रायपुर सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर जिले के ग्राम नारायणपाल पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नारायणपाल स्थित प्राचीन देवगुड़ी परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कंकालीन मां, मुसरिया माता एवं घाटी मुड़ीन तेल गिन माता के मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देवगुड़ी में पूजा कर मुख्यमंत्री ने बस्तर की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी संस्कृति और जनभावनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के…
Read MoreDay: May 31, 2025
आंगनवाड़ी केन्द्रों में 1 से 15 जून तक 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश, कार्यकर्ता-सहायिका रहेंगी सक्रिय
भोपाल मध्यप्रदेश के आंगनवाड़ी केन्द्रों में आगामी 1 से 15 जून तक 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश केन्द्रों में नियमित रूप से आने वाले 3 से 6 आयु वर्ग के बच्चों एवं अन्य हितग्राहियों के लिए होगा।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की उपस्थिति इस अवधि में अनिवार्य रहेगी। महिला बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यह अवधि आंगनवाड़ी केन्द्रों के रख-रखाव, दस्तावेज संधारण, वार्षिक सर्वेक्षण तथा पोषण संबंधित गतिविधियों के लिए निर्धारित की गई है। इस दौरान केन्द्रों में बच्चों के लिए नाश्ता एवं…
Read Moreरायपुर : बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक सम्पन्न
रायपुर : बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक सम्पन्न मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा रायपुर छत्तीसगढ़ में बाढ़ आदि नैसर्गिक विपत्तियों से निपटने हेतु गठित उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बरसात के मौसम में राज्य के जिलों के विभिन्न स्थानों पर बाढ़ आने पर उससे निपटने की तैयारियों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बाढ़ के दौरान विभिन्न…
Read Moreविकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों से वैज्ञानिकों का सीधा संवाद
बिलासपुर किसानों को उन्नत तकनीकों, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के पहले दिन ग्राम काठकोनी और ग्राम पंचायत बकरकूदा में कृषि जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में किसानों को धान की कतार बोनी (DSR), पैडी ट्रांसप्लांटर से रोपाई, तथा सोयाबीन की बीबीएफ पद्धति जैसी उन्नत तकनीकों पर भी किसानों को प्रशिक्षित किया गया।पराली जलाने से होने वाले नुकसान से किसानों को…
Read Moreरायपुर : रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर विशेष लेख
लक्ष्मी राजवाड़े भारत के इतिहास में कुछ महिलाएं ऐसी रही हैं जिनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श बन गया। उन्हीं में से एक हैं राजमाता अहिल्याबाई होलकर, जिनकी 300वीं जयंती पर हम श्रद्धा और गर्व के साथ उन्हें स्मरण कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं उन्हें सादर नमन करती हूं और उनके आदर्शों को आज के सामाजिक परिप्रेक्ष्य में दोहराते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की नारी सशक्तिकरण योजनाओं की चर्चा करना चाहती हूं। अहिल्याबाई होलकर : त्याग, सेवा और न्याय की मूर्ति रानी अहिल्याबाई होलकर का…
Read Moreभारत गौरव पर्यटक ट्रेन 5 जुलाई को होगी रवाना, कराएगी दक्षिण भारत के दर्शन
इंदौर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन कर रही है। यह ट्रेन इंदौर से पांच जुलाई को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के धार्मिक स्थलों के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी। 9 रातें और 10 दिनों की इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा में मिलेगी ये सुविधाएं भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी…
Read Moreमुख्यमंत्री ने ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का किया विमोचन
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित स्मारिका 'सावरकर सौरभ' का विमोचन किया। स्मारिका 'सावरकर सौरभ' का प्रकाशन अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा सावरकर जयंती के अवसर पर किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने 'सावरकर सौरभ' स्मारिका के प्रकाशन पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ के सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वीर सावरकर हमारे देश के सच्चे सपूत थे। उन्होंने मातृभूमि की सेवा में असंख्य कष्ट सहते हुए स्वतंत्रता की अलख जगाई। उनके साहसपूर्ण…
Read Moreमां अहिल्या से लाड़ली बहनों तक… मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण की स्वर्णिम परंपरा
मां अहिल्या से लाड़ली बहनों तक… मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण की स्वर्णिम परंपरा विरासत भी, विकास भी: टेम्पो से मेट्रो पर आया अपना इंदौर कैलाश विजयवर्गीय इंदौर भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरा पर यदि कोई शहर मां अहिल्या बाई होलकर जी की करुणा, नीति एवं लोक कल्याण की प्रेरणा से ओतप्रोत है, तो वह है अपना इंदौर। यह वही पावन भूमि है, जहां मां अहिल्या ने धर्म, न्याय तथा सेवा का ऐसा स्वर्णिम अध्याय रचा, जो आज भी शासन, प्रशासन और समाज के लिए पथप्रदर्शक है। 31 मई 2025…
Read MoreCM साय से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट
CM साय से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट राष्ट्रीय आम महोत्सव में शामिल होने का दिया न्यौता कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों की समस्याओं के निराकरण हेतु सहयोग का अनुरोध किया रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट कर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। कुलपति डॉ. चंदेल ने मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय समाधान शिविर तोंगपाल में 16 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का किया लोकार्पण
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के विकासखंड तोंगापाल में आयोजित शिविर में अचानक पहुंचे। अपने मुख्या का इस तरह अचानक पहुंचने से ग्रामीणों में अत्यंत उत्साह का संचार हुआ। वे मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पारंपरिक नृत्य करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री समाधान शिविर में लोगों से योजनाओं की फीडबैक लेकर 16 करोड़ 25 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कुकानार से बढ़ाईपारा 4.80 किमी सड़क निर्माण हेतु 4 करोड़ 03 लाख 73 हजार, एल 53 चिंतलनार से…
Read More18.4 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड हुए ऑनलाइन लीक, अपने पासवर्ड को कैसे रखें सेफ
नई दिल्ली ऑनलाइन डेटा लीक ऐसी मुसीबत है जो लोगों की डिजिटल सुरक्षा को खतरे में डालता है। एक नए लीक में 18.4 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड खतरे में आ गए हैं। ये पासवर्ड ऐपल, गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों से संबंधित बताए गए हैं। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर जेरेमिया फाउलर ने इस लीक को खोजने का दावा किया है। उनके मुताबिक ऑनलाइन ऐसा अनसेफ डेटाबेस मिला है जिसमें लाखों ईमेल और पासवर्ड थे। वह डेटाबेस एक अनएन्क्रिप्टेड टेक्स्ट फाइल के रूप में था यानी उसे खोलना बेहद आसान था।…
Read Moreसामुदायिक स्वास्थ्य केन्दशहपुरा में विश्व माहवारी स्वच्छ्ता दिवस मनाया गया
डिंडौरी शहपुरा में विश्व माहवारी स्वच्छ्ता दिवस मनाया गया, जिसमें सी बी एम ओ डॉ सतेन्द्र परस्ते ,डॉ राजीव साहू ,डॉ डॉली चौधरी ,rksk परामर्शदाता जाकिर खान की सहभागिता थी कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025 की वैश्विक थीम माहवारी(मसिक धर्म)अनुकुल विश्व के लिये एक साथ,और सामाजिक भ्रांतियां और रूढ़िवादिता को जागरूकता अभियान के तहत कैसे दूर किया जा सकता है,और माहवारी पप्राकतिक प्रकिया है और इस दिवस का उद्देश्य पीरियड फ्रेंडली एनवायरमेंट विकसित करना है और माहवारी स्वच्छता के विषय मे जानकरी दी गयी ।
Read Moreसाय मंत्रिपरिषद की बैठक 4 जून को
रायपुर साय मंत्रिपरिषद की बैठक 4 जून को दोपहर 12 बजे से मंत्रालय में होगी. साय मंत्रिपरिषद की इस 29वीं बैठक का एजेंडा फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि मानसून के आगमन के साथ खेती-किसानी की समस्याओं पर चर्चा करते हुए निर्णय लिए जाएंगे.
Read Moreमुंबई ने GT को किया बाहर, अब क्वालिफायर-2 में पंजाब से टक्कर, सुदर्शन की पारी बेकार
मुल्लांपुर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 20 रनों से हरा दिया. 30 मई (शुक्रवार) को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को जीत के लिए 229 रनों का टारगेट दिया था. जिसका पीछा करते हुए गुजरात की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 208 रन ही बना सकी. अब क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी MI इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस क्वालिफायर-2 में पहुंच गई,…
Read Moreमुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहुंचे
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शिल्पनगरी कोण्डागांव के आगमन पर शबरी एंपोरियम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बेलमेटल, रॉट आयरन, बांस एवं काष्ठ शिल्प के बस्तर की जीवन शैली और समृद्ध जनजातीय संस्कृतियों को दर्शाती कलाकृतियों को देखा और इसकी सराहना की। उन्होंने यहां शिल्पियों से मुलाकात कर बेलमेटल सहित विभिन्न कलाकृतियों की निर्माण प्रक्रिया और उनकी मार्केटिंग के संबंध में जानकारी ली। शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री को बेलमेटल से बने कलाकृति भेंट की। इस अवसर पर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, नगर…
Read More
