पुणे में मध्यप्रदेश के ट्रायथलॉन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

भोपाल पुणे, महाराष्ट्र में 12 से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित अंडर-23 एवं सीनियर राष्ट्रीय ITF ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने पदक जीतने के साथ ही कई उत्कृष्ट स्थान हासिल किए। दुर्विशा और सरगम ने जीते रजत पदक अंडर-23 महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की दुर्विशा पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं ओपन एज महिला वर्ग में सरगम बाथरे ने दूसरा स्थान हासिल कर मध्यप्रदेश को एक…

Read More

यूपी-जापान के यामानाशी के बीच बढ़ा सहयोग, विधानसभाओं ने किया अहम समझौता

लखनऊ जापान की यामानाशी प्रीफेक्चरल असेंबली और भारत गणराज्य की उत्तर प्रदेश विधान सभा के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान एवं सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता दोनों विधान सभाओं के बीच पारस्परिक समझ, विश्वास और सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यामानाशी प्रीफेक्चरल असेंबली के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों पक्षों के बीच विधायी कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका तथा दोनों विधान सभाओं…

Read More

“सुरक्षित वाहन चालन कोर्स” विषय पर हुई कार्यशाला

भोपाल  सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात प्रबंधन की नवीन तकनीकों से परिचय कराने तथा वाहन दुर्घटनाओं में पीडितों को शासकीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता, केशलेस उपचार उपलब्ध कराने के लिये अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  मोहम्मद शाहिद अबसार के निर्देशानुसार पुलिस परिवहन शोध संस्थान (पीटीआरआई) भोपाल में 20 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक “सुरक्षित वाहन चालन कोर्स” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र में मध्यप्रदेश में सड़क पर होने वाली वाहन दुर्घटनाओ एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने…

Read More

कुलदीप यादव को बाहर करने की खबरों पर भड़के पुजारा, बोले- जीतने वाला कॉम्बिनेशन मत बदलो

नई दिल्ली भारत और श्रीलंका के बीच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में टेस्ट मैच खेला जाना है. सीरीज के इस दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. गॉल में पहला टेस्ट 165 रनों से जीतने वाली भारतीय टीम स्पिन डिपार्टमेंट में बदलाव कर सकती है. हेड कोच गौतम गंभीर चाइनामैन कुलदीप यादव की जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को उतार सकते हैं, जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है. अब टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज…

Read More

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS अधिकारियों के तबादले

जयपुर राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी और प्रशासनिक ढांचे में राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 6 और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 7 अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन आदेश जारी कर दिए हैं। कार्मिक विभाग (DoP) की ओर से जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, 2010 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी को जनजाति क्षेत्र विकास (TAD) आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) कर रहे 2013 बैच के आईएएस अधिकारी खजान सिंह को उदयपुर का…

Read More

बिजली बिल में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, XEN और SDO को 3 महीने की सजा

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर परेशान एक उपभोक्ता की शिकायत एक्सईएन और एसडीओ पर भारी पड़ गई है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के आदेश का अनुपालन न करने पर अध्यक्ष न्यायाधीश अमर जीत वर्मा, सदस्य अजय प्रकाश सिंह की पीठ ने वर्तमान अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) विद्युत वितरण खंड द्वितीय और उपखंड अधिकारी (एसडीओ) भानपुर को तीन महीने की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। बस्ती के भानपुर के रहने वाले मानवेंद्र सिंह ने…

Read More

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत विदिशा जिले के ग्यारसपुर विकासखंड की शासकीय हाई स्कूल-1, माध्यमिक शाला धनिया खेड़ी एवं प्राथमिक शाला धनिया खेड़ी का किया निरीक्षण

भोपाल  प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आसानी से विद्यार्थियों तक पहुंच जाए। साथ ही शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन कर उसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की अपेक्षाओं के अनुरूप आवश्यक सुधार किए जाएं। इस उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को अभियान के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल विदिशा जिले के ग्यारसपुर विकासखंड की शासकीय हाई स्कूल-1, माध्यमिक शाला धनिया खेड़ी एवं प्राथमिक शाला धनिया खेड़ी पहुँचे। यहां पर स्कूलों का निरीक्षण किया।…

Read More

तीस्ता से सिंधु तक पानी पर घेराबंदी? भारत के खिलाफ एक जैसी रणनीति अपना रहे पाकिस्तान-बांग्लादेश

नई दिल्ली तीस्ता से लेकर सिंधु तक, भारत के दोनों पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और बांग्लादेश पानी को हथियार बनाकर एक जैसी कूटनीतिक रणनीति अपनाते दिख रहे हैं. बांग्लादेश के वाटर रिसोर्सेज मिनिस्टर शाहिद उद्दीन चौधरी अनी ने भारत से गंगा जल संधि में गारंटी क्लॉज जोड़ने और साथ ही तीस्ता नदी का पानी देने की मांग की है. उन्होंने खुलकर धमकी दी है कि अगर भारत नहीं माना तो बांग्लादेश संयुक्त राष्ट्र समेत अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचेगा. गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले पाकिस्तान भी सिंधु जल…

Read More

यूपी राइज से युवाओं को नई उड़ान, इनोवेशन के दम पर रोजगार सृजन का संकल्प

कानपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' के विजन को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में 'यूपी राइज' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए 1700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन का मूल उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला न बनाकर, स्वयं का उद्यम स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने वाला 'जॉब क्रिएटर' बनाना है। कार्यक्रम के दौरान…

Read More

UP में बच्चों के टीकाकरण अभियान की बढ़ी तारीख, अब 31 अगस्त तक लगेगी DPT और TD वैक्सीन

 लखनऊ उत्तर प्रदेश में बच्चों को डिप्थीरिया (गलाघोंटू) और टिटनेस जैसी बीमारियों से बचाने के लिए चल रहा टीकाकरण अभियान 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह अभियान 3 से 7 अगस्त तक चलना था, लेकि बारिश और कांवड़ यात्रा के कारण बड़ी संख्या में पात्र बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। परिवार कल्याण की महानिदेशक डॉ. शुभा मिश्रा ने बताया कि छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण के लिए अभियान की अवधि बढ़ाई गई है। सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों और मदरसों में पढ़ने वाले…

Read More

नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव, 8 राज्यों-UT में DM को नागरिकता देने का अधिकार

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को गुजरात, राजस्थान, पंजाब, बंगाल, असम व त्रिपुरा (आदिवासी इलाकों को छोड़कर) और केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में जिलाधिकारियों (डीएम) को भारत के बाहर जन्मे उन पात्र एवं उपयुक्त आवेदकों को नागरिकता देने का अधिकार दिया, जो आम तौर पर इन क्षेत्रों में रह रहे हैं। सरकार ने बुधवार को नागरिकता (तीसरा संशोधन) नियम, 2026 की अधिसूचना जारी की, जिसमें उक्त इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में जिलाधिकारियों को पंजीकरण या नेचुरलाइजेशन के जरिये नागरिकता चाहने वाले आवेदनों पर कार्रवाई…

Read More

‘मुस्लिम NATO’ पर बांग्लादेश के रुख से भारत सतर्क, विदेश मंत्रालय ने कहा- पश्चिम एशिया की हर गतिविधि पर नजर

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में हो रही हर गतिविधि पर भारत की पैनी नजर है। विदेश मंत्रालय ने यह बयान देकर बांग्लादेश को एक तरह से आगाह करने की कोशिश की है। विदेश मंत्रालय का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा पर कभी हां और कभी ना हो रही है। 'पश्चिम एशिया की गतिविधियों पर भारत की नजर' भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को साफ किया है कि पश्चिम एशिया में इस समय जो भी जियोपॉलिटिक्स चल रही है, वह उसकी…

Read More

सिंगापुर में भारतीय मूल के कारोबारी को दिवालिया घोषित किया गया, 407 प्रवासी श्रमिकों की सैलरी बकाया

सिंगापुर सिंगापुर में एक प्रवासी भारतीय नागरिक और कई कंपनियों के निदेशक को यहां दिवालिया घोषित कर दिया गया है। उन पर 400 से अधिक प्रवासी श्रमिकों का वेतन बकाया होने का आरोप है। द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 13 अगस्त को रामू पलानी वेलु के खिलाफ दिवालियापन आदेश जारी किया गया। वह सिंगापुर के स्थायी निवासी हैं। 407 कर्मचारियों की नहीं दी सैलरी रामू सात स्थानीय कंपनियों के निदेशक हैं, जो एयर-कंडीशनिंग, प्लंबिंग और निर्माण सेवाएं प्रदान करती है। इनमें केपीए इंजीनियरिंग, एसके इंडस्ट्रीज और वीवीआर प्लांट…

Read More

‘विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प के साथ बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई में निवेश प्रोत्साहन आउटरीच कार्यक्रम

भोपाल प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 19 से 21 अगस्त तक बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई में तीन दिवसीय निवेश प्रोत्साहन आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), स्पेस-टेक, एवीजीसी-एक्सआर और ड्रोन विनिर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों एवं विशेषज्ञों के साथ निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बेंगलुरु में जीसीसी और स्पेस-टेक पर मंथन अभियान…

Read More

अलीगढ़ क्यों कहलाता है ‘ताला नगरी’? देश के 75% तालों का होता है यहां उत्पादन

लखनऊ  जब घरों की सुरक्षा की बात हो तो सबसे पहले अलीगढ़ के तालों का ख्याल मन में आता है। उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ जिला दुनियाभर में अपने तालों के लिए जाना जाता है। इसे ताला नगरी भी कहा जाता है। देश में बनने वाले कुल तालों का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा अकेले अलीगढ़ से आता है, जो इसे 'लॉक कैपिटल ऑफ इंडिया' बनाता है। अलीगढ़ में धातु शिल्प और हथियार बनाने का काम मुगल काल से ही चला आ रहा है। आधुनिक ताला उद्योग की नींव अलीगढ़ में 1870…

Read More