प्रदेश में 22 सीएम राइज स्कूल भवन पूर्णता की ओर

भोपाल
प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसा के अनुरूप कॉम्पलेक्स विद्यालय तैयार करने की दृष्टि से सीएम राइज स्कूल योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना में शासकीय स्कूलों में सर्व-सुविधा सम्पन्न वातावरण के साथ विद्यार्थियों को रोचक एवं आनंददायक शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रदेश में यह योजना 2 चरणों में क्रियान्वित की जा रही है। पहले चरण में वर्ष 2021 से 2024 में 274 सीएम राइज स्कूल का संचालन शुरू किया गया था।

ये भी पढ़ें :  लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रदेश में पहले चरण में स्वीकृत 274 सीएम राइज स्कूलों में से 22 स्कूल भवनों का निर्माण पूर्णता की ओर है। वर्तमान में सीएम राइज स्कूलों में 4 लाख 75 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment