भोपाल ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह एवं मंत्री समूह के डेलीगेट्स ने रविवार को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भीमबेटका रॉक शेल्टर्स का भ्रमण किया। दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, रूस और चीन सहित ब्रिक्स देशों से आए 15 से अधिक डेलीगेट्स ने हजारों वर्ष पुरानी मानव सभ्यता, प्रागैतिहासिक शैलचित्रों और प्राकृतिक-सांस्कृतिक विरासत को करीब से अनुभव किया। मध्यप्रदेश की प्रागैतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराई। गाइडेड हेरिटेज टूर के दौरान ब्रिक्स डेलीगेट्स ने विभिन्न शैलाश्रयों का भ्रमण किया और इन चित्रों के माध्यम…
Read MoreDay: August 9, 2026
बालिकाओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं आयोग का सख्त संदेश
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कोरबा के अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, सिविल लाइन थाना और बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। जिसमें अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में बच्चों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त शौचालय नहीं होने और बालिकाओं के लिए सैनेटरी पैड उपलब्ध नहीं होने पर डॉ. शर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र की बालिकाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े विषयों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यक सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित की जानी चाहिए। सिविल लाइन…
Read MoreNH की स्ट्रीट लाइटें हुईं गायब, 20 फीट ऊंचाई से उतरीं तो जिम्मेदारों को भनक क्यों नहीं लगी?
मनेंद्रगढ़/एमसीबी विकास और सुशासन के दावों के बीच मनेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की स्ट्रीट लाइटों के गायब होने का मामला अब सियासी तकरार का मुद्दा बन गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाते हुए सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत की और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने सवाल उठाया कि बैकुंठपुर से मनेंद्रगढ़ की ओर आने वाले एनएच पर डिवाइडर की…
Read Moreउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवा मंच में किया सम्मानित
रायपुर। राज्य में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर बेहतर एवं पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू को "युवा मंच सम्मान" से नवाजा गया। यह सम्मान शुक्रवार 8 अगस्त को होटल पिकाडिली, रायपुर में ITV नेटवर्क / India News द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित "युवा मंच कार्यक्रम" में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। शर्मा गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री भी हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि साहू…
Read Moreकिसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष में कृषकों के कल्याण के लिए 16 विभागों के समन्वय से विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रही है। किसान पूरी लगन और मेहनत से खेती करें, अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था की जा रही है। हमारा उद्देश्य खेती की आमदनी को दोगुना करने के साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के माध्यम से कृषकों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना है। प्रदेश में सांची ब्रांड के आधार…
Read Moreबड़े भाई की इज्जत बचा देते’… राहुल की सभा को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
लखनऊ प्रयागराज में राहुल गांधी की सभा को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के रिश्ते को ‘बड़े भाई’ और ‘छोटे भाई’ के तौर पर पेश करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसा और सवाल उठाया कि उन्होंने राहुल गांधी की सभा में अपेक्षित भीड़ जुटाने में…
Read Moreपिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 11 अगस्त से, 21 सितम्बर है अंतिम तिथि
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की शिक्षा को सहारा देने के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित कर रही है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत वर्ष 2026- 27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी। छात्र 11 से 25 अगस्त 2026 तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। जबकि वर्ष 2026-27 सत्र के नए छात्र 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रों से…
Read Moreईरान संघर्ष के बीच अमेरिकी हथियार भंडार पर दबाव, पेंटागन ने उत्पादन बढ़ाने का दिया आदेश
वाशिंगटन अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने डिफेंस सेक्टर से हथियारों और गोला-बारूद का प्रोडक्शन तेजी से बढ़ाने को कहा है। यह कदम अमेरिकी सैन्य भंडार में कमी की चिंताओं के बीच उठाया गया है। खासकर ईरान के साथ पिछले 5 महीने से जारी संघर्ष के दौरान बड़ी मात्रा में मिसाइल रोधी हथियारों के इस्तेमाल के बाद अमेरिकी भंडार पर दबाव बढ़ा है। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि विभाग हथियारों की खरीद बढ़ाने पर काम कर रहा है, ताकि सैनिकों को खतरे के समय हथियार उपलब्ध कराए…
Read MoreCM साय ने सांसद संजय सिंह के बयान को नकारा, बोले- डबल इंजन सरकार से तेजी से हुआ विकास
रायपुर. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार के प्रदेश सरकार को हाईजैक करने वाले बयान को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नकार दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है. बीते ढाई सालों में डबल इंजन की सरकार की वजह से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है. अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में सांसद संजय सिंह के बयान पर कहा कि छत्तीसगढ़…
Read Moreसावन की भक्ति में लीन हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बाबा बैद्यनाथ और बासुकिनाथ के दरबार में टेका माथा
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। सावन के पावन माह में आस्था, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर और बाबा बासुकिनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। उन्होंने सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा की धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भगवान शिव को अर्पित किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर पूरे भक्तिभाव से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने बासुकिनाथ…
Read Moreराजनाथ सिंह ने लखनऊ के 16 धार्मिक स्थलों के विकास का प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजा
लखनऊ रक्षामंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह ने 16 धार्मिक स्थलों को संवारने व विकास संबंधी कार्य कराने का प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजा है। इस संबंध में गत चार अगस्त को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लखनऊ मंडल में राज्य योजना के अंतर्गत 2024-2026 में क्रियान्वित की जा रही पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा की थी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत पर्यटन परियोजना के प्रस्तावों पर भी चर्चा की थी। राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि श्री संकट मोचन हनुमान जी…
Read Moreराजस्थान निकाय चुनाव से पहले आरक्षण लॉटरी जल्द, 10,245 वार्डों पर बदलेगा समीकरण
जयपुर राजस्थान में निकाय चुनाव की तैयारियां अब निर्णायक दौर में पहुंच रही है। वार्डों और निकाय प्रमुखों के पदों के आरक्षण की लॉटरी अगले चार से पांच दिन में निकलने की संभावना है। इसके लिए संबंधित जिला कलक्टर और स्वायत्त शासन विभाग स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में है। पार्षदों के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी संबंधित जिला कलक्टर स्तर पर निकाली जाएगी, जबकि महापौर, सभापति और चेयरमैन पदों के आरक्षण की लॉटरी स्वायत्त शासन विभाग की ओर से होगी। राजस्थान के 309 निकायों में महापौर, सभापति और…
Read Moreविश्व आदिवासी दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में दिखी एकता की ताकत, सर्व आदिवासी समाज ने निकाली भव्य रैली
मनेंद्रगढ़/एमसीबी विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर मनेन्द्रगढ़ में आदिवासी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकजुटता का भव्य स्वरूप देखने को मिला। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में सर्व आदिवासी समाज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत साईं मंदिर स्थित पीपल वृक्ष के नीचे विधि-विधान से प्रकृति पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात समाज की ओर से विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली में पूर्व विधायक गुलाब कमरो, सर्व आदिवासी समाज के संयोजक परमेश्वर गुरुजी, जिला…
Read MoreIRCTC का Saawan Special पैकेज, बाबा महाकाल और ओंकारेश्वर के करिए दर्शन
उज्जैन. सावन में सभी महाकाल और सभी ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं। लेकिन, कभी टिकट नहीं मिलती तो कभी बजट से हार जाते हैं। लेकिन, अगर आप भी बिना किसी दिक्कत के दर्शन करना चाहते हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) दो बेहद खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के जरिए आप बिना किसी भागदौड़ और अलग अलग बुकिंग की झंझट के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस खास टूर पैकेज का किराया कितना है और…
Read Moreईरान की दो टूक- अमेरिका ने शर्तें नहीं मानीं तो नहीं खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य
तेहरान ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा है कि अमेरिका जब तक अपने व्यवहार में सुधार नहीं करता, होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला जाएगा। इस नए रुख के साथ ईरान ने जलमार्ग और वहां होने वाले आवागमन को लेकर किसी समझौते के लिए बातचीत को प्रभावित करने वाली नई शर्तें रख दी हैं। ईरान के सरकारी प्रसारक ने परिषद के सचिव एवं रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर मोहम्मद बाघेर जुलघद्र का बयान प्रसारित किया। बयान में कहा गया कि अमेरिका को दोबारा कभी ईरान को धमकी नहीं देनी चाहिए और उसे…
Read More
