बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का तेजी से निराकरण हो रहा है। उनके द्वारा कर्मचारियों के लिए अलग से मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन भी लगाया जाता है। इस क्रम में लंबे अरसे बाद जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक अपर कलेक्टर श्री आरए कुरुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संयुक्त कलेक्टर और जिला कार्यालय की स्थापना शाखा के प्रभारी एसएस दुबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे। जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित इस बैठक में मान्यता प्राप्त अधिकारी…
Read MoreDay: January 17, 2025
प्रयागराज महाकुंभ में हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश में हुई देरी, कंपनी के CEO और पायलट पर FIR
प्रयागराज प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ चर्चा का विषय बना हुआ है। सरकार द्वारा यहां आने वाले लोगों के लिए खास प्रबंध किए हैं। लेकिन पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा समय पर नहीं हो सकी। इस पर अब सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है और एविएशन कंपनी के सीईओ, पायलट समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि हेलिकॉप्टर कंपनी ने बिना जानकारी दिए हेलिकॉप्टर को अयोध्या भेज दिया, जिससे महाकुंभ में श्रद्धालुओं पर समय से पुष्प वर्षा नहीं हो…
Read Moreएक बार फिर से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए किरण सिंहदेव
रायपुर किरण सिंहदेव को एक बार फिर से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने किरण सिंहदेव के नाम की घोषणा की. इसके साथ ही भाजपा का प्रदेश संगठन चुनाव पूरा हो गया है. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र के सभी नेताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की दृष्टि से काम करने का दोबारा अवसर दिया है. पूर्व…
Read Moreपाकिस्तान पूर्व PM इमरान खान को 14 साल की जेल, पत्नी को भी 7 साल की सजा
कराची पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सजा सुनाई गई है. पाकिस्तानी अदालत ने अल कादिर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में उन्हें यह सजा सुनाई गई है. उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी 7 साल की सजा सुनाई गई है. अदालत ने 190 मिलियन पाउंड के बड़े भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान को 14 साल की सजा सुनाई है, जबकि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 7 साल की सजा सुनाई गई है. अदालत ने बुशरा बीबी को सात साल की जेल की सज़ा…
Read Moreदुर्ग में वॉशिंग लाईन में AC कोच पटरी से उतरी
दुर्ग दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के दुर्ग रेलवे स्टेशन की वॉशिंग लाईन में एक एसी कोच के पटरी से उतरने की सूचना है. रेल मंडल के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि एक एसी कोच पटरी से सुबह उतरी थी, इसके पीछे की वजह प्वाईंट्स में दिक्कत को बताया जा रहा है. गनिमत ये रही कि ये हादसा वॉशिंग लाईन में हुआ, जहां डिब्बे में कोई भी यात्री सवार नहीं होता है, यहां डिब्बे को मेंटेनेंस करने के लिए लाया जाता है. बता दें…
Read Moreजावर में भीषण सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, ट्रैक्टर और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर, रूह कंपा देगी घटना
खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाने क्षेत्र में गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर के पीछे जाकर टकरा गई। हादसे के बाद तीनों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना जावर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जैसे ही समाज के लोगों को और परिजनों को घटना की जानकारी पता चली तो अस्पताल में मातम छा गया और देखते…
Read Moreबुंदेलखंड का प्रसिद्ध मेले का मुख्य आकर्षण बुंदेलखंड का प्रसिद्ध राई नृत्य, राई नृत्य देखने पहुंचे पशुपालन मंत्री पटेल
दमोह दमोह जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर स्थित पथरिया विधानसभा के खिरिया मंडला गांव में 100 साल पुराने मेले की धूम मची है। पांच दिवसीय इस मेले का मुख्य आकर्षण बुंदेलखंड का प्रसिद्ध राई नृत्य है, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसे मेले की शुरुआत बुधवार को हुई थी। पथरिया विधायक और मध्यप्रदेश के पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल भी अपने गृह ग्राम में लगे इस मेले में पहुंचे। मंत्री पटेल ने बताया कि यह मेला उनके पूर्वजों ने शुरू कराया था…
Read Moreराजधानी में इनकम टैक्स ने बड़ी कार्रवाई, निर्माण कंपनी और रेलवे ठेकेदार के ठिकानों पर दबिश
रायपुर राजधानी में इनकम टैक्स ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए निर्माण कंपनी और रेलवे ठेकेदार के ठिकानों पर दबिश दी है. जानकारी के अनुसार, RSA इंफ्रा कंपनी (राधे श्याम अग्रवाल) के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस समेत उनके भाई रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस पर आईटी की टीम ने दबिश दी है. बताया जा रहा है कि आईटी के दर्जनभर से अधिक अधिकारी छापामारा कार्रवाई में शामिल हैं.
Read Moreपहली बार शहडोल में महिला बनी भाजपा जिला अध्यक्ष, कौन हैं अमिता चपरा, जिन्हें पार्टी ने दिया पद
शहडोल शहडोल के इतिहास में पहली बार भाजपा ने एक महिला को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। लंबे समय से चली आ रही कवायद के बाद भाजपा ने जिला अध्यक्ष की घोषणा की। जिला चुनाव अधिकारी अरुण द्विवेदी ने रायसेन की चुनाव अधिकारी रहीं अमिता चपरा के नाम का ऐलान शहडोल भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच किया। अमिता चपरा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। संगठन पर्व के दौरान भाजपा ने अमिता चपरा को रायसेन की चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। अमिता चपरा को शहडोल जिला अध्यक्ष…
Read Moreइजरायल और हमास के बीच लंबे समय तक चली अगर-मगर के बाद सीजफायर हो गया
तेल अवीव इजरायल और हमास के बीच लंबे समय तक चली अगर-मगर के बाद सीजफायर हो गया है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सीजफायर डील को मंजूरी दे दी है और अब कैबिनेट से भी इसे पारित किया जाएगा। इस मामले में गुरुवार को पसोपेश की स्थिति पैदा हो गई थी, जब नेतन्याहू ने कहा कि अभी सीजफायर नहीं हुआ है। उन्होंने हमास पर अंतिम समय में कुछ शर्तों से पीछे हटने का आरोप लगाया था, लेकिन अब गुड न्यूज आई है। इससे माना जा रहा है कि हमास और इजरायल…
Read MoreBCCI ने टीम इंडिया की ओवरहॉलिंग शुरू कर दी,खिलाड़ियों के लिए 10 सख्त नियम बनाए
मुंबई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन पर एक्शन के मूड में है. BCCI ने अब टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए 10 सख्त नियम बनाए हैं. बोर्ड ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि अगर कोई खिलाड़ी इन पॉलिसी का सही ढंग से पालन नहीं करता है तो उसे टूर्नामेंट्स, सीरीज और यहां तक की IPL में खेलने से वंचित कर दिया जाएगा. भारतीय बोर्ड खिलाड़ियों की सैलरी और उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म कर सकता है. इन 10 नियमों में सबसे खास बात…
Read Moreमुश्किलों के भंवर में फंसे सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को थोड़ी राहत, 1 हफ्ते तक बुलडोजर एक्शन पर ब्रेक!
संभल उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क द्वारा बिजली विभाग को दिए गए जवाब से भी बात नहीं बनी है. बिजली विभाग उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है. सपा सांसद ने जवाब में जो दावा किया है उसके दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है. बिजली विभाग की तरफ से इसके एक हफ्ते की मोहलत संभल सांसद को दी गई है. इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया है. यदि सांसद दावा…
Read Moreमहाकुंभ :भोपाल मंडल से गुजरने वाली आठ ट्रेनों को नैनी स्टेशन पर दिया अस्थाई हाल्ट
भोपाल अगर आप प्रयागराज महाकुंभ में जाने की तैयारी कर रहे है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे की ओर से लगातार रेल सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। इसी के तहत प्रयागराज मंडल के नैनी स्टेशन पर भोपाल मंडल से गुजरने वाली आठ ट्रेनों को अस्थाई रूप से 2 मिनट का हाल्ट देने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों को दिया अस्थाई हाल्ट गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 13 जनवरी से 24 फरवरी (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 12:00 बजे…
Read Moreजिले भर से आये कार्यकर्ताओं से मिले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, आगामी कार्यक्रमों पर हुई परिचर्चा
सिंगरौली भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जिले भर से आये कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से आत्मीय मुलाकात की तथा उनको शुभकामनाएं प्रेषित की। जिले भर से आये कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष जी ने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया तथा अपने उद्बोधन में कहा कि आज दायित्व परिवर्तन जरुर हुआ है किंतु संगठन की गतिविधियां लगातार चलती रहती हैं। जिलाध्यक्ष जी ने आगामी संविधान गौरव यात्रा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये आवश्यक दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को दिये।…
Read Moreभोपाल से जम्मू जाने वाली 8 ट्रेन निरस्त, 5 मार्च तक यात्री परेशान होंगे, मालवा एक्सप्रेस भी शामिल… देखिए लिस्ट, जानिए कारण
भोपाल उत्तर रेलवे के जम्मू तवी स्टेशन पर री-डेवलपमेंट और यार्ड कनेक्शन के एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्य के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्य 2025 के फरवरी और मार्च महीने में किए जाएंगे, जिससे कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। निरस्त होने वाली ट्रेनें ट्रेन 12751 (नांदेड-जम्मू तवी एक्सप्रेस): 21 फरवरी और 28 फरवरी को लिए निरस्त रहेगी। ट्रेन 12752 (जम्मू तवी-नांदेड़ एक्सप्रेस): 23 फरवरी और 02 मार्च को निरस्त रहेगी। ट्रेन…
Read More
