पुरानी पेंशन का लाभ नहीं ले पाएंगे यूपी के 35,738 शिक्षक

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन (OPS) का इंतजार कर रहे शिक्षकों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। प्रदेश के 35,738 शिक्षकों को पुरानी पेंशन (OPS) का लाभ नहीं मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने विशिष्ट BTC बैच 2004 से नियुक्त 35,738 को पेंशन नहीं देने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें :  अयोध्या में 120 फीट के मंच पर थ्रीडी तकनीक के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

पुरानी पेंशन का नहीं मिलेगा लाभ
बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि सरकार के 2008 की शिक्षक (तैनाती) नियमावली के तहत सेवा की गणना केवल नियुक्ति की तिथि से ही की जाएगी। प्रदेश सरकार के मुताबिक इस निर्णय से प्रभावित शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बंद रहेगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment