सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय बाइक सवार की मौत

औरंगाबाद
एक नवंबर की रात घर से घूमने के लिए निकले दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिमरी कला गांव निवासी परशुराम पासवान के 25 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र पासवान के रूप में की गई है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें :  ED की तमिलनाडु में 13 जगहों पर छापेमारी, TVH फर्म से जुड़ा है मामला

औरंगाबाद सदर अस्पताल दोनों सवारों को ले जाया गया जहां धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र पासवान अपने दोस्त अनिल राम के साथ घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान बाइक सवार हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एन एच 98 पर तेंदुआ मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।

ये भी पढ़ें :  मोदी कल महाराष्ट्र के दौरे पर, वाशिम, ठाणे, मुंबई में करेंगे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस थाना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कस्टडी में लिया और पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

धीरेंद्र पासवान की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। धीरेंद्र की दो बेटियां भी हैं। वह परिवार चलाने के लिए मजदूरी करता था। परिजनों ने जिला प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी आर्थिक सहायता की जाए। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें :  जनता में विश्वास बहाली बड़ी चुनौती, मोदी की गारंटी पूरी कर जीता भरोसा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment