‘PoK अलग देश…’ NC सांसद के बयान से सियासी भूचाल, विपक्ष ने घेरा

नई दिल्ली नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद चौधरी मोहम्मद रमजान के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK को लेकर दिए बयान से सियासी विवाद खड़ा हो गया है. दिल्ली में दिए बयान में रमजान ने कहा कि PoK एक अलग देश है और भारत का उससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि PoK के मामलों को पाकिस्तान सरकार देखेगी और वह वहां के लोगों की परेशानियों पर बात नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें वहां के लोगों ने भारतीय संसद में नहीं भेजा है. सांसद के इस बयान के बाद PoK…

Read More

रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिड़ौरी की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिड़ौरी की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल 40 किलोलीटर जलागार और 150 घरेलू नल कनेक्शनों से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत रायपुर  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत  खैरागढ़ जिले के विकासखंड छुईखदान की ग्राम पंचायत आमगांव के आश्रित ग्राम बिड़ौरी में हर घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में किए गए कार्य ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अब गांव के प्रत्येक परिवार…

Read More

किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषक कल्याण वर्ष में किसान हितैषी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ घर-घर तक पहुंचा रही है। हमारी सरकार ने किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रखा है। किसानों के खेतों में पानी, बिजली, खाद-बीज, कृषि यंत्र पहुंचाने के साथ-साथ उनके खातों में फसल बीमा, सम्मान निधि और ब्याज मुक्त ऋण की राशि तक पहुंचाई है। पिछली कैबिनेट में राज्य सरकार ने ऐतिहासिक कवच योजना को मंजूरी दी है। कवच…

Read More

नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व

रायपुर विश्व स्तनपान सप्ताह हर साल 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य शिशु के स्वास्थ्य के लिए माँ के दूध के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है। जन्म के पहले घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना और शुरुआती छह महीने तक केवल माँ का दूध ही देना बच्चे के लिए सबसे जरूरी है। स्तनपान के दौरान त्वचा से त्वचा का संपर्क मां और बच्चे के बीच भावनात्मक बंधन को मजबूत करता है, जिससे आराम, गर्माहट और सुरक्षा की भावना मिलती है जो…

Read More

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मेगा प्लान : 20 अगस्त तक चलेगा ‘परिवार संतृप्तिकरण अभियान’

लखनऊ  ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगी सरकार ने प्रदेशव्यापी 'परिवार संतृप्तिकरण अभियान' शुरू किया है। 5 अगस्त से 20 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत गांव-गांव, घर-घर जाकर ऐसे पात्र परिवारों की पहचान की जाएगी, जो अभी तक स्वयं सहायता समूहों या ग्रामीण आजीविका मिशन से नहीं जुड़े हैं। अभियान का उद्देश्य हर पात्र महिला को स्वरोजगार, बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। घर-घर सर्वे से जोड़ा जा रहा हर पात्र परिवार अभियान के दौरान विकासखंड…

Read More

कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नवचयनित अधिकारियों को उनके भावी प्रशासनिक दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा में चयन होना उपलब्धि अवश्य है, लेकिन वास्तविक सफलता तब है जब अधिकारी अपने पद का उपयोग जनसेवा, सुशासन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए करें। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी शासन…

Read More

सरस्वती साइकिल योजना के तहत 37 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें

बिलासपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगाँव (कोटा) में आज सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की 37 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में  मोहित जायसवाल,  प्रभु सिंह जगत उपस्थित रहे।       कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके बाद छात्राओं कु. मानवी एवं कु. रोहिणी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य  शैलेश कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 12वीं की छात्रा कु. शिवांगनी एवं उनके साथियों ने आकर्षक कर्मा…

Read More

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण

बिलासपुर कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम जोगीपुर में निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौ अभ्यारण्य में गौवंश के लिए चारा, स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थान तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाए, ताकि पशुओं के संरक्षण एवं देखभाल में किसी प्रकार की कमी न रहे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे।   निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  अग्रवाल ने गौ अभ्यारण्य…

Read More

कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चे आज आंगनवाड़ी में पढ़ने को मजबूर है।

राजेंद्र ग्राम छबिलाल-विकासखंड पुष्पराजगढ़ के शासकीय प्राथमिक विद्यालय लंघवा टोला के विद्यार्थी आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने को मजबूर हो रहे हैं। जहां छोटे बच्चों की खिलौने होने चाहिए वहां बड़े बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ रहे हैं। 4 साल 15 लाख फिर भी एक कमरा नहीं क्या लांघवा टोला के बच्चों का भविष्य इतना सस्ता है? जिम्मेदार अफसर और जन प्रतिनिधि जवाब दें कलेक्टर अनूपपुर शिक्षा विभाग लंघवा टोला स्कूल 4 साल का धोखा 15 लाख कहां गए आंगनबाड़ी बना स्कूल शिक्षा का अधिकार शासकीय प्राथमिक विद्यालय लंघवा टोला में…

Read More

कसित भारत @2047 एवं आयुष्मान भारत सहित केंद्र सरकार की योजनाओं पर केंद्रित “वार्तालाप” कार्यक्रम 6 अगस्त को

अनूपपुर   पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल द्वारा 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को अनूपपुर में "विकसित भारत @2047", आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) एवं केंद्र सरकार की अन्य प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित "वार्तालाप" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत-2047 के संकल्प, केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से पहुंचाना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के विषय विशेषज्ञ विकसित भारत @2047,…

Read More

राजस्थान में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर वॉश नष्ट

जयपुर  आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए।   अवैध मदिरा पर कार्रवाई आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी…

Read More

व्यवस्थित ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि व्यवस्थित ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक है। शहरी एवं बड़ी ग्राम पंचायतों के विकास तथा बेहतर प्रबंधन के लिए कार्य योजना बनाई जाए। नगरों के निकट विद्यमान पंचायतों के प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जाये ताकि आसपास के क्षेत्र में सड़कें व अन्य अधोसंरचना व्यवस्थित रूप से विकसित हो सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगले वर्ष जल गंगा संवर्धन अभियान और अधिक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ.…

Read More

कानून व्यवस्था पर प्रशासन सख्त: त्योहारों से पहले कलेक्टर-एसपी ने दिए कड़े निर्देश, अवैध गतिविधियों पर चलेगा संयुक्त अभियान

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  संतन देवी जांगड़े तथा पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में आगामी त्योहारों, विश्व आदिवासी दिवस, सावन सोमवार, पर्यटन स्थलों की सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की रणनीति तय की गई। कलेक्टर  संतन देवी जांगड़े ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, सीमावर्ती चेक पोस्टों पर सघन जांच, अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई तथा…

Read More

प्रेमचंद पखवाड़ा ; “दुनिया का सबसे अनमोल रतन “ के वर्तमान संदर्भ पर विचार गोष्ठी

खैरागढ़  से प्रारंभ प्रेमचंद पखवाड़ा के चलते प्रगतिशील लेखक संघ खैरागढ़ और पाठक मैच खैरागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में प्रेमचंद की कहानी "दुनिया का सबसे अनमोल रतन का वर्तमान संदर्भ'' पर विचार गोष्ठी आयोजन डॉ. जीवन यदु की उपस्थिति में किया गया। विचार गोष्ठी के अध्यक्षीय संबोधन में संकल्प पहटिया ने कहा —यह कहानी सोजे वतन में संकलित है । इसी कहानी को आधार बनाकर अंग्रेज सरकार ने इस किताब प्रतिबंध लगाया और इसकी प्रतियाॅं जलायी। आज भी राष्ट्रवाद के चलते प्रतिबंध लगते रहते हैं । प्रेम की विराटता लिए…

Read More

राजस्थान में 31 हजार करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा, समय पर पूरा करने के निर्देश

जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को शासन सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं के सहयोग से संचालित बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं (एक्सटर्नली एडेड प्रोजेक्ट्स) की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में वर्ल्ड बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी), जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) तथा न्यू डेवलपमेंट बैंक सहित विभिन्न वैश्विक वित्तीय संस्थाओं के सहयोग से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में सड़क अवसंरचना, ऊर्जा, पेयजल, जल संसाधन, ड्रेनेज, स्वच्छता, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण…

Read More