कुसुम लोहा फैक्ट्री की चिमनी गिरी : बड़ा हादसा, आधा दर्जन मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

 

उर्वशी मिश्रा, मुंगेली

 

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव स्थित कुसुम फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया है। लोहा निर्माण की फैक्ट्री की चिमनी गिरने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को घायल अवस्था में बाहर निकाला है और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  नारायणपुर जवान के शहीद होने पर भाजपा ने जताया शोक, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीट करके साधा कांग्रेस पर निशाना

अन्य मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment