मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की सड़कों को बेहरतर बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया

अमरावती
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की सड़कों को बेहरतर बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया। सीएम ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की।

861 करोड़ की लागत का अभियान
861 करोड़ रुपये की लागत के इस अभियान को सड़कों की समस्या को देखते हुए शुरू किया गया है। अनकापल्ली जिले के चिंतलागोर्लिवनिपालम गांव से राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने खुद एक गड्ढे को मोर्टार से भरकर उसकी मरम्मत की।

ये भी पढ़ें :  हिमाचल: नागा साधु से जबरन जटाएं-दाढ़ी काटने का मामला, पंचायत उप-प्रधान सहित 3 पर FIR

CM ने खुद सड़क की मरम्मत की
इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री वांगलापुडी अनिता और अन्य नेता और अधिकारी भी मौजूद थे। बाद में उनकी मौजूदगी में एक बड़े गड्ढे को भी ट्रक से भरकर ठीक किया गया। नायडू ने खुद कुदाल उठाई और दक्षिणी राज्य में मरम्मत कार्यों को गति देने के लिए गड्ढे को समतल किया।

ये भी पढ़ें :  हैदराबाद : अमित शाह ने 54वें CISF स्थापना दिवस परेड के अवसर पर बैफल रेंज 'अर्जुन' का किया उद्घाटन, बोले- नियंत्रण में नक्सली और आतंकवादी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment