नई दिल्ली इंग्लैंड के भारत दौरे से पहले, इंग्लिश तेज गेंदबाज साकिब महमूद वीजा देरी के कारण अबू धाबी में अपनी टीम के प्रशिक्षण शिविर से चूक जाएंगे। साकिब को इंग्लैंड की वनडे और टी20 दोनों टीमों में शामिल किया गया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को उम्मीद है कि 22 जनवरी को सीरीज के अपने पहले टी20 मैच के लिए पूरी टीम के कोलकाता जाने से पहले वीजा की समस्या का समाधान हो जाएगा। पाकिस्तानी मूल के अंग्रेजी खिलाड़ियों के लिए वीजा में देरी एक परिचित…
Read MoreDay: January 16, 2025
औद्योगिक क्षेत्र की अपार संभावनाओं की भूमि है शहडोल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहडोल औद्योगिक क्षेत्र की अपार संभावनाओं की भूमि है। सहयोग और साझेदारी के साथ क्षेत्रीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये 16 जनवरी को यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने वाला है। इसमें उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ नीति संवाद और नवाचार साझा किये जायेंगे। कॉन्क्लेव में 4 हजार से अधिक प्रतिभागी और 2 हजार से अधिक उद्योगपति शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में 28 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन…
Read Moreकोनेरू हम्पी नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट में भाग लेगी
स्टवान्गर मौजूदा विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन और भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी मई में नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट में भाग लेगी।वर्तमान में महिलाओं के क्लासिकल शतरंज में विश्व में छठे नंबर की खिलाड़ी हम्पी का लक्ष्य इस प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ना है। हम्पी 2002 में ग्रैंडमास्टर बनने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी थी। दो बार 2019 और 2024 में विश्व रैपिड चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली हम्पी नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में वापसी करने को लेकर उत्साहित हैं। हम्पी ने यहां जारी एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा,…
Read Moreमध्य प्रदेश की प्रेग्नेंट महिलाओं को गिफ्ट, अस्पताल पहुंचने पर रोजाना मिलेंगे 100 रुपए, जानें सारी डिटेल
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार गर्भवती महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है. मातृ मृत्यु दर को रोकने के लिए सरकार ने खास कदम उठाया है. प्रदेश भर के 47 जिलों के 71 सिविल अस्पताल और 249 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बर्थ वेटिंग रूम शुरू किए जाएंगें. इन रूम्स में गर्भवती महिलाएं डिलीवरी की तारीख के सात दिन पहले से आकर भी रुक सकती हैं. यहां रुकने के 100 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे, साथ ही डिलीवरी से पहले अचानक अस्पताल भागने की जरूरत नहीं होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पतालों में बर्थ…
Read Moreजबलपुर में महाराजपुर बायपास तक बनेंगी नई कालोनियां, तीन नई सड़कों का निर्माण शुरू
जबलपुर शहर की आबादी बढ़ती गई, उसी अनुपात में वाहनों की संख्या भी बढ़ी, लेकिन नई सड़कों का निर्माण नहीं हुआ। नतीजतन पहले से मौजूद सड़कों पर ही यातायात का दबाव बढ़ता गया। नई सड़कों का निर्माण न होने से नगर की बसाहट भी सिमट कर रह गई। जेडीए ने तीन चौड़ी सड़कों के निर्माण का काम शुरू किया है। टाउन प्लानर्स के अनुसार ये मेजर व सेक्टर रोड नगर में नए आवासीय, व्यावसायिक क्षेत्र को विस्तार देंगी। पाटन बायपास, कटंगी बायपास व महाराजपुर बायपास तक नई कालोनियां विकसित हो…
Read Moreशहडोल में विद्युत विस्तार के लिए 7.62 करोड़ की लागत से विद्युत सब स्टेशन का निर्माण
शहडोल मध्यप्रदेश के शहडोल में दियापीपर में विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र के लिए तैयारी शुरू हो गई है। 51 हेक्टेयर से अधिक की भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के लिए आवंटित किया गया है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियां की जा रही है। विद्युत विस्तार के लिए 7.62 करोड़ की लागत से विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने प्रपोजल तैयार कर प्रशासन को सौंप दिया है। 33/11 केवी के इस स्पेशल सब स्टेशन के तैयार हो जाने से यहां स्थापित औद्योगिक कंपनियों…
Read Moreबिजली उपभोक्ताओं के लिए जल्द ही ‘बिजली मित्र बॉट’ सेवा शुरू होगी
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के आह्वान से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड उपभोक्ता सेवाओं का विस्तार करते हुए अपने लगभग 64 लाख उपभोक्ताओं के लिए ‘बिजली मितान बॉट’ की सुविधा शुरू कर रही है। वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने सभी उपभोक्ताओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। श्री कंवर ने बिजली कर्मचारियों से अपील की है कि वे उपभोक्ताओं को इस नई सुविधा के संबंध में समुचित जानकारी दें और उन्हें इसका लाभ उठाने…
Read Moreगेहूँ खरीदी के लिये 20 जनवरी से होगा किसानों का पंजीयन
भोपाल. गेहूँ खरीदी के लिये किसानों का ऑनलाइन पंजीयन आगामी 20 जनवरी सोमवार से शुरू होगा। गेहूँ खरीदी के लिये 4 हजार उपार्जन केन्द्र बनाये जायेंगे। गत वर्ष 3800 उपार्जन केन्द्र बनाये गये थे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह जानकारी केन्द्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दी। केन्द्रीय मंत्री जोशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गेहूँ उपार्जन की तैयारियों की राज्यवार समीक्षा कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में ज्यादा…
Read Moreअब कब्रिस्तानों में नहीं बनेगी पक्की कब्र, एक साल में हटा भी देंगे, मुस्लिम समाज ने लिया ये बड़ा फैसला
जबलपुर शहर के मुस्लिम कब्रिस्तानों में जगह की कमी को देखते हुए मुस्लिम शाह समाज ने अनूठी पहल की है। समाज ने बैठक कर फैसला लिया है कि अब वे अपने समाज के मृतकों की पक्की कब्र नहीं बनाएंगे। परम्परानुसार साल भर तक कब्र में इबादत के बाद इसे हटा लिया जाएगा। शाह समाज के वरिष्ठजनों का मानना है कि कब्रिस्तानों में पक्की कब्रें बनाए जाने के चलते जगह कम पड़ जाएगी। जल्द ही ऐसी स्थिति आ सकती है। शहर में शाह समाज 300 पक्की कब्र मंडी मदार टेकरी…
Read Moreछत्तीसगढ़ में जल्द बज सकता है पंचायत चुनाव का बिगुल, इस तारीख को हो सकती है घोषणा
रायपुर छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव का बिगुल बजता दिख रहा है. 18 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव का ऐलान कर सकता है. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी हो रहा है. इससे पहले 15 जनवरी की तारीख तय की गई थी, लेकिन इसमें संशोधन करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने नई तारीख तय कर दी है. 18 जनवरी को पंचायतों के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है.बता दें कि इस स्थिति में छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ होने वाले हैं. बैठकों का…
Read Moreशहडोल में आज 7वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, अब तक करीब 20 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले
शहडोल शहडोल में आज होने जा रही प्रदेश की सातवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के लिए अब तक 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव सरकार को मिल चुके हैं। इस समिट की तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कहा कि उद्योग लगाने के लिए जो निवेशक मध्यप्रदेश में आ रहे हैं, हम उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने देंगे। निवेशकों की सुविधा के लिए हर जिले में इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन सेंटर प्रारंभ किए गए हैं। जिला कलेक्टरों को इनका नोडल अधिकारी…
Read Moreवर्तमान में हाईकोर्ट में 4 लाख 62 हजार मामले पेंडिंग, न्यायाधीशों के कुल 53 स्वीकृत पदों में से केवल 33 जज ही कार्यरत
भोपाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लगातार बढ़ते मामलों और जजों की कमी का प्रभाव साफ देखा जा रहा है। वर्तमान में हाईकोर्ट में लगभग 4 लाख 62 हजार मामले पेंडिंग हैं। वहीं, न्यायाधीशों के कुल 53 स्वीकृत पदों में से केवल 33 जज ही कार्यरत हैं। 20 पद अभी भी खाली है। इसके अलावा, 2025 में चीफ जस्टिस के साथ 8 जस्टिस रिटायर हो रहे हैं। एक जज पर औसतन 14 हजार मामले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर सहित तीनों पीठों में कुल 4 लाख 62,000 हजार से…
Read Moreप्रदेश में अब 750 निजी कॉलेजों की होगी जांच, जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर में फर्जीवाड़े के बाद आदेश, 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
भोपाल ग्वालियर के एक कॉलेज के EOW द्वारा बड़े फर्जीवाडे के खुलासे के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश के 750 निजी कॉलेज की जांच करने के आदेश दिए हैं। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में ACS ने कलेक्टरों से कहा है कि वह राजस्व टीम से कॉलेज का भौतिक सत्यापन कर दो सप्ताह में अपनी रिपोर्ट भेजें। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के बाद…
Read More2025-26 से आयुर्वेद कॉलेजों में आधार आधारित उपस्थिति जरूरी
भोपाल शैक्षणिक सत्र 2025-26 से आयुर्वेद, यूनानी और सिद्धा कॉलेजों की मान्यता के लिए फैकल्टी की आधार के माध्यम से उपस्थिति ही मान्य की जाएगी। कॉलेज में उपस्थिति दर्ज करते ही भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआइएसएम) में उपस्थिति लग जाएगी। टीचर कोड एक वर्ष के लिए कॉलेजों की मान्यता के दौरान यही उपस्थिति मान्य की जाएगी। चाहे वह नया कॉलेज प्रारंभ करने के लिए हो या फिर सीटों में वृद्धि के लिए। ऐसे फैकल्टी जो सिर्फ निरीक्षण के समय दिखते हैं, बाकी दिनों में उनकी उपस्थिति के प्रमाण नहीं…
Read Moreमध्यप्रदेश में जनवरी में तीसरी बार मावठा गिरेगा,अगले 2 दिन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत एमपी के आधे हिस्से में बारिश होने का अलर्ट
भोपाल मध्य प्रदेश में जनवरी सर्दी के साथ-साथ बारिश के मौसम का भी महीना बनता जा रहा है। जनवरी की शुरुआत के साथ ही अब तक राज्य में दो बार बारिश हो चुकी है। वहीं, अब फिर से मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 2 दिन बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के आधे हिस्से में अगले 2 दिन तक बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा, विभाग ने राज्य के कुछ जिलों के लिए कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है।…
Read More
