऊ नकली दवाओं के कारोबारियों ने पुलिस, एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की निगरानी से बचने के लिए नई तरकीब अपना ली है। एफएसडीए की जांच में खुलासा हुआ है कि तस्कर अब असली दवाओं की खेप के साथ थोड़ी-थोड़ी मात्रा में नकली दवाएं मिलाकर बाजार तक पहुंचा रहे हैं, जिससे परिवहन के दौरान संदेह कम होता है। इस नई रणनीति के चलते जांच एजेंसियों के लिए नकली दवाओं की पहचान करना कठिन हो गया है। एफएसडीए अफसरों के मुताबिक, पहले नकली दवाओं की अलग खेप भेजी…

Read More

जयपुर में फॉलोअप शिविर शुरू, लंबित नागरिक मामलों का होगा समाधान

 जयपुर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सुशासन, पारदर्शिता एवं जनसेवा की सोच को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक "शहरी सेवा शिविर–2026" का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों में प्राप्त लंबित एवं नवीन आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे। जयपुर विकास आयुक्त श्री सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि इन…

Read More

अमिताभ बच्चन ICU और सर्जरी के बाद घर लौटे, फैंस चिंतित

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. बिग बी ने अपने ब्लॉग में अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी को लेकर बात की है. हालांकि, वो घर आ गए हैं. मगर डिस्चार्ज के बाद का समय उनके लिए मुश्किल रहा है. अमिताभ के खुलासे से फैंस के बीच हलचल मच गई है. फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता में हैं. अमिताभ बच्चन को क्या हुआ? अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से घर आने के बाद फैंस को अपनी हेल्थ से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है.…

Read More

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने 8 निरीक्षकों के स्थानांतरण और नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। स्थानांतरण आदेश के अनुसार- निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी अर्जुनी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक अरुण साहू को थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी भखारा पदस्थ किया गया है। निरीक्षक उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी सिहावा की जिम्मेदारी सौंपी…

Read More

पीवी सिंधु की शानदार वापसी, विराट की सलाह से बदली सोच और जीता खिताब

नई दिल्ली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने आखिरकार दो साल से ज्यादा समय बाद बड़ा खिताब जीतकर शानदार वापसी कर ली है. टोक्यो में खेले गए जापान ओपन सुपर 750 के फाइनल में सिंधु ने मेजबान जापान की स्टार खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से हराकर इतिहास रच दिया. वह जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं. इसके साथ ही 31 साल की उम्र में सुपर-750 खिताब जीतने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी भी बन…

Read More

MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

भोपाल  भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो गया. इससे पहले विधेयक पेश होते ही पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा घमासान छिड़ गया. एक तरफ जहां विपक्ष इसे प्रवर समिति यानि सलेक्ट कमेटी (Select Committee) में भेजने की मांग को लेकर वेल में उतरकर लगातार नारेबाजी करता रहा, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सत्ता पक्ष के विधायकों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाकर पलटवार किया. हंगामे के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब अलग-अलग मजहबी तौल-कांटा नहीं होगा…

Read More

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण 5 वर्षों तक निगम पर ऋण अदायगी का नहीं रहेगा दायित्व, उसके बाद 2 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष करना होगा भुगतान सार्वजनिक सेवाओं को मिलेगा नया आधार, आउटसोर्स व्यवस्था होगी और सुदृढ़ लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के संचालन को गति देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय में प्रावधानित 20 करोड़ रुपये की धनराशि निगम को ब्याज मुक्त ऋण के…

Read More

पूर्वांचल में मनोज सिन्हा का विकल्प तलाश रही है भाजपा, 2027 विधानसभा चुनाव में होगा अतुल राय का “लिटमस टेस्ट”

लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 और उसके बाद 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्वांचल में अपनी दीर्घकालिक राजनीतिक रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि भाजपा पूर्वांचल में भूमिहार समाज के नए प्रभावशाली चेहरे की तलाश में है और इसी रणनीति के तहत पूर्व सांसद अतुल राय की भूमिका को लेकर गंभीर मंथन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा अभी से 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी नेतृत्व…

Read More

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

भोपाल  मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े अरबों रुपए के टेक होम राशन (THR) और पोषण आहार घोटाले की जांच तेज हो गई है। लोकायुक्त संगठन ने इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों पर शिकंजा कसते हुए पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, तत्कालीन एसआरएलएम (SRLM) सीईओ ललित मोहन बेलवाल समेत कई अफसरों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए जवाब और लोकायुक्त के रिकॉर्ड में दर्ज तथ्यों के बीच विरोधाभास सामने आने के बाद…

Read More