मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर हुए पथराव को लेकर मंत्री विश्वास सारंग बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

भोपाल मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस पर हुए पथराव को लेकर मंत्री विश्वास सारंग की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से बातचीत में कहा, "शांतिपूर्ण तरीके से निकल रहे जुलूस पर पथराव करना आपत्तिजनक है। इस मामले में जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।" कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं को लेकर एक्स पर विवादित टिप्पणी की है।…

Read More

नर्मदापुरम रोड पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक अपने से आगे चल रहे ट्रक में जाकर घुस गया, ड्राइवर की मौके पर मौत

भोपाल मिसरोद के नर्मदापुरम रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक अपने से आगे चल रहे ट्रक में जाकर घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में मिनी ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। मिनी ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जिस ट्रक में मिनी ट्रक घुसा उसका पिछला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आधी रात को हुए हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मिसरोद पुलिस ने…

Read More

कांग्रेस हाईकमान के आदेशों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान का एक और आदेश निरस्त किया, निलंबित 2 कांग्रेस नेता बहाल

चंडीगढ़ कांग्रेस हाईकमान के आदेशों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान का एक और आदेश निरस्त कर दिया गया है। दरअसल, 2 मार्च को यमुनानगर के 2 बड़े नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने निलंबित करने के आदेश जारी किए थे। इन नेताओं पर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। अब फिर से प्रदेश अध्यक्ष ने एक और पत्र जारी किया है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष की ओर से लिखा गया है कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी द्वारा…

Read More

ग्वालियर में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा युवक दौड़ते समय हुआ कार्डियक अरेस्ट, थम गईं सांसें

ग्वालियर युवाओं में कार्डियक अरेस्ट के कारण अचानक मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चलते-चलते या दौड़ते-दौड़ते हृदय गति रुकने से असमय सांसें थम रही हैं। इस प्रकार की ताजा घटना ग्वालियर की है। कांचमिल निवासी मनीष आर्य पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका शव शनिवार सुबह तानसेन रोड स्थित गर्डर वाली पुलिया के नीचे मिला। परिजन ने बताया कि मनीष रोज सुबह दौड़ने के लिए जाता था। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मनीष की मौत की वजह आर्टरी ब्लाक (धमनियां अवरुद्ध) होना बताया गया है। विशेषज्ञ…

Read More

‘सुशासन तिहार’ में लापरवाही बरतने वालों पर कलेक्टर का एक्शन

गरियाबंद छत्तीसगढ़ सरकार के ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ गरियाबंद कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है. स्थानीय निकाय से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. इनमें तीन SDM भी शामिल हैं. जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई वे छुट्टी समझ कर अफसर कलेक्टर के बैठक में अनुपस्थित थे. कलेक्टर ने कहा कि आवेदनों के एन्ट्री और निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. फिंगेश्वर सीएमओ पर निलंबन की कार्रवाई दरअसल, कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल…

Read More

बैसाखी के दिन जरूर करें ये काम

भारत एक त्योहारों का देश है और हर त्योहार अपने साथ परंपरा, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। उन्हीं में से एक प्रमुख पर्व है बैसाखी, जिसे विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर भारत और सिख समुदाय में बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है। यह पर्व हर वर्ष 13 अप्रैल को मनाया जाता है और यह फसल कटाई का प्रतीक है। बैसाखी 2025 को और भी विशेष बना सकते हैं यदि इस दिन कुछ खास उपायों और कार्यों को किया जाए। शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार, बैसाखी पर किए…

Read More

मुख्यमंत्री ने वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर भी विपक्ष को निशाने पर लिया, कहा वक्फ के नाम पर जमीन कब्जा की गई

लखनऊ सीएम योगी ने कहा कि 1976 में कांग्रेस ने संविधान में संशोधन किया। एक ऐसा शब्द जोड़ा, जिसके खिलाफ बाबा साहब ने खुद तर्क दिए थे। डॉ आंबेडकर का अंतिम संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया था। उनका अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के मुंबई शहर में चैत्य भूमि पर हुआ था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत प्रदेश कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा बाबा साहब…

Read More

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने से आठ लोगों की मौत

नई दिल्ली आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मारने वाले श्रमिकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना में सात अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया, इस अग्निकांड में दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं।  उन्होंने…

Read More

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, मुंबई इंडियंस करेंगी बैटिंग

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-29 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यानी मुंबई इंडियंस पहले बैटिंग करने जा रही है. मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चार मैच जीते हैं और वो अब तक अजेय रही है. दूसरी ओर पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस ने 5 मैच खेलकर सिर्फ…

Read More

वक्फ कानून को लेकर कट्टरपंथियों को शह दे रही ममता सरकार, घर छोड़कर भागे 400 से ज्यादा हिंदू: बीजेपी

कोलकाता वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के धुलियान में स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। पश्चिम बंगाल के डीजीपी का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। वहीं यहां रविवार सुबह भी फायरिंग की खबरें आई थीं। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह बीएसएफ की टीमों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि धुलियान में कम से कम 400 हिंदुओं को अपना घर-बार छोड़कर पलायन करना पड़ गया है। बता दें कि इस हिंसा में…

Read More

राजस्थान रॉयल्स को अपने होम ग्राउंड पर शर्मनाक हार, 9 विकेट से RCB ने जीता मैच

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का 28वां लीग मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया, जो राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच था। इस मैच में मेजबान राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पानी पिला दिया। आरसीबी के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य था, जिसे बेंगलुरू के लिए फिल साल्ट (65) और विराट कोहली (62) की तूफानी पारियों ने आसान बना दिया। 17.3 ओवर में इस लक्ष्य को बेंगलुरू ने हासिल किया और सीजन का चौथा…

Read More

बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन का इलेक्ट्रिक लोको के साथ हुआ संचालन

बाड़मेर रेलवे ने शनिवार शाम को बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन को बाड़मेर से हावड़ा तक के सभी स्टेशनों के बीच इलेक्ट्रिक लोको से संचालित किए जाने की बात कही है। यह बदलाव बाड़मेर के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इससे यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को एक आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। सरहदी जिले में इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पटरियों पर रफ्तार बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक ट्रेनों का उपयोग पर्यावरण के अनुकूल भी है, क्योंकि यह डीजल इंजन की तुलना में कम प्रदूषण…

Read More

अमित शाह की मौजूदगी में सांची और NDDB के बीच हुआ MOU, किसानों की आमदनी सीधे खातों में ट्रांसफर होगी

भोपाल मध्यप्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, मध्यप्रदेश डेयरी फेडरेशन और दुग्ध संघ के बीच महत्वपूर्ण अनुबंधों का आदान-प्रदान हुआ। इस मौके पर चिन्हित पैक्स के व्यवसाय विस्तार के लिए प्रोजेक्ट ऋण पत्र वितरित किए गए और किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण भी हुआ। सहकारी सम्मेलन में अमित शाह ने सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने, डेयरी विस्तार, किसानों की आय बढ़ाने…

Read More

नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के आरोपी विशाल गवली ने जेल में ही कर ली खुदकुशी

मुंबई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के आरोपी विशाल गवली ने जेल में ही खुदकुशी कर ली। आरोपी ने रविवार तड़के तलोजा केंद्रीय जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी विशाल गवली (35) सुबह करीब साढ़े तीन बजे जेल के टॉइलट में लटका हुआ पाया गया। खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गवली शौचालय गया और कथित तौर पर एक तौलिये का इस्तेमाल करके…

Read More

संभल में दरगाह विवाद: सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध वसूली का आरोप

संभल तहसील चंदौसी क्षेत्र के गांव जनेटा में सैकड़ों वर्ष पुरानी दरगाह शरीफ के सरकारी जमीन पर होने का दावा किया गया है। एक ग्रामीण का कहना है कि दरगाह पर मेला लगाकर अवैध वसूली की जाती है। प्रशासन ने मुतवल्ली से कागजात मांगे थे। मुतवल्ली ने इसे वक्फ की संपत्ति बताते हुए दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। अब जांच के बाद सामने आएगा कि दरगाह किसकी भूमि पर बनी है। प्रशासन का कहना है कि प्रथमदृष्टया दस्तावेजों में वक्फ की जमीन की पुष्टि नहीं है। यदि जमीन सरकारी पाई…

Read More