MP के 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों का हल्ला बोल, 5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन का ऐलान

भोपाल

मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रदेशभर के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों से 25 मई को भोपाल के नीलम पार्क में एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले पांच से छह महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। प्रदर्शन के बाद कर्मचारी उपमुख्यमंत्री निवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे। मांगें नहीं मानी गईं तो भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी गई है।
30 हजार कर्मचारी दे रहे हैं सेवाएं

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश के बाघ छत्तीसगढ़, राजस्थान और ओडिशा में भी दहाड़ेंगे, बाघ संरक्षण के लिए बड़ा कदम

संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक सहित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में करीब 30 हजार आउटसोर्स कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों को समय पर वेतन, नौकरी की सुरक्षा और न्यूनतम वेतन जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें :  भारतीय शेयर बाजार में मार्च के बाद आया सबसे बड़ा निवेश, विदेशी निवेशकों ने डाले 8,831 करोड़ रुपए

निजी एजेंसियों की मनमानी और शोषण का आरोप

संघ का आरोप है कि निजी एजेंसियों और अधिकारियों की मनमानी के कारण कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। शासन द्वारा स्वीकृत राशि और कर्मचारियों को मिलने वाले वास्तविक भुगतान में बड़ा अंतर है। कर्मचारियों को आठ से 12 हजार रुपए तक वेतन दिया जा रहा है, जबकि न्यूनतम 26 हजार रुपए मासिक वेतन की मांग लंबे समय से की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  MP स्कूलों में ई-अटेंडेंस अनिवार्यता के खिलाफ दायर याचिका शिक्षकों ने वापस ली, जानें क्या है वजह

कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगें

संघ ने आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य के बदले समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा, अवकाश सुविधा, मातृत्व अवकाश और निजी एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने जैसी प्रमुख मांगें उठाई हैं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment