54 साल के उपुल चंदना का उड़ता कैच वायरल, 62 के अर्जुन रणतुंगा की गेंद पर दिखाया कमाल

नई दिल्ली
ख‍िलाड़‍ियों की उम्र बढ़ सकती है, लेकिन क्लास कभी पुरानी नहीं होती. इसका शानदार उदाहरण श्रीलंका के दो पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने पेश किया है. 62 साल के पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने गेंद फेंकी और उनकी गेंद पर 54 वर्षीय उपुल चंदना ने ऐसा डाइव‍िंग पकड़ा कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

मीड‍िया र‍िपोर्टो और वायरल वीड‍ियो के दावे के मुताब‍िक- यह चैर‍िटी मैच कोलंबो में 23 अगस्त को हुआ. मैच थर्स्टन कॉलेज मैदान पर हुआ, जहां श्रीलंका के कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एक बार फिर मैदान पर उतरे.

ये भी पढ़ें :  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के साथ रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी देश को दिलाई

वीडियो में रणतुंगा गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं. बल्लेबाज ने शॉट खेला, जिसके बाद उपुल चंदना ने तेजी से मूव करते हुए हवा में डाइव लगाई और शानदार कैच लपक लिया.

54 साल की उम्र में चंदना की यह फुर्ती देखकर फैन्स भी हैरान रह गए. एक समय अपनी शानदार फील्डिंग के लिए पहचाने जाने वाले चंदना ने दिखा दिया कि हाथों की तेजी और कैच पकड़ने की कला अभी भी पूरी तरह बरकरार है.

ये भी पढ़ें :  एमपी में झमाझम बारिश ने भरे धान के खेत, किसानों के चेहरे पर खुशी

1996 वर्ल्ड कप वाली यादें भी हुईं ताजा
चंदना श्रीलंका के लिए 1994 से 2007 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट खेले. वो लेग स्प‍िन गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी बेहतरीन फील्ड‍िंग के लिए भी मशहूर  थे. चंदना  1996 में वर्ल्ड जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का भी हिस्सा रहे थे. हालांकि वो वर्ल्ड कप 1996 में उस दौर में अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी में श्रीलंका ने वर्ल्ड क्रिकेट में बड़ा नाम बनाया था.

अब इतने साल बाद जब रणातुंगा की गेंद पर चंदना ने पकड़ा तो पुराने फैन्स के लिए यह नजारा नॉस्टालॉज‍िया से कम नहीं था. कोलंबो में एक चैरिटी क्रिकेट मैच हुआ लंका अल्जाइमर फाउंडेशन के लिए फंड जुटाने के मकसद से आयोजित किया गया था. जहां ये दोनों द‍िग्गज खेले थे.

ये भी पढ़ें :  हाईकोर्ट ने आरोपी साध्वी लक्ष्मी दास को जमानत के लिए 90 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया

अर्जुन रणतुंगा का इंटरनेशनल कर‍ियर
93 टेस्ट, 5105 रन, 16 विकेट
269 वनडे, 7456 रन, 79 विकेट

उपुल चंदना का इंटरनेशनल कर‍ियर
16 टेस्ट, 37 विकेट, 616 रन
147 वनडे, 151 विकेट, 1627 रन

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment