इंदौर सावन के पवित्र महीने में बड़ी संख्या में लोग शिव मंंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं. ऐसे में कावड़ यात्रा को ध्यान रखते हुए इंदौर कलेक्टर ने रूट डायवर्जन के निर्देश दिए हैं. दरअसल, 12 ज्योतिर्लिंगों में से 2 ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश में हैं. ऐसे में सावन पर यहां बड़ी संख्या में आम श्रद्धालुओं के अलावा कावड़ यात्री भी देशभर से पहुंचते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं और कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है. इस आदेश…
Read MoreDay: July 31, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के घर किया भोजन
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव झाबुआ जिले के थांदला में जनजातीय समुदाय के बसंत सिंह बामनिया के घर पहुंचकर उनके परिवार के साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने जनजातीय बहनों से सावन मास में रक्षाबंधन से पूर्व राखी बंधवाई तथा बच्चों को स्नेह-दुलार देकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज थांदला में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्व-सहायता समूहों के क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ प्रभारी मंत्री …
Read Moreआयुष्मान भारत योजना के क्लेम भुगतान, एम्पेनेलमेंट की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों का प्रभावी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रत्येक कार्य में समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे प्रदेश के नागरिकों को बेहतर एवं सहज स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…
Read Moreगांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी-मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर डिजिटल शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण आज के युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं, जिसमें आधुनिक ई-लाइब्रेरी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने और डिजिटल शिक्षा को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। धमतरी जिले के नगर पंचायत आमदी में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ई-लाइब्रेरी का भव्य लोकार्पण प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा किया गया। यह ई-लाइब्रेरी क्षेत्र के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए…
Read Moreजंतर-मंतर प्रदर्शन रोकने की खबर फर्जी, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन भले ही खत्म हो गया हो। लेकिन कुछ आसामजिक तत्व में इन दिनों समाज में भ्रम फैलाने की मंशा से प्रदर्शन से जुड़ी कई वीडियो और उनसे जुड़ी कई बातों को तोड़ मरोड़ के वायरल करवा रहे हैं और दिल्ली पुलिस उन पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक और दावे को फर्जी करार दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने…
Read Moreमूंग खरीदी से लेकर सहकारी बैंकिंग तक मिशन मोड में हो काम : मंत्री सारंग
भोपाल सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में मूंग एवं उड़द खरीदी, सहकारी बैंकिंग व्यवस्था, मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना तथा ‘सहकारिता में सहकार’ अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन मिशन मोड में करते हुए किसानों और सहकारी संस्थाओं को अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए। किसानों को नहीं हो असुविधा, खरीदी व्यवस्था रहे पूरी तरह सुचारु मंत्री सारंग ने कहा कि मूंग एवं उड़द खरीदी के दौरान…
Read Moreराजस्थान में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, एक करोड़ परिवारों को मिल रहा लाभ
जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा, पोषण एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं पालनहार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के लगभग एक करोड़ परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। मुख्य सचिव शुक्रवार को शासन सचिवालय में आयोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं पालनहार योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डेटा आधारित मॉनिटरिंग…
Read Moreमंडी शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
उमरिया मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मंडी शुल्क को 1.5 प्रतिशत किए जाने के निर्णय के विरोध में जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित मिश्रा ने किया। ज्ञापन सौंपने से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाली में एकत्र होकर हाथों में पार्टी के झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के फैसले को किसान और व्यापारी विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष…
Read Moreराह पर छत्तीसगढ़ का किसान
रायपुर छत्तीसगढ़ में कृषि को अधिक लाभकारी, तकनीक आधारित और किसान केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से आर्थिक सहायता, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक खेती, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा कृषि अधोसंरचना के विकास के माध्यम से प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मत्स्य पालन…
Read Moreगजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय इस वर्ष किडनी ट्रांसप्लांट और सीटीवीएस सुविधाएं शुरू करने की तैयारी
ग्वालियर गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना के शनिवार, 1 अगस्त को 80 वर्ष पूरे हो जाएंगे। और, 81 वे वर्ष में प्रवेश करेगा। वर्ष 1946 में महज एक कमरे से शुरू हुआ यह संस्थान आज आधुनिक चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और उपचार का प्रमुख केंद्र बन चुका है। आठ दशकों के इस सफर में जीआरएमसी ने हजारों चिकित्सक तैयार किए हैं, जो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी सेवाएं देकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। इस वर्ष किडनी ट्रांसप्लांट और सीटीवीएस सुविधाएं शुरू करने की तैयारी है।…
Read Moreराजस्थान में अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी
जयपुर राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में 7 सेमी बारिश दर्ज हुई। वहीं बांसवाड़ा के उड़ा, दानपुर और सज्जनगढ़ में 5-5 सेमी और अजमेर जिले के जियोला और सरवर में भी 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में अगस्त के शुरू होते ही राजस्थान में झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है। 1 अगस्त को 2 जिलों में ऑरेंज…
Read Moreअरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह
नई दिल्ली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) में विशेष प्रावधान करने का आग्रह किया। बैठक में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित थे। इस दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर सहित प्रदेश में ग्रामीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और राज्य…
Read Moreमुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाया जाए, अधिक से अधिक किसानों के मेधावी पाल्यों को किया जाए आच्छादित: मुख्यमंत्री
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के मेधावी पाल्यों के लिए संचालित मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संचालक मंडल की 172वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के ₹3025.49 करोड़ के बजट सहित किसान कल्याण, कृषि विपणन एवं मंडी व्यवस्था से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश…
Read Moreयात्री सुविधा में वृद्धि : 05 अगस्त 2026 से छह मेमो ट्रेनों में बढ़ाई जाएगी कोचों की संख्या
झांसी रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यात्री सुविधाओं के हितार्थ दिनांक 05 अगस्त 2026 से निम्नलिखित मेमो (MEMU) ट्रेनों का संचालन वर्तमान 08 कार मेमो रैक के स्थान पर 12 कार मेमो रैक से किया जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने से इन ट्रेनों में अतिरिक्त बैठने एवं यात्रा क्षमता उपलब्ध होगी, जिससे विशेष रूप से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा यात्रियों तथा स्थानीय यात्रियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी तथा भीड़भाड़…
Read Moreजोधपुर में 54 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
जोधपुर जोधपुर जिलें की ग्राम पंचायत चाली- सेवाला में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाली में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 54.50 लाख रुपये की लागत के 8 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का शुभारंभ पटेल ने कहा यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर…
Read More
