छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सली गिरफ्तार, मुखबिरी में मुकेश का अपहरण कर की थी हत्या

बीजापुर। कमकानार के मुकेश हेमला का अपहरण कर उसकी हत्या में शामिल एक नक्सली को पुलिस ने कमकानार से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध गंगालुर थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 22 दिसंबर 2024 को गंगालुर थाना क्षेत्र के रेड्डी मुर्गा बाजार से वापसी के दौरान कमकानार निवासी मुकेश हेमला का गंगालुर एरिया कमेटी के नक्सलियों द्वारा अपहरण कर जंगल की ओर ले गए थे। 23 दिसंबर 2024 को मुकेश हेमला का शव…

Read More

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में पांच किलो का प्रेशर आईईडी किया डिफ्यूज, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाना था मकसद

जगदलपुर। नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल गस्त सर्चिंग में बढ़ोत्तरी हुई है। लगातार सक्रिय नक्सलियों की धरपकड़ के लिए एरिया डोमिनेशन कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में 15 जनवरी को थाना अरनपुर के ग्राम पोटाली नीलावाया क्षेत्र में नक्सल गतिविधि की सूचना मिलने पर पवित्र चक्रवर्ती 2IC, CRPF 111BN के थाना अरनपुर और सीआरपीएफ 111वीं वाहिनी के जी कंपनी की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्च अभियान और एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई के लिए थाना क्षेत्र में रवाना हुए थे। सर्चिंग…

Read More

1500 श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई भोपाल की पहली कुंभ स्पेशल ट्रेन

भोपाल महाकुंभ मेला 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल द्वारा चलाई जा रही रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन आज सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति स्टेशन से बनारस के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 से लगभग 1500 यात्रियों को लेकर चली। श्रद्धालु इस ट्रेन के माध्यम से महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आए। रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं और यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का…

Read More

10 दिन के प्रवास पर आई लॉरेन पॉवेल जॉब्स अचानक महाकुंभ से लौटी

प्रयागराज एप्पल को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल महाकुंभ से अचानक लौट गई हैं। वो दस दिन के लिए यहां आईं थी, लेकिन तीन दिन में ही वापस चली गईं। लॉरेन पॉवेल को एलर्जी की दिक्कत हो गई थी। बताया जा रहा है कि जॉब्स अगले कुछ दिन भूटान में ही प्रवास करेंगी। एप्पल के को फाउंडर और अरबपति कारोबारी स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं। उन्होंने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के शिविर में प्रवास किया। जॉब्स…

Read More

सीएम योगी ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर दिए कई निर्देश, 29 जनवरी को 8-10 करोड़ श्रद्धालु कर सकते है स्नान

लखनऊ/प्रयागराज  महाकुंभ मेला के पहले अमृत स्नान के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सरकार आगे के प्रमुख स्नान की तैयारियों को पुख्ता करने में जुट गई है। मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ तक श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने युद्धस्तर पर तैयारियों के निर्देश दिए हैं। 13 जनवरी से महाकुंभ के प्रथम स्नान से अब तक मेला क्षेत्र में 6 करोड़ से अधिक लोग आकर संगम में डुबकी लगा चुके हैं।  मकर संक्राति पर पहले अमृत स्नान के दौरान साढ़े तीन करोड़ से अधिक…

Read More

विद्यालय के कार्यक्रम में प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ की छेड़खानी, Posco एक्ट में गिरफ्तार

भरूच गुजरात के भरूच से फिर एक बार गुरु-शिष्य के संबंधो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. भरूच के सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ पोक्सो और शारीरिक छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है. 2 साल पहले इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा जो अब 12वीं कक्षा पास करने के बाद कॉलेज में है उसने पिछले सप्ताह अपने स्कूल के प्रिंसिपल कमलेश रावल पर शारीरिक छेड़खानी का आरोप लगाया था. भरूच पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है. पहले भी प्रिंसिपल कर चुका था छात्रा के…

Read More

सेक्स पावर की दवा के सेवन से युवक की मौत! होटल में दिल्ली से मिलने आई थी गर्लफ्रेंड

 ग्वालियर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक युवक की मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अचानक हालत बिगड़ने पर मौत हो गई. युवक ने दिल्ली से अपनी गर्लफ्रेंड को होटल में मिलने के लिए बुलाया था. पुलिस को होटल के रूम से शराब की बोतल और सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के रैपर मिले हैं.   घटना ग्वालियर शहर के थाटीपुर स्थित मैक्सन होटल की है. इस होटल में दिव्यांशु पुत्र विनीत कुमार हितैशी ने रूम लिया था. दिव्यांशु एक प्राइवेट कंपनी में अच्छे पद पर था और वह बिजनेस…

Read More

बसपा सुप्रीमो मायावती आज लखनऊ में पार्टी संगठन के कार्यो की करेंगी समीक्षा

लखनऊ  बसपा सुप्रीमो मायावती आज यूपी के पार्टी संगठन की समीक्षा करेंगी। इस दौरान पिछली बैठक में पार्टी व मूवमेंट के हित में दिए गए कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सभी जिलाध्यक्षों और अन्य जिम्मेदार लोगों को भी मौजूद रहने के लिए कहा गया है। मायावती मिल्कीपुर चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दे सकती हैं। कुछ वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए जाने…

Read More

NCTE ने दी मंजूरी, 2014 के रेगुलेशंस में भी किए जा रहे हैं बदलाव, फिर शुरू होगा एक साल का B.Ed कोर्स

नई दिल्ली टीचिंग लाइन में जाने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। जल्द ही आपको बीएड करने के लिए लंबा कोर्स नहीं करना होगा। आप एक साल में ही बीएड पूरा कर सकेंगे। जैसे अब से 10 साल पहले तक हुआ करता था। फिर से वैसी ही नीति शुरू करने की योजना तैयार की गई है।बस इस बार कुछ शर्तें लागू की जाएंगी। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कुछ नई शर्तों के साथ 10 वर्षों के बाद…

Read More

भारत की तीन संस्थाओं को अमेरिका ने परमाणु प्रतिबंध सूची से हटाया

नईदिल्ली अमेरिका ने इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र और इंडियन रेयर अर्थ्स को ‘एंटीटी लिस्ट’ से हटा दिया है। ये अमेरिकी कंपनियों के विशिष्ट सामानों के लिए निर्यात प्रतिबंध सूची के अधीन थीं। अमेरिकी उद्योग एवं सुरक्षा ब्यूरो (बीआईएस) ने  कहा कि इन निष्कासनों से “इन संस्थाओं को हटाने से उन्नत ऊर्जा सहयोग, संयुक्त अनुसंधान और विकास, और विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग में बाधाएं कम होंगी। यह अमेरिका और भारत की साझा ऊर्जा सुरक्षा जरूरतों और लक्ष्यों को बढ़ावा देगा।” इसमें आगे कहा गया कि “अमेरिका…

Read More

अप्रैल-दिसंबर 2024 में वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात प्रतिशत बढ़कर 602 अरब डॉलर रहा

नई दिल्ली  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने  बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में भारत का कुल वस्तु एवं सेवा निर्यात 6.03 प्रतिशत बढ़कर 602.64 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 568.36 अरब डॉलर था। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान वस्तु निर्यात का संचयी मूल्य 321.71 अरब डॉलर था, जबकि अप्रैल-दिसंबर 2023 के दौरान यह 316.65 अरब डॉलर था, जो 1.6 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दिखाता है। दिसंबर 2024 में भारत का कुल वस्तु और सेवाओं…

Read More

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ के तहत उमरिया पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ के तहत उमरिया पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान यातायात नियमों का पालन न करने बाले वाहन चालको के विरूद्ध की जा रहीं है चालानी कार्यवाहीं     अधिक सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, अवैध हूटर लगाना, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना, अमानक/मोडीफाइड सायलेंसर जैसे विभिन्न शीर्षो पर की जा रही चालानी कार्यवाही     सार्वजनिक स्थानो पर पोस्टर/बैनर लगाकर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया जा रहा जागरूक  उमरिया     आमजन की सुरक्षा एवं यातायात दुर्घटनाओं में कमी लाने की उद्देश्य से दिनांक…

Read More

एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

मुंबई बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस समय अस्पताल में भर्ती हैं. उन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है. एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से रात 2.30 बजे के आसपास मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में घुसा. हमलावर के साथ हाथापाई के दौरान उन पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए. सैफ अली खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में हैं, जहां उनका ऑपरेशन चल रहा है. सूत्रों का कहना है कि उनके शरीर पर चाकू से छह वार किए गए हैं. सैफ की गर्दन और…

Read More

छत्तीसगढ़-लखमा की गिरफ्तारी पर पूर्व CM भूपेश का आरोप, ‘आकाओं के इशारे पर ED ने बदले की भावना से की कार्रवाई’

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्रवाई की गई। केंद्र सरकार में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर ईडी कांग्रेसी नेताओं को बदनाम करने में लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक कवासी लखमा की गिरफ़्तारी बदले की भावना से की…

Read More

छत्तीसगढ़-पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटा हरीश गिरफ्तार, शराब घोटाले में ईडी का एक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित दो हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को कवासी लखमा ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंचे हुए थे, जहां उनकी गिरफ्तारी हुई है। दूसरी ओर ईडी दोनों को लेकर कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हो गई है। इसकी पुष्टि ईडी के वकील सौरभ चंद्राकर ने की है। बता दें कि शराब घोटाला मामले में कवासी लखमा से इससे पहले दो बार ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की…

Read More