एनटीपीसी नवा रायपुर में देशभक्ति के उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

नवा रायपुर 

एनटीपीसी नवा रायपुर ने 15 अगस्त, 2026 को देशभक्ति के उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर राष्ट्रगीत – वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ, जिसके बाद एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र-II) श्री नीरज जलोटा ने तिरंगा फहराया और फिर राष्ट्रगान – जन गण मन गाया गया

ये भी पढ़ें :  प्रार्थना सभा के दौरान बालोद में ‘बवाल’…ग्रामीणों के विरोध के बाद पास्टर पर हुई कार्यवाही, हिंदू समाज ने किया पास्टर का जमकर विरोध

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, श्री जलोटा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और नवाचार एवं दक्षता से प्रेरित होकर किफायती, कुशल और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से विश्वसनीय विद्युत एवं ऊर्जा परिवर्तन समाधान प्रदान करके देश के विकास में एनटीपीसी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा पर एनटीपीसी के फोकस और भविष्य के अवसरों पर भी प्रकाश डाला ।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिले को विकास कार्याे की सौगात

इसके अलावा, मुख्य अतिथि ने यूएसएससी, प्रचालन सेवाएँ, कमर्शियल, स्टेशन इंजीनियरिंग, सेफ्टी, राख नई पहल, सीएसआर आदि के क्षेत्रों में उपलब्धियों पर चर्चा की। 

उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र-II के स्टेशनों (छत्तीसगढ़ में कोरबा, लारा और सिपत तथा मध्य प्रदेश में गाडरवारा और खरगोन) को प्लांट प्रदर्शन, परियोजना निष्पादन, वाणिज्यिक क्षेत्र में उपलब्धियों, नई पहलों तथा पुरस्कार और सम्मान प्राप्त करने में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी सराहा। 

ये भी पढ़ें :  प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

समारोह का मुख्य आकर्षण देशभक्ति की थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जिसका आयोजन अर्पिता महिला समिति के सहयोग से किया गया, जिसमें बच्चों ने नृत्य, गायन और स्कीट प्रस्तुत किए। 

 

Share

Leave a Comment