कर्रेगुट्टा हिल्स छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर कर्रेगुट्टा हिल्स के आसपास के घने जंगलों में ‘ऑपरेशन संकल्प’ के दौरान 31 संदिग्ध नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नक्सली कब मारे गए। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि ऑपरेशन के बारे में डिटेल जानकारी बुधवार को बीजापुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शेयर की जाएगी। पुलिस ने बताया कि 31 मृतक नक्सलियों में से 20 की पहचान कर ली गई है।…
Read MoreDay: May 13, 2025
जबलपुर रेलवे स्टेशन में गूंजी किलकारी, संघमित्रा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही मोतिहारी की मीना का प्लेटफार्म में हुआ प्रसव
जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन में नवजात की किलकारी गूंजी है। संघमित्रा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला का प्लेटफार्म में ही प्रसव हुआ है। जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर प्रसव हुआ। दरअसल बिहार के मोतिहारी की रहने वाली गर्भवती महिला मीना कुमारी ट्रेन में सफर कर रही थी। जलबपुर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही प्रसव पीड़ा उठ गया। फिर क्या था ज्यादा दर्द होने के कारण प्लेटफार्म नंबर 4 पर ही महिला का प्रसव कराया गया। इस दौरान लोगों ने उनकी मदद की। हाखों में चादर पकड़कर…
Read Moreमाशिमं ने शुरू की जून में होने वाली परीक्षा की तैयारी, फेल और गैर हाजिर छात्र-छात्राएं दे सकेंगे परीक्षा
सागर मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने जून में होने वाली बोर्ड की दूसरी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें वही छात्र शामिल हो सकेंगे जो पहली परीक्षा में रजिस्टर्ड थे। इन छात्रों को उसी स्कूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिससे उन्होंने पहली परीक्षा के लिए आवेदन किया था। फेल स्टूडेंट इस परीक्षा में शामिल होकर इसमें सफल हो सकते हैं। जिससे उनका साल बर्बाद नहीं होगा। जिले से एमपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा में 17 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। स्कूल शिक्षा…
Read Moreभारत में Ray-Ban ने Meta AI से लैस स्मार्ट चश्मा किया लॉन्च, 12MP कैमरे से है लैस; कीमत 30 हजार से कम
Ray-Ban Meta Glasses को भारत में लॉन्च किया गया है। ये स्टाइल और टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन है। इसमें 12-मेगापिक्सल कैमरा ओपन-ईयर स्पीकर्स और मेटा AI फीचर दिया गया है। ये स्मार्ट ग्लास म्यूजिक फोटो वीडियो और रियल-टाइम ट्रांसलेशन ऑफर करता है। क्वालकॉम प्रोसेसर और 32GB स्टोरेज के साथ ये हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस देता है। आइए इनके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।Ray-Ban Meta Glasses को सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया। EssilorLuxottica के साथ मिलकर डेवलप किया गया, ये स्मार्ट ग्लास…
Read Moreग्वालियर में BSF हेडक्वार्टर के पास वर्दी में मिला युवक, जांच जारी
ग्वालियर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जिला प्रशासन अलर्ट होकर काम कर रहा है. ऐसे में संदिग्ध रूप से गतिविधियां करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है. इसी क्रम में बीएसएफ क्षेत्र टेकनपुर के पास मकोड़ा गांव में एक संदिग्ध युवक बीएसएफ की वर्दी में बिलोआ पुलिस ने पकड़ा है. पकड़े गए युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. पुलिस ने सख्ती बरती और उसका आई कार्ड मांगा तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. युवक फर्जी तरीके से बीएसएफ…
Read MoreCG के 31जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, रायगढ़, कोरबा में बिजली गिर सकती है; 3 दिन ऐसा ही मौसम
रायपुर छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर समेत 31 जिलों में 3 दिन आंधी-बारिश का दौर चलेगा। रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं। दोपहर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40-60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। 15 मई तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। उसके बाद तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा। 42 डिग्री के साथ सोमवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के साथ दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश से…
Read Moreकोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया, कोहली का रिप्लेसमेंट मिलना क्यों आसान नहीं? पुजारा कह गए बड़ी बात
नई दिल्ली स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। कोहली लंबे समय से नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत ने 2013 में सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद से 115 टेस्ट खेले, जिसमें कोहली ने 99 मैचों में चौथे स्थान पर बैटिंग की। कोहली के रिटायरमेंट के बाद अब यह सवाल उठ रहा कि कौन उनकी जगह नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतरेगा? वैसे, तो कई नाम चर्चा में हैं लेकिन दिग्गज भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि कोहली का रिप्लेसमेंट…
Read MoreCBSE 12वीं बोर्ड में CG के 82.17% स्टूडेंट्स पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 26,057 स्टूडेंट्स पास, इनमें 12 हजार 713 लड़कियां
रायपुर CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स ने इस बार भी अच्छा परफॉर्म किया है। प्रदेश का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा है। खास बात ये है कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर रिजल्ट दिया है। छत्तीसगढ़ से CBSE 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं। छत्तीसगढ़ से कितने हुए पास ? परीक्षा में कुल 26,057 स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें 13,344…
Read Moreबुलंदशहर में हैवानियत और हत्या: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और सहेली को कार से फेंका
बुलंदशहर हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म और सहेली की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बुलंदशहर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से पूछताछ की है, पूछताछ में किशोरी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उधर, कार से धक्का देकर फेंकी गई किशोरी की मौत की वजह भी साफ हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया कि मृतक के शरीर पर मिली चोट हादसे की हैं। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को शुरू से लेकर आखिर तक पूरी कहानी सुनाई है। कब उसकी…
Read Moreकोहली और रोहित का यूं संन्यास लेना खटक रहा है, फेयरवेल मैच तो होना ही चाहिए था, कहीं तो कुछ गड़बड़ है!
नई दिल्ली विराट कोहली और रोहित शर्मा। दो दिग्गज। बतौर कप्तान या खिलाड़ी, दोनों भारतीय क्रिकेट के एक युग की धुरी रहे हैं। एक-डेढ़ दशक से वे भारत में क्रिकेट के पर्याय रहे हैं। दोनों ने अचानक 5 दिन के अंतराल में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। संन्यास तो एक न एक दिन लेना ही था, लेकिन तरीका अलग हो सकता था। भारतीय क्रिकेट की नई परिभाषा गढ़ने वाले इन दोनों महान खिलाड़ियों को ग्राउंड में विदाई मिलनी चाहिए थी। कुछ ऐसा ही महान स्पिनर आर अश्विन के भी…
Read Moreइंदौर से जोधपुर, चंडीगढ़ और जम्मू की उड़ान 15 मई से होगी शुरू
इंदौर भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद पाकिस्तानी सीमा से लगे राज्यों के एयरपोर्ट से यात्री विमानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। नागरिक उड़यन मंत्रालय ने 32 एयरपोर्ट को दोबारा चालू करने की एडवाइजरी जारी की है, लेकिन इंदौर से बंद जोधपुर, चंदीगढ़ और जम्मू की उड़ाने 15 मई से ही शुरू हो पाएगी। इंडिगो कंपनी द्वारा उड़ानों की बहाली के पहले स्लाट में इंदौर से बंद उड़ानों को शुरू नहीं किया है। संभवत: विमान कंपनियाें द्वारा उडा़नों को धीरे-धीरे दोबारा शुरू करने के…
Read Moreमध्यप्रदेश में एक्टिव 3 सिस्टम- वेस्टर्न डिस्टरबेंस, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आंधी-बारिश का दौर जारी
भोपाल मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी से लोग दो-चार हैं। एक साथ तीन-तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं दूरी तरफ ग्वालियर चंबल संभाग में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 7 संभागों के जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है तो वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग…
Read Moreभाऊखेडा में मटका आइसक्रीम खाने से 40 बच्चे गंभीर रूप से बीमार, परिजनों में एकाएक दहशत व्याप्त हुई
सीहोर सीहोर जिले के भाऊ खेड़ी में मुंडन कार्यक्रम के दौरान मटका कुल्फी खाने से करीब 40 बच्चे बीमार हो गए. जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जावर और आष्टा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना की सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि, अभी सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम भाऊ खेड़ी में मुंडन कार्यक्रम था. जहां मटका कुल्फी खाने के बाद करीब…
Read Moreरायपुर : राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 14 मई को
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 14 मई 2025 को सवेरे 11.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद ( केबिनेट ) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन ) में आयोजित होगी।
Read Moreरीवा के निराला नगर में बुलडोजर ऐक्शन,सालों पुराने झुग्गीवालों को मिलेगा PM आवास
रीवा रीवा जिले में इन दिनों अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है। मंगलवार को विश्विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 9 निराला नगर में स्थित सबसे पुरानी स्लम बस्ती में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। पिछले कई सालों से यहां पर लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर अवैध रूप से रह रहे थे, जिन पर प्रशासन ने आज बुलडोजर चलाया। हालांकि इस दौरान किसी तरह की कोई विवाद की स्थिति देखने को नहीं मिली, सब कुछ शांतिपूर्वक रहा। विश्विद्यालय…
Read More
