छत्तीसगढ़-कोरबा में ASI-आरक्षक के बीच मारपीट, एक का हाथ तो दूसरे का टूटा दांत

कोरबा. कोरबा सिटी कोतवाली में पदस्थ दो सहायक उप निरीक्षक और एक आरक्षक के बीच झड़प हो गई। एएसआई अश्वनी वर्मा और अजय सिंह और कोर्ट आरक्षक नितेश मिश्रा के बीच थाने के अंदर मारपीट हुई। यह घटनाक्रम 6 नवंबर 2024 की शाम 6 से 7 बजे बीच की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा सीएसपी के प्रतिवेदन के आधार पर दोनों एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है जबकि आरक्षक पूर्व से ही लाइन में रहकर न्यायालय कार्य में संलग्न है। इस घटना को लेकर…

Read More

राजस्थान-दौसा में डोटासरा का किरोड़ी मीणा पर तंज, ‘जनता भिक्षा नहीं, आराम देगी भाई साहब’

दौसा. दौसा में अपने भाई के जगमोहन मीणा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपी सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रचार का अनोखा तरीका इस्तेमाल किया। वे लोटा लेकर घर-घर वोट की भिक्षा मांगने निकले। किरोड़ी के इस अंदाज पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जोरदार तंज कसा। उन्होंने दौसा में ही चुनावी सभा में कहा कि मंत्री होकर जनता को कुछ देने की जगह हाथ फैला रहे हैं। दौसा की गलियों में "भिक्षां देहि" कह रहे हैं, उन्हें जनता "आराम देहि" का आशीर्वाद देगी।…

Read More

छत्तीसगढ़-बेमेतरा में पुलिसकर्मी को वाहन से रौंदने की कोशिश, तीन नाबालिग सहित पांच आरोपी पकड़े

बेमेतरा. बेमेतरा में पुलिसकर्मी को वाहन से रौंदने की कोशिश हुई है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें तीन नाबालिग हैं। इस मामले में पीड़ित आरक्षक स्वप्निल पांडेय चौकी खंडसरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वप्निल ने अपने आवेदन में बताया कि सात नवंबर की रात को अपने बाइक से रात्रि गश्त कर रहे थे। सफेद चारपहिया वाहन रात 1.15 बजे ग्राम चमारी अतरिया से खंडसरा की ओर आ रहा था। इस वाहन का चालक गाड़ी को मोड़कर वापस अतरिया की ओर भागने लगा। संदेह…

Read More

सीएम योगी ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ राजधानी लखनऊ में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई। यह कमता से लेकर एयरपोर्ट तक चलेगी। 10 नवंबर से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इसमें न्यूनतम किराया 12 रुपये होगा। वहीं अधिकतम किराया 45 रुपये होगा। सीएम ने इसे सुबह हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि डबल डेकर सिटी बस की एमएसटी बनवाने पर महिलाओं को 50% की छूट मिलेगी। शनिवार…

Read More

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष पर राजकुमार रोत का हमला, ‘पीएम मोदी की कृपा से आप चूहे से शेर बने हैं’

जयपुर. विधानसभा उपचुनाव में चौरासी सीट दिन प्रतिदिन विवादित बयानों के घेरे में आती जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ चौरासी आए थे। युवा मोर्चा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने राजकुमार रोत को चूहा बताते हुए एक कहानी सुनाई थी। मदन राठौड़ ने कहा था कि एक चूहा था, जो संत की कृपा से शेर बन गया और शेर बनते ही उसने संत को खाने का प्रयास किया तो संत ने उसे पुनः चूहा बना दिया। इसलिए की जनता ने जिस चूहे को…

Read More

बलूचिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन के पास धमाके में 21 की मौत, 30 घायल

 क्वेटा पाकिस्तान एक बार फिर से बड़े धमाके से दहल (Pakistan Bomb Blast) गया है. क्वेटा में धमाका होने की जानकारी सामने आई है. इस धमाके में 21  से ज्यादा लोगों की मौत और 30  के करीब लोगों के घायल होने की खबर है. पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये बम धमाका क्वेटा रेलवे स्टेशन के पास हुआ है. ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से कुछ समय पहले ही बम विस्फोट हो गया. धमाके के समय प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ थी. इस घटना…

Read More

PM मोदी रतन टाटा को याद कर भावुक हुए, बोले- इस पीड़ा को भुला पाना आसान नहीं

नई दिल्ली देश के दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन को लगभग एक महीना बीत चुका है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्‍हें याद करते हुए एक लेख लिखा है. उन्‍होंने लिखा कि रतन टाटा जी के हमसे दूर चले जाने की वेदना अभी मन में है. इस पीड़ा को भुला पाना आसान नहीं है. उन्‍होंने अपनी लेख में कहाकि रतन टाटा के रूप में देश ने एक महान सपूत को खो दिया है… एक अमूल्‍य रत्‍न को खोया है.  आज भी शहरों, कस्बों से लेकर गांवों…

Read More

इंदौर में ट्रैफिक को सुगम बनाने सड़कों पर अवैध खड़ी चार बसों को जब्त किया

 इंदौर इंदौर शहर में यातायात सुगम बनाने के लिए मूसाखेड़ी के पास रिंग रोड पर ट्रैवल एजेंसियों द्वारा अवैध रूप से खड़ी की जा रहीं बसों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। मुख्य मार्ग पर खड़ी चार बसों को जब्त किया गया और अवैध रूप से संचालित सात ट्रैवल एजेंसियों के कार्यालय सील किए गए। सात बसों और ट्रैवल एजेंसियों पर चालानी कार्रवाई कर एक लाख से अधिक रुपये जुर्माना वसूला गया। शहर में यातायात सुगम बनाने के लिए फुटपाथ और सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। जिला…

Read More

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बढ़ी हुई सैलरी इसी महीने खाते में आएगी

भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियो के लिए खुशखबरी है। मोहन सरकार ने सातवें वेतन आयोग के कर्मचारियों के बाद अब छठवें वेतन आयोग के कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की है। वित्त विभाग ने इन कर्मचारियो के 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी किया है, इस वृद्धि के साथ है अब महंगाई भत्ता 230% से बढ़कर 239% हो गया है, बढ़ी हुई राशि नवम्बर के महीने की सैलरी के साथ आयेगी। मध्य प्रदेश शासन वित्त विभाग द्वार जारी आदेश के मुताबिक…

Read More

मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में बीस हजार करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई

रायपुर  छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे का नेटवर्क दो साल के अंदर अमेरिकन नेटवर्क के बराबर होगा, आज मैं यह विश्वास दिलाता हूं, आपने जो छत्तीसगढ़ राज्य के लिए मांगे रखी हैं वे सब देंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को रायपुर में आयोजित हो रहे भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में सड़कों के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति दी। इनमें चार राष्ट्रीय राजमार्गों में फोरलेन…

Read More

कुशीनगर में घर में घुसे अज्ञात शख्‍स ने आधी रात को किया जमकर तांडव, नाबालिग लड़की का काटा गला

कुशीनगर यूपी के कुशीनगर में घर में घुसे किसी अज्ञात शख्‍स ने आधी रात को जमकर तांडव मचाया। उसने अपने बिस्‍तर पर सो रही 15 साल की लड़की की गला काटकर हत्‍या कर दी। शोर सुनकर लड़की के पिता वहां पहुंचे तो उन पर भी हमला बोल दिया। धारदार हथियार से पिता के शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए और फरार हो गया। लड़की के पिता के शरीर पर सात वार पाए गए गए हैं। घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया ग्राम सभा के नौका टोला की है। सूचना…

Read More

लोहारीडीह केस में MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक का होगा रिपोस्टमार्टम, सरकार को सहयोग करने के निर्देश

जबलपुर  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह में संदिग्ध मौत के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने मृतक शिवप्रसाद साहू की बेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए रिपोस्टमार्टम की अनुमति दी है। साथ ही अदालत ने छत्तीसगढ़ सरकार को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की डबल बैंच में हुई। दरअसल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को मध्यप्रदेश के जूरिडिक्शन में केस फाइल करने की छूट दी थी। याचिकाकर्ता ने रिपोस्टमार्टम की मांग को लेकर एमपी की जबलपुर…

Read More

अक्षय नवमी : भगवान विष्णु की पूजा के साथ आंवले के पेड़ की जाती है पूजा

अक्षय नवमी का पर्व हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यह त्यौहार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है और इस साल 10 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन को भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित माना गया है, और मान्यता है कि वे आंवले के पेड़ में निवास करते हैं। इसी कारण इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करना और उसकी छाया में भोजन बनाना शुभ माना जाता है। कई भक्त इस दिन ऐसा करके भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते…

Read More

ट्रंप को मारने की एक और साजिश, ईरानी प्लान का हुआ खुलासा, जानें कैसे एफबीआई ने नाकाम किया प्लॉट

मैनहट्टन अमेरिका के न्याय विभाग ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश के पीछे ईरान को बताया है. मैनहट्टन में संघीय अदालत में दायर एक आपराधिक शिकायत में आरोप लगाया गया कि ईरान के अर्धसैनिक क्रांतिकारी गार्ड के एक अधिकारी ने सितंबर में एक भाड़े के शूटर को ट्रंप की निगरानी करने और उन्हें मारने की योजना बनाने का निर्देश दिया था. शिकायत में बताया गया है कि फरहाद शकेरी नाम के शख्स को ट्रंप की हत्या का जिम्मा सौंपा गया था, जो कि ईरान का…

Read More

छत्तीसगढ़-बीजापुर में तीन नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के साथ हो रही सर्चिंग

बीजापुर. उसूर ब्लॉक के रेखापल्ली व कोमठपल्ली के जंगलों में सुरक्षाबलो की संयुक्त पार्टी व नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। तीनों वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, मौके से एक एसएलआर रायफल, अन्य हथियार व आर्म्स एम्युनेशन बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के बासागुड़ा, उसूर, पामेड़ व तर्रेम क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी अभियान पर निकली…

Read More