MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 9 जिलों में आज मूसलाधार बारिश; 18% कम बरसात से 43 जिले प्रभावित

भोपाल मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में फिलहाल मानसूनी बारिश पर ब्रैक लगा हुआ है। हालांकि, बीते 24 घंटों के दौरान सूबे के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश तो दर्ज की गई, लेकिन अधिकतर जिलों में बारिश ना होने से संबंधित क्षेत्रों के लोग गर्मी और उमस से परेशान होते नजर आए। राजधानी भोपाल में दिनभर धूप और बादल आते – जाते रहे। कुछ जगह हल्की फुहार पड़ी, लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। फिलहाल, मौसम विभाग का कहना है कि, बुधवार यानी आज प्रदेश…

Read More

क्या है Safe Harbour? सरकार ने हटाया तो Facebook-Instagram की बढ़ जाएंगी मुश्किलें, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. संसद की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग से इस घटना के लिए माफी मांगने के लिए कहा है. अब इसको लेकर कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग और पीएम के वीडियो को हटाने को लेकर संसदीय समिति सख़्त हो गई है।  सूत्रों के लिए अनुसार, दूरसंचार और आईटी की संसदीय समिति ने सेफ हार्बर क्लॉज हटाने की चेतावनी…

Read More

यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 2023 करोड़ का बड़ा बजट प्रावधान

लखनऊ  प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, आपातकालीन चिकित्सा परिवहन सेवा बेहतर करने, राज्य में क्वाटरनरी (चौथी पीढी) चिकित्सा सुविधा के लिए अनुपूरक बजट में 2023.50 करोड़ रुपए की व्यवस्था है। इसमें एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के नियंत्रण में चलने वाली स्वास्थ्य परियोजनाओं 1500 करोड़ प्रविधान किया गया है। शहरी चिकित्सालयों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था के लिए 96 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह हाईटेक और समयबद्ध बनाने के लिए एक बड़ा विजन पेश किया है। सड़क…

Read More

यमुना डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई, डीडीए ने हटाए कब्जे

नई दिल्ली यमुना के डूब क्षेत्र (ओ जोन) में हो रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट के कड़े रुख के बाद एनजीटी में सुनवाई हुई। इसमें डीडीए ने अब तक हुई कार्रवाई और आगे अतिक्रमण रोकने व अब तक हो चुके अतिक्रमण को हटाने के बारे में एनजीटी को जानकारी दी। डीडीए ने बताया कि हाई कोर्ट ने अपने आदेश में जोन ओ में बिना किसी ढील के नया निर्माण रोकने और अवैध ढांचों को ढहाने के सख्त निर्देश दिए हैं डीडीए ने बताया कि कोर्ट…

Read More

बीकानेर के धोरों में उगी देशी खुंभी, ग्रामीणों की बढ़ी आमदनी

बीकानेर  मरुस्थल में बारिश की फुहार खेतों में हरियाली लाने के साथ रेतीले धोरों में प्रकृति की अनमोल सौगात भी बिखेर देती है। इन दिनों बज्जू क्षेत्र के धोरों में स्वत: उगने वाली देशी खुंभी (मशरूम) की बहार छाई है। सुबह सूरज निकलने से पहले ही खुंभी के शौकीन टोकरी लेकर जंगलों और धोरों की ओर निकल पड़ते हैं। कुछ लोग इसे घरेलू उपयोग के लिए एकत्र कर रहे हैं, तो कई परिवार बिक्री के जरिए अतिरिक्त आमदनी जुटा रहे हैं। लगातार हुई बारिश और मिट्टी में बनी नमी के…

Read More

यूपी विधानसभा सत्र हंगामे की भेंट, सीएम योगी बोले- विपक्ष का आचरण शर्मनाक

लखनऊ यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र बुधवार को भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। बुधवार को सदन की कार्यवाही दोपहर करीब डेढ़ बजे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई और कहा कि सदन में विपक्ष का आचरण शर्मनाक है। ये लोग लोकतंत्र विरोधी हैं और यही इनका असली चेहरा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र को हंगामे के हवाले करना प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के साथ भारी अन्याय है। इनके लिए कुछ नई…

Read More

दतिया उपचुनाव हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, जिला कार्यकारिणी भंग; मंडल-मोर्चा और प्रकोष्ठ भी हटाए

भोपाल  दतिया उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी में एक्शन शुरू हो गया है। मंगलवार को बीजेपी ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए दतिया जिले का पूरा संगठन भंग कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने उपचुनाव परिणामों की समीक्षा के बाद जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह सहित पूरी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। दतिया उपचुनाव में हार के बाद भोपाल में समीक्षा बैठक हुई थी। बैठक में जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। अब बीजेपी ने अनुशासनात्मक कार्यवाही की है। मंगलवार को…

Read More

राजस्थान में फसल बीमा का रिकॉर्ड, 62 लाख से ज्यादा किसानों को मिला कवरेज

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन हुआ है। इसके माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम के कारण फसल को हुए नुकसान की स्थिति में लाखों किसानों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। राजस्थान में देश में सबसे अधिक लगभग 62 लाख 58 हजार किसानों को योजना में नामांकित किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में राज्य के लगभग 2 करोड़ 82 लाख हेक्टेयर सकल फसली क्षेत्र में 1 करोड़ हेक्टेयर…

Read More

ब्रॉक लेसनर ने लिया रिटायरमेंट, WWE और MMA के ‘बीस्ट’ युग का हुआ अंत

10 बार के WWE वर्ल्ड चैम्प‍ियन और कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे बड़े सितारों में शामिल ब्रॉक लेसनर ने प्रोफेशनल रेसलिंग से आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा कर दी है. 49 वर्षीय लेसनर ने 'The Pat McAfee Show' में अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा कि अब उनका सफर सिर्फ WWE (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) ही नहीं, बल्कि हर तरह की प्रतिस्पर्धी फाइटिंग से खत्म हो गया है l   लेसनर ने बताया कि पिछले शनिवार समरस्लैम में खेला गया उनका मुकाबला करियर का आखिरी मैच था. उन्होंने स्वीकार किया…

Read More

फ्लॉप फिल्म ‘हम दोनों’ के अमर गीत, साहिर लुधियानवी ने रचा इतिहास

1961 में एक फिल्म आई थी ‘हम दोनों’। फिल्म में देव आनंद, नंदा और साधना लीड रोल में थे। ये फिल बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इसका एक गाना दुनियाभर में खूब मशहूर हो गया। इस गाने की वजह से आज भी फिल्म की पहचान बनी हुई है। ये गाना था 'अभी ना जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं है'। इस गाने को लिखने वाले गीतकार ने अपनी कलम से कई कजेला चीर देने वाले गीत लिखे। फिल्म की कहानी फिल्म हम दोनों की कहानी…

Read More

RBI का अनुमान: वित्त वर्ष 2026-27 में खुदरा महंगाई रहेगी 5%, खाद्य और ईंधन की कीमतों में तेजी के संकेत

मुंबई भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (RBI MPC) ने बुधवार को अपनी समीक्षा बैठक के नतीजे घोषित कर दिए हैं. केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महंगाई दर 5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है. हालांकि, नीति निर्माताओं ने आगाह किया है कि निकट भविष्य में खाद्य और ईंधन की कीमतों के कारण महंगाई में और तेजी देखी जा सकती है।  पॉलिसी निर्णयों की घोषणा करते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुख्य रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत…

Read More

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी दिशा में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधानसभा की विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के अंतर्गत भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 97 गांवों में विद्युत…

Read More

जंतर-मंतर पर बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम! CJP प्रदर्शन के दौरान ISI से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़

नई दिल्ली दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित एक बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा करते हुए पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में चार नाबालिगों समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपियों की योजना जंतर-मंतर पर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान हमला करने की थी. उनके कब्जे से पेट्रोल बम, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है. जांच में यह भी सामने आया है कि रेलवे ट्रैक के…

Read More

सड़क से सदन तक पहुंचा ‘हल्ला बोल’

लखनऊ  उत्तर प्रदेश विधानसभा केवल विधायी कार्यों का केंद्र नहीं है, बल्कि यह राज्य की 25 करोड़ जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने, उसकी समस्याओं का समाधान तलाशने और उसके सशक्तीकरण की राह प्रशस्त करने का मंच है। इस मंच पर किया जाने वाला कोई भी अलोकतांत्रिक कार्य जनता के हितों पर सीधा कुठाराघात ही कहा जाएगा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जिस प्रकार का दृश्य देखने को मिला, उसने लोकतांत्रिक व्यवस्था की जड़ों को हिलाकर रख दिया है। विपक्षी दल, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा)…

Read More

भयंकर बारिश का अलर्ट! UP समेत 8 राज्यों में IMD की चेतावनी, तेज हवाओं के साथ होगी मूसलाधार बारिश

नई दिल्ली दिल्ली में बारिश का गति और तेज होने जा रही है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग का ताजा पूर्वानुमान है कि उत्तर प्रदेश और बिहार समेत भारत के कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावनाएं हैं। जबकि, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे प्रदेश आंधी और तूफान का भी सामना करेंगे। वहीं, पूर्वोत्तर के भी अधिकांश राज्यों में इस हफ्ते तेज बारिश के आसार हैं। IMD का कहना है कि बुधवार को उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में बारिश हो सकती है। खास बात…

Read More