अनुपूरक बजट में शिक्षा को बड़ी सौगात, स्कूलों से इंजीनियरिंग कॉलेजों तक मिलेगा नया बल

लखनऊ  प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट के जरिये शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की कोशिश की है। सबसे अधिक धनराशि बेसिक शिक्षा के लिए दी गई है, जिससे परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की सुविधाएं और छात्र-कल्याण योजनाएं और बेहतर होंगी वहीं तकनीकी, उच्च और व्यावसायिक शिक्षा में भी नए संस्थानों, आधुनिक प्रशिक्षण, आधारभूत ढांचे और निर्माण कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट का प्रविधान है। इससे स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालयों तक शिक्षा व्यवस्था को नई गति मिलने के साथ युवाओं के लिए आधुनिक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा का रास्ता भी…

Read More

बिना अनुमति एशियन लेजेंड्स लीग खेलने पर पाक क्रिकेटरों पर दो साल का बैन संभव

 नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपने पूर्व क्रिकेटरों के खिलाफ बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. गाम्ब‍िया में आयोजित एशियन लेजेंड्स लीग (Asian Legends League) में बिना जरूरी मंजूरी हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को दो साल तक बैन किया जा सकता है l मामला उस समय सामने आया जब जाम्ब‍िया क्रिकेट यूनियन (ZCU) ने पिछले सप्ताह आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि एशियन लेजेंड्स लीग को उसकी ओर से…

Read More

Apple के AirPods में होगा बड़ा बदलाव! अब कैमरे वाले ईयरफोन्स लाने की तैयारी

नई दिल्ली ऐपल अगले महीने iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने वाला है. फोल्डेबल फोन की भी चर्चा हो रही है. इसी बीच रिपोर्ट ये भी आ रही है कि कंपनी इस बार अपने AirPods में बड़े बदलाव कर सकती है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी ऐसे AirPods पर काम कर रही है जिनमें छोटे कैमरे या इंफ्रारेड सेंसर दिए जाएंगे. पहली नजर में यह सुनकर लग सकता है कि अब AirPods से फोटो या वीडियो भी रिकॉर्ड किए जा सकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. इन कैमरों…

Read More

झाड़-फूंक के नाम पर 10 दिन खंभे से बांधी विवाहिता की मौत, पति समेत तीन गिरफ्तार

 लखनऊ यूपी के बाराबंकी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां देवा कस्बे की एक मजार पर झाड़-फूंक के नाम पर एक विवाहिता को 10 दिन तक खंभे से बांधकर रखा। लेकिन कथित इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई और कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, तांत्रिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम लखनऊ के गोमतीनगर निवासी 33 साल की रूबी यादव की…

Read More

RBI ने बताया कब आएंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, जानिए क्या है पूरा प्लान

नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को एमपीसी बैठक के नतीजों का ऐलान करते हुए रेपो रेट को स्थिर रखने के साथ ही एक और बड़ा अपडेट दिया है. ये पॉलिमर नोट या प्लास्टिक के नोटों (RBI On Plastic Currency Notes) से जुड़ा हुआ है. बीते दिनों मोदी सरकार ने 10 रुपये और 20 रुपये के पॉलिमर करेंसी नोट जारी करने के केंद्रीय बैंक के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी और अब रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि FY28 की शुरुआत में इन्हें लॉन्च कर दिया…

Read More

परिसीमन बिल पर सरकार बुला सकती है संसद का विशेष सत्र, राहुल गांधी ने रखी बड़ी शर्त

 नई दिल्ली केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयकों को पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर रही है. मौजूदा मानसून सत्र 13 अगस्त को समाप्त होना है, लेकिन इसके बाद सत्रावसान (प्रोरोगेशन) नहीं किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जल्द ही संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सके।  बताया जा रहा है कि सरकार संशोधन विधेयकों को पारित कराने के लिए दोनों सदनों में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है. सूत्रों का कहना है कि…

Read More

देश की 56% गाड़ियों का नहीं है बीमा! सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस वाहनों का चालान काटने के निर्देश

 नई दिल्ली भारत की सड़कों पर दौड़ने वाले आधे से ज्यादा वाहनों का बीमा नहीं है। इस चौंकाने वाले आंकड़े पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने बिना बीमा वाले वाहनों से निपटने के लिए कई कड़े सुझाव भी दिए हैं। अगर आपके वाहन का बीमा नहीं है, तो भविष्य में पेट्रोल पंप पर आपको पेट्रोल-डीजल मिलने में भी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, हाईवे के कैमरों की मदद से ऐसे वाहनों की पहचान कर उनका ऑटोमैटिक चालान काटने के भी निर्देश दिए गए हैं। 16.5…

Read More

दिल्ली में चाइनीज मांझे का कहर, ढाई साल में 365 गिरफ्तार और 15 हजार रोल जब्त

नई दिल्ली त्योहारी सीजन करीब आते ही आसमान में पतंगे उड़ने लगी हैं। पेंच लड़ाने और शह-मात के खेल में पतंगबाज प्रतिबंधित (बैन) मांझे का इस्तेमाल भी करने लगे हैं। ढाई साल के आंकड़े बताते हैं कि पुलिस ने चाइनीज मांझे को बेचने, सप्लाई, बनाने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ 334 केस दर्ज किए हैं और 365 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 15 हजार से ज्यादा रोल, 1100 से अधिक चरखियां और बड़ी मात्रा में अन्य सामान भी जब्त किया गया। इसके बावजूद हर साल…

Read More

रहाणे ने गंभीर को दी सलाह, बोले टेस्ट टीम में सीनियर खिलाड़ियों की जरूरत है

नई दिल्ली जिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वह जुलाई 2023 से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। रहाणे ने अपने करियर में 85 टेस्ट खेले, जिसमें 38.46 के औसत से 5077 रन बनाए। रिटायरमेंट के बाद 38 वर्षीय रहामे ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर एक बड़ा मैसेज दिया है। उन्होंने टेस्ट टीम में ज्यादा सीनियर खिलाड़ियों को रखने की सलाह दी है। गंभीर के दौर में भारत ने व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में दो साल में दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं…

Read More

यूपीपीएससी परीक्षाओं में लगेंगे सिग्नल जैमर, नकल रोकने को हाईटेक तैयारी

लखनऊ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अपनी भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए हाईटेक इंतजाम करने जा रहा है। अब आयोग की परीक्षाओं में प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सिग्नल जैमर लगाए जाएंगे, ताकि मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए किसी भी प्रकार की नकल या बाहरी संपर्क की संभावना पूरी तरह समाप्त की जा सके। यह जानकारी मंगलवार को आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि अभी परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्कैनर और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाती रही…

Read More

रिजिजू से मुलाकात में राहुल गांधी ने ठुकराया अनुरोध, संसद का गतिरोध बरकरार रहा आज

नई दिल्ली  संसद के मानसून सत्र का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है लेकिन सदन में गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी से संपर्क किया ताकि इस गतिरोध का कोई समाधान निकाला जा सके। सूत्रों ने बताया कि विपक्ष की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद स्थगित कर दी गई, जिसके तुरंत बाद रिजिजू ने गांधी से उनके चैंबर में मुलाकात की। राहुल गांधी ने सिरे…

Read More

लाल सागर में फिर हूती का हमला, सऊदी अरब के तेल टैंकर को बनाया निशाना; 13 दिन में 8वां जहाज तबाह

नई दिल्ली अमेरिका- ईरान जंग के बीच होर्मुज के साथ-साथ लाल सागर का पानी भी खौल रहा है. यमन में रहने वाले ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने बुधवार, 5 अगस्त को कहा कि उन्होंने लाल सागर में यानबू के पास सऊदी अरब के एक तेल टैंकर पर हमला किया है. उधर अमेरिका और ईरान ने होर्मुज में नाकेबंदी कर रखी है तो इधर हूती विद्रोही ने लाल सागर में सऊदी अरब की समुद्री नाकेबंदी जारी रखे हुए हैं. एक दिन पहले भी यमन के पश्चिमी तट के पास हूती के…

Read More

राजस्थान में नई डीएलसी दरें लागू, जमीन-मकान खरीदना हुआ महंगा

जयपुर  राजस्थान में जमीन और मकान खरीदना अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने नई डीएलसी (डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी) दरें लागू कर दी हैं, जिसके बाद प्रदेशभर में जमीनों की सरकारी कीमतों में 5 से 49 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी जयपुर में कई प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में डीएलसी दरों में बड़ा इजाफा किया गया है। सबसे अधिक 49 प्रतिशत बढ़ोतरी जमना विहार न्यू में दर्ज की गई है, जबकि बापू बाजार प्रदेश का सबसे महंगा कारोबारी क्षेत्र बन गया है। राज्य…

Read More

जबलपुर हाईकोर्ट में मीनाक्षी नटराजन की याचिका मंजूर, राज्य सरकार, चुनाव आयोग और तीन राज्यसभा सांसदों को नोटिस

जबलपुर  मध्यप्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन द्वारा राज्यसभा चुनाव नामांकन निरस्त करने को लेकर दायर की गई याचिका को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने विचार योग्य माना है। जस्टिस बी.पी. शर्मा की सिंगल बेंच ने इस मामले में राज्य सरकार, रिटर्निंग ऑफिसर, भारत निर्वाचन आयोग, मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भाजपा की ओर से निर्विरोध निर्वाचित तीनों राज्यसभा सदस्यों तरुण चुघ, रजनीश कुमार अग्रवाल व महेश केवट को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को तय की गई…

Read More

पं. द्वारिका प्रसाद मिश्र का व्यक्तित्व और कतित्व योगदान सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पं. द्वारिका प्रसाद मिश्र का व्यक्तित्व और कतित्व योगदान सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मिश्र की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, आयुक्त जनसम्पर्क मनीष सिंह, विधायकगण, मप्र विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्व. मिश्र के परिजन भी उपस्थित थे। पुष्पांजलि कार्यक्रम…

Read More